
मसूर दाल की खिचड़ी 9 से 12 महीने के बच्चों के लिए उपयुक्त है। नौ महीने से पहले शिशु को मसूर दाल और तूर दाल नहीं देना चाहिए क्योँकि इसे पचाने में छोटे बच्चों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। मसूर दाल पुरे भारत वर्ष में हर घर में किसी-न-किसी रूप में बनाया जाता है। ये दाल जितना स्वादिष्ट है उतना ही पौष्टिक भी। छोटे बच्चों को मसूर दाल का पानी या मसूर दाल की खिचड़ी दे सकते हैं। ताकि छोटे बच्चे भी इसके फायदे से वंचित न रह जाएँ।
मसूर दाल की खिचड़ी से सम्बंधित जानकारी
- बच्चे का उम्र: 9 से 12 माह के बच्चों के लिए
- पौष्टिक तत्त्व: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, जिंक, विटामिन D, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सल्फर, आयोडीन, कॉपर,
- सावधानी बरतें (food allergy): सदा मसूर दाल बच्चों को न दें। या तो मसूर दाल का पानी या मसूर दाल की खिचड़ी क्योँकि बच्चों में ये आसानी से नहीं पचता।
भारतीय संस्कृति में खिचड़ी का बहुत महत्व है। पेट के लिए ये हलका है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी। मसूर दाल की खिचड़ी 10 से 12 महीने से कम उम्र के शिशु के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसा इसलिए क्योँकि छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है।
viralblock
मसूर दाल की खिचड़ी में दाल और चावल के साथ साथ सब्जियां का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने पे बच्चे के अच्छे विकास के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरतों की पूर्ति होती है। मसूर दाल की खिचड़ी बच्चो और वृद्धो दोनों के लिए फायदेमंद है।
मसूर दाल में पाए जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को सुचारु रूप से बनाये रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बच्चे के शरीर को संक्रमण से बचता है।
मसूर दाल की खिचड़ी को बनाने के लिए पहले से कोई विशेष तयारी करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जब भी आप के बच्चे को भूख लगे आप झट से 10 मिनट में इसे त्यार कर सकते हैं। खिचड़ी को बनाने में कोई मेहनत करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
सामग्री (Ingredients)
- 1/2 कटोरा मसूर दाल
- 1 कटोरा चावल
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग (जरुरत के अनुसार)
- नमक – स्वाद अनुसार
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 5 करी पत्ता
- 3 चम्मच शुद्ध देशी घी
मसूर दाल की खिचड़ी बनाने की विधि - शिशु आहार
- मसूर दाल और चावल को साफ पानी से धो कर चार कप पानी में 15 मिनट भीगने दें।
- प्याज और टमाटर को बारीक़ काट लें
- माध्यम आंच पे एक कुकर चढ़ाएं और उसमे तेल गरम करें।
- तेल गर्म हो जाने पे उसमे जीरा, हींग और करी पत्ता डाले।
- जब जीरा भून जाये तब उसमे बारीक़ कटा हुआ प्याज दाल दें और प्याज को गुलाबी होने तक भुने।
- इसमें टमाटर डाल के मुलायम होने तक भुने।
- बाद में चावल और दाल भी डाल दें और अच्छे से मिला दें।
- कुकर का ढकन बंद कर के धीमी आंच पे दो से तीन सिटी तक पकाएं।
- खिचड़ी के पक जाने के बाद कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
यह भी पढ़ें:
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart