%20baby%20food.jpg)
अवोकाडो का प्यूरी मक्खन की तरह मुलायम और स्वादिष्ट होता है। इसमें 71 से 88 प्रतिशत तक वासा (fat) होती है। इसमें मौजूद वासा बच्चे के मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका cream की तरह का texture बच्चों को बहुत पसंद आता है।
अवोकाडो का प्यूरी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी:
- बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए
- पौष्टिक तत्त्व: omega-3, पोटैशियम, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, magnesium, phosphorus, manganese, selenium, iron, folic acid, thiamine और niacin।
- सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं
अवोकेडो इतना मुलायम होता है की इसे बच्चे बिना दातों के केवल मसूड़ों की सहायता से ही खा लेंगे। यह ६ महीने के बच्चों के लिए एकदम उपयुक्त है।
viralblock
सामग्री (Ingredients)
- 1 अवोकेडो
अवोकाडो का प्यूरी - शिशु आहार - बनाने की विधि
- चाकू की मदद से अवोकेडो को सीधा-सीधा काटें। अब दोनों टुकड़ों को एक-दूसरे के उलटी दिशा में घुमाएं - जब तक की दोनों अलग न हो जाएँ।
- एक चम्मच की मदद से अवोकेडो के गुठली को बहार निकालें। अगर ये आसानी से न निकले तो चाकू ली मदद से निकलने की कोशिश करें।
- चम्मच की सहायता से जैसे ice-cream निकली जाती है, ठीक उसी तरह अवोकेडो के गूदे को निकालें। अगर आप इस तरह नहीं निकलना चाहते है तो इसका छिलका चाकू से छील दें और अवोकेडो को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अवोकेडो के छोटे-छोटे टुकड़ों को मिक्सी में डाल कर अच्छी तरह blend कर दें जब तक की मक्खन की तरह मुलायम न हो जाये।
- अगर अवोकेडो का प्यूरी बहुत गाहड़ा बन गया हो तो थोड़ा पानी या दूध डाल कर पतला कर लें।
ध्यान देने योग्य बातें
- अगर आप का बच्चा १० महीने से बड़ा हो गया है तो अवोकेडो का प्यूरी बनाने की बजाये कांटा चम्मच की मदद से अवोकेडो को मैश (mash) कर दें।
- अवोकेडो की प्यूरी तो वैसे है बहुत स्वादिष्ट है बच्चों के लिए शिशु आहार के रूप में। मगर आप इसके स्वाद को और भी बढ़ा सकते हैं इसमें प्यूरी बनाते वक्त दूसरे फल मिला कर। जैसे की आप अवोकेडो की प्यूरी की जगह अवोकेडो और केले की प्यूरी भी बना सकते हैं।
Video: अवोकेडो की प्यूरी को बनाने की विधि इस विडियो में देखें
videocode Ns3d0zQ2xi8 videoend
Video: अवोकेडो के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह विडियो देखें
videocode O1TlVo28v28 videoend
यह भी पढ़ें:
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart