केले का smoothie बनाने की विधि - शिशु आहार

केला पौष्टिक तत्वों का जखीरा है और शिशु में ठोस आहार शुरू करने के लिए सर्वोत्तम आहार। केला बढ़ते बच्चों के सभी पौष्टिक तत्वों की जरूरतों (nutritional requirements) को पूरा करता है। केले का smoothie बनाने की विधि - शिशु आहार in Hindi

केले का smoothie शिशु आहार baby food

जब घर के सबसे छोटे सदस्य के आहार की बात आती है तो पोषण सबसे प्राथमिकता आवश्यकता है। केले का smoothie पौष्टिक तत्वों से भरपूर है और बच्चों को भी खूब पसंद आता है। केला उन गिने-चुने आहरों में से एक है जो छोटे बच्चों को आसानी से पच जाता है। 

केले का smoothie प्राकृतिक तौर पे मीठा होता है। इसीलिए इसमें अलग से चीनी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है। जितना हो सके बच्चों के आहार में नमक और चीनी डालने से बचें। बच्चों के शरीर को अलग से नमक और चीनी की आवश्यकता नहीं होती है। बच्चों का palate भी बड़ो की तरह नहीं होता है इसीलिए उनके आहार को ज्यादा मीठा या नमकीन करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

बच्चों की पौष्टिक आहार देना बहुत मुश्किल काम नहीं होना चाहिए। फलों की smoothie केवल कुछ ही ingredients की सहायता से बन कर त्यार हो जाती है और इसको बनाने में समय भी नहीं लगता है। 

केला तो वैसे ही बच्चों को बहुत पसंद आता है, और केले के smoothie का कोई जवाब नहीं। केला एक प्राकृतिक antacids है यानी ये आप के बच्चे का पेट रखगे ठीक। केला पौष्टिक तत्वों का जखीरा है और शिशु में ठोस आहार शुरू करने के लिए सर्वोत्तम आहार। केला बढ़ते बच्चों के सभी पौष्टिक तत्वों की जरूरतों (nutritional requirements) को पूरा करता है। 

viralblock 

केले का smoothie से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त 
  • पौष्टिक तत्त्व:  पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन B2,   
  • सावधानी बरतें: कुछ बच्चों में केले से संवेदनशीलता और Latex एलेर्जी पाया गया है इसीलिए अगर पहली बार बच्चे को केला दें तो इस बात का ध्यान रखें। 

अच्छी तरह पके हुए केले को आप अपने बच्चे को अन्नप्राशन के दौरान प्रथम आहार के रूप में भी दे सकती हैं। यह बहुत आसानी से पच जाता है और इसे त्यार करना भी आसान है। अच्छी तरह पके हुए केले को आप चाहें तो कांटा चमच की मदद से मसल (mash) कर के भी बच्चे को खिला सकती हैं। केले का सबसे अच्छा बात यह है की यह आप को साल भर उपलब्ध रहता है। 

सामग्री (Ingredients)

  • 1 केला
  • 1 कटोरा दूध

केले का smoothie बनाने की विधि - शिशु आहार

  1.  मिक्सी या blender में सारी सामग्री डाल कर अच्छी तरह blend करें। 

केले का delicious baby smoothies serve करने का तरीका 

आप अपने बच्चे को उसकी उम्र के हिसाब से चाहे तो straw, sippy cup, या फिर चम्मच से केले का स्मूथी (शिशु आहार) खिला सकते हैं। फलों की smoothie जब भी बच्चों को परोसें, ताज़ा बना के परोसें।