
मुंग का दाल बहुत ही हल्का आहार है और आसानी से पच जाता है। यही वजह है की अगर बड़ों का तबियत ख़राब हो तो वे भी मुंग का दाल खाते हैं। 6 महीने के बच्चे का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है और चूँकि मुंग का दाल हल्का होता है - ये 6 माह के बच्चे के लिए perfect आहार है। मुंग का दाल बनान बहुत सरल है और इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्त्व होते हैं। मुंग के दाल के सेवन से शिशु के त्वचा में निखार आता है। तो अगर आप के शिशु का रंग दबा हुआ है तो मुंग का दाल खिलाना फायदेमंद रहता है। मुंग के दाल में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप के बच्चे को कब्ज (constipation) रहता है तो मुंग का दाल उसमे भी फायदेमंद है।
मुंग का दाल से सम्बंधित जरुरी बातें
- बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए
- पौष्टिक तत्त्व: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फाइबर
- सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं
- बनाने की विधि: मुंग का दाल बनाने की विधि
मूंग दाल बच्चों के लिए बहुत पौष्टिक है। मगर ६ महीने के बच्चों को मूंग दाल देना उचित नहीं रहेगा क्योँकि उनका पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। इसीलिए शिशु में ठोस आहार की शुरुआत करते वक्त उन्हें आप मुंग दाल का पानी दे सकते हैं। इस recipe में हम मुंग के दाल के पानी को कैसे त्यार करते हैं - यह जानेंगे
मुंग दाल का पानी बहुत हद तक texture मैं माँ के दूध की तरह होता है और इसीलिए मुंग दाल का पानी एक बेहतर weaning food है। ठोस आहार की शुरुआत करते वक्त कुछ दिनों तक मुंग दाल का पानी बच्चे को दें। बाद में आप बच्चे को मूंग दाल खिला सकती हैं।
viralblock
सामग्री (Ingredient)
- 2 Tbsp मूंग दाल (split yellow gram)
मुंग का दाल बनाने की विधि
- 1. एक कुकर में 2 बड़ा चम्मच मुंग दाल डालें
- २. अब इसमें आधा कप पानी डालें (जरुरत के अनुसार पानी डालें)
- ३. तीन सिटी तक पकने दें
- ४. जब भाप निकल जाये तो कुकर का ढकन खोल दें
- ५. दाल को blender में डाल कर अच्छी तरह पीस लें
- ६. एक छानने की मदद से डाल को छान लें
- ७. हल्का ठंडा होने पे बच्चे को खिलाएं
यह भी पढ़ें:
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart