चावल का खीर बनाने की विधि - शिशु आहार

चावल का खीर मुख्यता दूध में बनता है तो इसमें दूध के सारे पौष्टिक गुण होते हैं| खीर उन चुनिन्दा आहारों में से एक है जो बच्चे को वो सारे पोषक तत्त्व देता है जो उसके बढते शारीर के अच्छे विकास के लिए जरुरी है|

चावल का खीर शिशु आहार baby food

शिशुओं में ठोस आहार (अन्नप्राशन) शुरू करने के लिए खीर देना आम प्रथा है। इसके तीन कारण हैं। पहला - ये बहुत स्वदिष्ट होता है और नवजात शिशु को बहुत पसंद आता है। दूसरा - नवजात बच्चे का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं होता है - इसलिए खीर सर्वोत्तम है क्योँकि ये आसानी से पच जाता है।  तीसरा - इसमें भरपूर मात्रा मैं पोषक तत्त्व होता हैं। 

नवजात शिशु को ६ महीने तक कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए। इस दौरान शिशु केवल माँ के दूध पे रहता है। बच्चे को स्तनपान के जरिये सारा पोषण मिलता है। जिन बच्चों के लिए स्तनपान पर्याप्त नहीं होता है उनके लिए डॉक्टर फार्मूला दूध (formula milk) देने की राय देते हैं। 

चावल के खीर को बहुत नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रजी में Rice Bhardi और Rice Porridge भी कहते हैं। मगर महत्वपूर्ण बात यह है की चाल का खीर बच्चों को पसंद बहुत आता है। चावल का खीर शिशुओ के लिए पौष्टिक आहार (baby food) है।

Related term: Rice Kheer Homemade Baby Food Recipe

viralblock 

अकसर माँ-बाप के लिए ये एक चुनौती होती है की वो अपने बच्चों क्या खिलाएं की बच्चे को वो सारे पोषक तत्त्व मिल सकें जो उसके बढते शारीर को अच्छे विकास के लिए जरुरी है। 

माँ का दूध बच्चे के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दूध में वो सारे पोषक तत्त्व होता है जो एक बच्चे के शारीर को चाहिए। 

चावल का खीर मुख्यता दूध में बनता है तो इसके पौष्टिकता के बारे में समझा जा सकता है। दूध की तरह चावल का खीर भी बच्चे की मदद करता है स्वस्थ और मजबूत बन्ने में। 

चावल के खीर से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी: 

  • बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए
  • पौष्टिक तत्त्व:  पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन A और C,     
  • सावधानी बरतें (food allergy): कुछ भी नहीं 

Related term: shishu ke liye kheer banane ki vidhi

सामग्री (Ingredients)

  • 4 चम्मच चावल 
  • 1 1/2 कटोरा दूध
  • 2 चम्मच चीनी 
  • 1 चम्मच बादाम का पाउडर 
  • 1 चुटकी धनिया पाउडर 
  • 1/2 चम्मच नारियल का पाउडर 

चावल का खीर बनाने की विधि - शिशु आहार

  1. चावल को धो के 3 घंटे के लिए पानी में भिगो के छोड़ दें। 
  2. थोड़े से पानी के साथ चावल को blender मैं पीस लें।
  3. एक मोटे परत वाली कड़ाई लें और उसको धीमी आंच पे चड़ा दें। 
  4. कड़ाई में दूध डालें और दूध को खौला दें। अब इसमें चावल, बादाम, और नारियाल पाउडर डालें। 
  5. लकड़ी के करछुल से लगातार चलाते रहें जब तक की चावल अच्छी तरह पक ना जाये और खीर thick न हो जाये। 
  6. अब चीनी और धनिया पाउडर डालें। दो मिनट तक और पकाएं। आंच बंद कर दें और खीर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 


Video: चावल का खीर - शिशुओ के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट 

videocode mTkcX6_-HM8 videoend