वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि - शिशु आहार

पुलाय एक ऐसा भारतीय आहार है जिसे त्योहारों पे पकाय जाता है और ये स्वस्थ के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है| बच्चों के लिए तो यह विशेष लाभकारी है| इसमें ढेरों सब्जियां होती है और बच्चे बड़े मन से खाते हैं| Pulav शिशु आहार baby food|

वेजिटेबल पुलाव vegetable pulav शिशु आहार baby food

वेजिटेबल पुलाव सभी को पसंद आने वाला व्यंजन है। चूँकि इसमें मौसम के अनुसार कई प्रकार के सब्जियों (vegetables) का इस्तेमाल होता है, पौष्टिकता के मामले में इसका कोई मिक़बला नहीं है। कई सब्जियों के होने साई इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और पौष्टिक तत्त्व होता है। जो बच्चे खाने को लेकर बहुत ना-नुकुर करते (picky eaters) हैं उन्हें भी वेजिटेबल पुलाव बहुत पसंद आएगा। 

  • बच्चे का उम्र: 9 से 12 माह के बच्चों के लिए
  • पौष्टिक तत्त्व:  कई प्रकार के  विटामिन्स, मिनरल्स और पौष्टिक तत्त्व (nutrients)
  • सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं     

viralblock 

सामग्री (Ingredients)

  • २ कप बासमती चावल
  • १ कप बीन्स (beans)
  • १/२ कप गाजर
  • १० दाने काजू के
  • १/४ गुच्छा हरा धन्या (Coriander leaves)
  • ३ चम्मच दही
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • गर्म मसाला - लौंग, दालचीनी, तेज़ पत्ता और इलाइची (शिशु आहार में इसकी आवश्यकता नहीं है)
  • १ चम्मच लहसुन 
  • ४ हरा मिर्च (शिशु आहार में इसकी आवश्यकता नहीं है) 
  • १/२ कप हरा मटर
  • थोड़ा सा पोदीना
  • 20ml तेल/शुद्ध देशी घी
  • १ प्याज
  • १ आलू
  • नमक स्वाद अनुसार 

वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि - शिशु आहार

  1. सारे सब्जियों को अलग अलग काट कर रख लें। 
  2. प्याज को भी बारीक़ काट लें। 
  3. एक कड़ाई को माध्यम आंच पे गैस पे चढ़ाएं। इसमें तेल/घी डालें और गरम होने दें।
  4. तेल गरम होने पे इसमें गरम मसाला डालें और तीन मिनट तक लगातार चलते हुए पकाएँ और आंच बंद कर दें। ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  5. ठंडा होने पे गरम मसाले को पीस लें।
  6. चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगो के छोड दें।
  7. कड़ाई में घी लें और इसमें कुछ मिंटो तक प्याज, लहसून और अदरक को पकाएं। 
  8. अब इसमें सरे सब्जियों को बारी बारी से डाल दें और तब तक पकाएं जब तक की साडी सब्जियां पाक कर मुलायम न हो जाये। जरुरत पड़े तो थोड़ा पानी डाल दें। 
  9. जब सारी सब्जियां अच्छे से पक जाये तब इसमें मिर्चा डाल कर कुछ सेकंड पकने दें।
  10. एक कुकर को गैस पे चढ़ाएं। इसमें पानी सोके हुए चावल को डाल दें। इसमें सारे सब्जियों को भी डाल दें। गरम मसाला जो आप ने त्यार किया है उसे भी डाल दें। अच्छे से चला कर सब आपस में मिला दें। जरुरत अनुसार पानी डालें। कुकर का ढकन बंद कर दें और पुलाव को माध्यम-कम आंच पे पकने दें। 
  11. जब पक जाये तो गरमा गर्म दही संग परोसें। परोसते वक्त आप ऊपर से इसमें 
  12. धयान रखें की बच्चों को लिए पकाते वक्त आप इसमें मिर्चा और मसाला ना डालें। 

वेजिटेबल पुलाव है सेहत से भरपूर

  • - चावल में बिलकुल भी gluten (लस) नहीं होता है। इसका मतलब ये उन बेहतरीन आहारों में से एक है जिनसे बच्चों और बड़ों को ऐलर्जी का कोई खतरा नहीं है। 
  • - चावल में कार्बोहायड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है जिस वजह से ये बच्चे के शरीर को तुरंत शक्ति (instant energy) प्रदान करता है। 
  • - वेजिटेबल पुलाव में गाजर होता है और गाजर आखों के दृष्टि के लिए बहुत अच्छा है। एक कहावत है की जो लोग बहुत गाजर खाते हैं वे अँधेरे में भी देखे सकते हैं। 
  • - गाजर केवल आखों के लिए ही नहीं वरन बाल, त्वचा और नाख़ून के लिए भी अच्छा है। यह बाल, त्वचा और नाख़ून के रंगत को निखारता है। 
  • - गाजर का सेवन अगर बड़े हर दिन करें तो यह उनकी शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करता है। 
  • - French beans में आयरन और अन्य पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो शरीर में होमोग्लोबिन के बनने में सहायता करता है। ये शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाता है। 
  • - कैप्सिकम से शरीर को एक खास तरह का पोषक तत्त्व जिसे फोलेट (folate) कहते हैं पाया जाता है। ये अजन्मे बच्चे को बहुत प्रकार के जन्म-से-सम्बंधित विकारों से बचाता है इसी लिए गर्भवत महिलाओं को capsicum जरूर खाना चाहिए। छोटे बच्चों के लिए भी यह विशेष लाभकारी है।