
आपने जरूर सुना होगा की
अंग्रेज़ी में एक कहावत है की “An Apple a Day, keeps the doctor away”।
यह कहावत सेब के सन्दर्भ में बिलकुल उपयुक्त है।
सेब में पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें ऐसे पोषक ततवा मौजूद है जो शिशु को शारीरिक मजबूती प्रदान करता है - बौद्धिक छमता को बढ़ता है और अनेक प्रकार की बीमारियोँ से शरीर को लड़ने में सक्षम बनता है।
viralblock
यही कारण है की शिशु को सर्वप्रथम जो आहार दिए जाते हैं - उनमे से एक सेब भी है।
सेब से बना खीर बच्चों में सरलता से पच जाता है और पोषक भी बहुत होता है।
बस इस बात का ध्यान रखें की जब भी शिशु को सेब दें, उसे छील के दें। शिशु का में सेब के छिलके को पचने की छमता नहीं होती है।
सेब में मौजूद पोषक तत्वों से आपके शिशु को मिलने वाले सभी फायदों के बारे में यहां पढ़ें।
सेब से बना खीर बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन है। सेब से बना खीर से शिशु को सेब में मौजूद सारे पोषक तत्त्व तो मिलते ही हैं, उसे दूध के भी फायदे मिलते हैं।
सामग्री (Ingredients)
- २ चम्मच शुजी
- १ छोटे आकर का सेब
- १/४ चम्मच शुद्ध देशी घी
- १/२ कप पानी
- १/२ कप दूध
सेब से बना खीर को बनाने की विधि
- सेब को छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- सेब को मिक्सी में पीस लें।
- एक कड़ाई में थोड़े से देशी घी में सूजी को भून लें। जब सूजी हलकी से लाल हो जाये तो उसमे १/२ कप पानी दाल दें।
- माध्यम आंच पे सूजी को तीन मिनट तक पकने दें।
- एक बार जब सूजी पाक जाये तो इसमें सेब को मिला दें। अब सूजी को तीन मिनट और पकाएं।
- जब सूजी और सेब अच्छी तरह पक जाये तो इसमें दूध मिला दें।
- गैस को बंद कर दें और खीर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
सेब में मौजूद पोषक तत्त्व
- विटामिन A – 73
- IUVitamin C – 9 mg
- फोलेट – 4 mcg
- विटामिन E – .66 IU
- पोटैशियम – 158 mg
- कैल्शियम – 9.5 mg
- फॉस्फोरस – 9.5 mg
- मैग्नीशियम – 7 mg
- सेलेनियम – .4 mg
इसमें थोड़ी मात्रा में आयरन, मैंगनीज, कॉपर और जिंक भी मौजूद है। roxpoxdox1 roxpoxdox2 roxpoxdox3
वीडियो: सेब से बना खीर को बनाने की विधि इस वीडियो में देखें
videocode zp-5Hqn1NhM videoend