
नवजात शिशु का BMI यह बताता है की क्या शिशु का वजन उसके लम्बाई के अनुपात में सही है या नहीं।
शिशु के BMI से यह पता चलता है की क्या शिशु का वजन सही है या कहीं शिशु कम वजन का तो नहीं है।
नवजात शिशु का BMI
जिस शिशु का BMI 85 से 94 परसेंटाइल (percentile) के बीच होता है, उसका वजन अधिक माना जाता है। या तो शिशु में body fat ज्यादा है या lean body mass ज्यादा है।
स्वस्थ के दृष्टि से शिशु का BMI अगर 5 से 85 परसेंटाइल (percentile) के बीच हो तो ठीक माना जाता है। शिशु का BMI अगर 5 परसेंटाइल (percentile) या कम हो तो इसका मतलब शिशु का वजन कम है।

नवजात शिशु के BMI के गणना करने की विधि
नवजात शिशु का BMI Calculate करने की विधि वही है जिस तरह व्यस्क के BMI की गणना की जाती है। लेकिन किस तरह से BMI के नतीजे को देखा जाये (interpretation of infant BMI values), उसमे अंतर है। बच्चों में BMI के के मूल्यों को देखते समय बच्चों की उम्र और उनके gender का भी ध्यान रखना पड़ता है।
viralblock
Formula to calculate BMI

Step 1
शिशु का वजन किलोग्राम में नोट कीजिये। अब जो मूल्य मिले उसे 2.20462 से गुना कीजिये। इससे आप को शिशु का वजन Pound में मिल जायेगा।
Step 2
शिशु की लम्बाई का माप इंच (inch) में लीजिये।
Step 3
शिशु के वजन को (Pound में) उसके लम्बाई (inch) से भाग दीजिये। जो संख्या मिले उसे एक बार फिर से शिशु के लम्बाई से भाग दीजिये।
Step 4
अब जो संख्या मिले उसे 703 से गुना कर दीजिये। इस तरह आप को मिल जायेगा शिशु का BMI वैल्यू।
Step 5
BMI वैल्यू को शिशु के उम्र के अनुसार growth chart पे Plot कीजिये। अपने शिशु के उम्र को क्षैतिज अक्ष (horizontal axis) में खोजिये और उसके BMI को ऊर्ध्वाधर अक्ष (vertical axis) में खोजिये। अब दोनों बिंदुओं से एक लकीर खिचिये जो growth chart पे एक दुसरे को कटे (intersect)। growth chart पे जहाँ दोनों लकीरे एक दुसरे को काटेंगी, वहीँ आपको बच्चे के BMI का percentile rank मिलेगा।
Step 6
अब बारी है BMI percentile rank जानने की। उम्र के अनुसार उपयुक्त growth chart पे अगर शिशु का percentile rank 95 से ज्यादा है तो शिशु का वजन आवश्यकता से ज्यादा है। अगर percentile rank 85 और 95 के बीच हो तो इसका मतलब शिशु में मोटा होने की सम्भावना है।

BMI से सम्बंधित महत्वपूर्ण सुझाव
अपने शिशु का BMI लगातार समय-समय पे जांचते रहें। हर नई नाप को growth chart पे Plot करते रहिये। अगर कभी आप को growth chart पे Plot समझने में परेशानी हो तो अपने शिशु के डॉक्टर की सहायता लें।