शकरकंद की प्यूरी - शिशु आहार - बनाने की विधि

Beta carotene भरपूर, शकरकंद शिशु की सेहत और अच्छी विकास के लिए बहुत अच्छा है| जानिए इस step-by-step instructions के जरिये की आप घर पे अपने शिशु के लिए कैसे शकरकंद की प्यूरी बना सकते हैं| शिशु आहार - baby food

शकरकंद की प्यूरी (Baked Sweet Potato Purée) शिशु आहार

शकरकंद की प्यूरी (Baked Sweet Potato Purée) शिशु आहार

शकरकंद सेहत के फायदों के लिए जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, antioxidants, और फाइबर होता है जो बच्चे के स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। शकरकंद की प्यूरी को बनाने के लिए आप भुने या उबले शकरकंद को थोड़े पानी या दूध के साथ पीस सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक शिशु आहार है।  

शकरकंद की प्यूरी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

  • बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए
  • पौष्टिक तत्त्व:  विटामिन A (beta-carotene), vitamin C, मैनगिनीज, कॉपर, pantothenic acid and vitamin B6, पोटैशियम, dietary fiber, niacin, विटामिन B1, विटामिन B2 और फॉस्फोरस 
  • सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं 

शकरकंद शिशु आहार के रूप में बहुत बेहतरीन है। जब ये पक जाता है तब यह बहुत मुलायम, और मीठा हो जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा मैं विटामिन A पाया जाता है जो शिशु के विकास के लिए अच्छा है। 

viralblock 

सामग्री (Ingredients)

  • एक मध्यम आकार का शकरकंद (sweet potato)

शकरकंद की प्यूरी - शिशु आहार - बनाने की विधि (sweet potato puree)

  1. ओवन को पहले से 400 F पे गर्म करने के लिए छोड़ दें। 
  2. शकरकंद को छील लें और कांटा चम्मच की सहायता से गोद दें। 
  3. शकरकंद को बेकिंग ट्रैप पे रखें और 45 मिनट तक भुने। अंत में शकरकंद  मुलायम हो जायेगा और उसपर झुर्रियां भी पड जाएँगी। 
  4. शकरकंद को ओवन में से बहार निकालें और चम्मच की मदद से गुदा एक कटोरे में इकठा कर लें।  
  5. मिक्सी में गूदे को डाल कर शकरकंद की प्यूरी बना दें। 
  6. इसमें थोड़ा दूध या पानी मिला के इसका consistency adjust कर लें। 

शकरकंद में पाए जाने वाले मिनरल्स (sweet potato)

  1. पोटैशियम – 950 mg
  2. फोस्फोरु  – 108 mg
  3. मैग्नीशियम – 13.5 mg
  4. कैल्शियम – 76 mg
  5. सोडियम – 72 mg
  6. आयरन – 1.38 mg
  7. शकरकंद में थोड़ी मात्रा में कॉपर, सेलेनियम, मैनगनीज और जिंक भी पाया जाता है। 

शकरकंद (sweet potato) किस उम्र में शिशु को दिया जा सकता है

शकरकंद कोअच्छी तरह पका के ६ महीने की उम्र से ही शिशु को देना प्रारम्भ कर सकती हैं। शकरकंद में बहुत प्रकार के पोषक तत्त्व होता हैं जो बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह अच्छे में आसानी से पांच जाता है और इसमें मौजूद फाइबर की वजह से ये पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है। 

शकरकंद  (sweet potato) खरीदते वक्त बरतें यह सावधानियां 

अगर आप घर पे शकरकंद की प्यूरी बनाने जा रही है तो, शकरकंद खरीदते वक्त ऐसे शकरकंद खरीदें जिनपे कोई खरोंच नहीं हो, भूरे न हो और उनपे कोई दाग़ भी न हो। 

यह भी पढ़ें:

शकरकंद Video: शकरकंद की प्यूरी - शिशु आहार - बनाने की विधि देखें इस विडियो में 

videocode ZRTzYyl-pWY videoend