अवोकाडो और केले से बना शिशु आहार

घर पे आसानी से बनायें अवोकाडो और केले की मदद से पौष्टिक शिशु आहार (baby food)| पोटैशियम और विटामिन C से भरपूर, यह शिशु आहार बढते बच्चे के शारीरिक आवश्यकता को पूरी करने के लिए एकदम सही विकल्प है|

अवोकाडो और केले से बना शिशु आहार शिशु आहार

यह एक बेमिसाल जोड़ी है। जहाँ एक और अवोकाडो में स्वास्थवर्धक वासा (fat) वहीँ केले में पोटैशियम और विटामिन C है। केले की वजह से इस शिशु आहार में थोड़ी से मिठास आ जाती है। बच्चों को जितना हो सके नमक और चीनी नहीं देना चाहिए। उस हिसाब से प्राकृतिक मिठास से युक्त ये आहार बच्चों के लिए बहुत अच्छा है। 

अवोकाडो और केले से बना शिशु आहार से जुडी बातें 

  • बच्चे का उम्र: 7 से 8 माह के बच्चों के लिए
  • पौष्टिक तत्त्व:  पोटैशियम और विटामिन C, वासा (heathy fat)
  • सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं 

viralblock 

सामग्री (Ingredients)

  • 2 पके हुए अवोकेडो (avocado)
  • 2 पके हुए केले 

अवोकाडो और केले से बना शिशु आहार - बनाने की विधि 

  1. चाकू की मदद से अवोकेडो को दो टुकड़ों में कटे और उसके अंदर का घुटली (बीज) एक चम्मच की सहायता से निकल दें।
  2. अवोकेडो को चाकू से छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें।
  3. केले को भी छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  4. एक मिक्सी या ब्लेंडर में केले और अवोकेडो को दाल कर पीस लें। 
  5. अगर शिशु आहार बहुत गाहड़ा बन रहा है तो आप जरुरत के अनुसार इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं 
  6. अब एक छानने की सहायता से इसे छान लें और अगर कहीं गाठ (lump) हो तो उसे निकल दें। 
  7. अवोकाडो और केले से बने इस शिशु आहार को एक कटोरे में निकल लें और चम्मच से अपने बच्चे को खिलाएं।