
इडली चटनी और सांबर के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है - मगर जब आप बच्चे को इसे दें तो सादे दाल के साथ दें। इडली में भरपूर मात्रा मैं प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहायड्रेट होता है। इसके साथ इडली में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन A भी होता है। दाल से बच्चे को molybdenum और फोलेट मिलता है। साथ ही दाल में कॉपर, फॉस्फोरस, मैनगनीज, आयरन, प्रोटीन, विटामिन B1, pantothenic acid, जिंक, पोटैशियम, विटामिन B6 जैसे पोषक तत्त्व भी मिलता हैं।
इडली बच्चों के स्वस्थ के लिए बहुत गुण कारी है। इससे शिशु को प्रचुर मात्रा में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन मिलता है। कार्बोहायड्रेट बच्चे को दिन भर के लिए ताकत देता है और प्रोटीन बच्चे के मांसपेशियोँ के विकास में सहयोग देता है। इडली का barter त्यार करते वक्त चावल और दाल fermentation प्रक्रिया से गुजरता है। इससे इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के लिए और भी ज्यादा bioavailable हो जाता है। इसमें विटामिन B की मात्रा भी बढ़ जाती है। वासा (fat) की मात्रा इसमें बहुत कम होती है इस कारण यह आसानी से पच जाता है।
viralblock
सामग्री (Ingredients)
- 3 कप उखड़ा चावल (par boiled rice)
- 1 कप उरद दाल (split black lentils)
- नमक स्वाद अनुसार (शिशु आहार में नमक की कोई आवश्यकता नहीं होती है)
- थोड़ा सा तेल
इडली दाल बनाने की विधि - शिशु आहार
- हलके गरम पानी में चावल और उरद दाल को भिगो के 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- चावल और दाल को धो कर के पीस लें और रात भर के लिए डेकची में ढाक के छोड़ दें।
- अगले डॉन पकने से पहले इसमें नमक मिला लें। नमक डालने की आवश्यकता नहीं है अगर आप इसे केवल शिशु के लिए ही बना रही हैं।
- इडली के सांचे में हल्का सा तेल लगाएं और इसमें एक चम्मच इडली का barter डालें।
- इडली को भाप में 15 मिनट तक पकने दें।
- ठंडा होने पे बच्चे को खिलाएं।