परी की तरह प्यारे, सोते हुए बच्चे कितने अच्छे लगते हैं। लेकिन कभी कभी इन्हे सुलाना आसान काम नहीं रहता है।
नवजात बच्चों को पहले कुछ महीने सुला पाना बेहद मुश्किल का रहता है।
ऐसा इस लिए क्योँकि वे दिन और रात में भेद करना नहीं जानते हैं। वो नहीं जानते हैं की रात में उन्हें सोना चाहिए और दिन मैं जागना चाहिए।
उनका पेट बहुत छोटा सा होता है, इसलिए वो थोड़ा-थोड़ा सा खाते हैं और हर थोड़ी थोड़ी देर में उन्हें भूख लगती है। इस लिए भी वे रात को जाग जाते हैं।
मगर एक बार जब वे जाग जाते हैं तो उन्हें सुलाना कभी कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। हर माँ-बाप ऐसी परिस्थितियोँ से गुजर चुके हैं।
कई बार तो ऐसा होता है,
की आप बच्चे को घंटों गोद में लेकर बैठे हों और फिर भी आप का बच्चा नहीं सोया। क्या आप ऐसी स्थिति से गुजर चुकी हैं?
तो जरूर,
आप के मन में यह बात आयी होगी की क्या ऐसा करें की बच्चे को तुरंत नींद आ जाये। तो ये हैं बच्चे को तुरंत सुलाने का आसन तरीका:
promo_advertisement
इस लेख में:
- ~~~#1^^^बच्चे को हलके गरम पानी से नेहला दें@@@
- ~~~#2^^^बच्चे को कार में घुमा दें@@@
- ~~~#3^^^बच्चे को सोने से पहले दूध पीला दें@@@
- ~~~#4^^^बच्चे को हर दिन एक निश्चित समय पे सुलाएं@@@
- ~~~#5^^^बच्चे को आरामदायक कपडे पहनाये@@@
- ~~~#6^^^हल्का सा गाना लगा दें@@@
- ~~~#7^^^कमरे के तापमान को कम रखें @@@
- ~~~#8^^^बच्चे को दिन में भी थोड़ा-थोड़ा सोने दें@@@
कुछ तरीके जिनसे बच्चे को तुरंत नींद आ जाये
anchorlink[1]anchorcloseबच्चे को हलके गरम पानी से नेहला दें
हल्का गरम पानी और आप के हातों का प्यारा सा स्पर्श आप के बच्चे को आरामदायक स्थिति में ले आएगा। जब आप बच्चे को सुलाने की तयारी में उसे नेहला रहे हों तो अपनी आवाज धीमी रखें, उसे नहलाते वक्त कोई खिलौना खेलने को न दें।
अगर आप ने बच्चे को कोई खिलौना दया तो वो तुरंत active हो जाएगा और फिर उसे सुलाना बहुत मुश्किल होगा। इस समय जब आप उसे नेहला रहे हैं तो कोशिश करें की या उसके लिए केवल एक soothing experience भर रहे ताकि वो सोने वाली आरामदायक स्थिति में पहुँच जाये।
नहाने के बाद तो बड़ों को भी नींद आ जाती है, बच्चों को तो आएगी ही।
anchorlink[2]anchorcloseबच्चे को कार में घुमा दें
कुछ बच्चों को कार में बैठाते ही नींद आ जाती है। अगर आप ने गौर किया है की आप का बच्चा भी कार में सफर के दौरान सो जाता है तो जिस दिन आप का बच्चा सोने में काफी परेशानी महसूस कर रहा हो उसे उस दिन कार में बैठा के घर के आस-पास एक चक्कर घुमा दीजिये। सम्भावना है की आप का बच्चा कार का एक चक्कर पूरा होने से पहले ही सो जायेगा।
viralblock
anchorlink[3]anchorcloseबच्चे को सोने से पहले दूध पीला दें
नवजात बच्चों का पेट छोटा होता है। इसीलिए बच्चे रात में कई बार उठ के रोते हैं क्यूंकि उन्हें भूख लगी होती है। अगर बच्चे को नींद लगी हो और वो सोने वाला हो तो उसे दूध पीला दें।
अगर बच्चे का पेट भरा रहेगा तो वो कुछ देर और सो लेगा। सोने से पहले बच्चे को इस तरह डच पिलाने की प्रक्रिया को अंग्रेजी में Dreamfeed कहते हैं। यह विश्व में काफी आजमाया हुआ नुस्खा है।
anchorlink[4]anchorcloseबच्चे को हर दिन एक निश्चित समय पे सुलाएं
अगर आप ने बच्चे के लिए एक निश्चित bedtime निर्धारित कर दिया है तो आप का बच्चा कुछ दिनों में उस निर्धारित समय पे सोने के लिए अभ्यस्त हो जाएगा। शुरुआत के कुछ दिन परेशि वाले हो सकती हैं।
मगर जैसे ही बच्चे को उस निश्चित समय पे सोने का आदत पड़ जाये, आप के लिए सब कुछ आसान हो जायेगा।
roxpoxdox1
anchorlink[5]anchorcloseबच्चे को आरामदायक कपडे पहनाये
बच्चे को सुलाने से पहले आरामदायक कपडे पहनाएं। मुलयमहालके और ढीले-ढाले कपड़ों में बच्चे को अच्छी नींद आएगी।
anchorlink[6]anchorcloseहल्का सा गाना लगा दें
कुछ बच्चों को गाना सुनने पे वे आसानी से सो जाते हैं। अगर आप का बच्चा उनमें से एक है तो आप उसके लिए कमरे में कोई संगीत बजा सकते हैं।
संगीत ऐसा चुने जो मन को शांत करने वाला हो न की तड़क भड़क वाला, अन्यथा आप का बच्चा पूरी तरह जाग जायेगा। गाना बजाने एक और फायदा यह भी है की आस पास के शोर से बच्चा जागेगा नहीं।
क्योँकि आस पास का शोर, गाने की आवाज में कहीं दब के रह जायेगा।
roxpoxdox2
anchorlink[7]anchorcloseकमरे के तापमान को कम रखें
बच्चों को कम तापमान में नीड आसानी से आ जाता है। मगर गरम तापमान में उन्हें सोने में परेशानी होती है। कमरे के तापमान को 65 and 70 degrees Fahrenheit के बीच में रखें।
इस तापमान में बच्चे को नींद जल्द ही आ जाएगी। गर्मी ज्यादा होने पे आप चाहें तो एक और टेबल फैन भी बच्चे के लिए लगा सकते हैं। बस ध्यान रहे की फैन बच्चे के पीट की तरफ हो ताकि हवा सीधे-सीधे उसके चहरे पे ना पड़े।
roxpoxdox3
anchorlink[8]anchorcloseबच्चे को दिन में भी थोड़ा-थोड़ा सोने दें
अगर आप का बच्चा दिन में एक छोटी नींद सोता है तो उसे सोने दें। इस आस में की अगर वो दिन भर जगा रहेगा तो रात को जल्दी सो जाएगा - यह सोच कर उसे दिन भर जगाये ना रखें।
जब बच्चा बहुत थक जाता है तो उसे सोने में दिकत आती है क्यूंकि अधिक देर जागने से बच्चे का शरीर stress hormone बनाता है तो बच्चे के नींद को ख़त्म कर देता है। जो बच्चे दिन में छोटी नींद सोते हैं, वे रात को भी अच्छी नींद सोते हैं।