
अक्सर हमारे घर मे आने वाले नन्हे से नए मेहमान का विशेष रुप से ख्याल रखने की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। ताकि हमारा शिशु चुस्त दुरुस्त और तदुंरस्त रहें। अगर हमारे शिशु की साफ सफाई की सही रुप से देखभाल नही कर पाते है तो वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए जरुरी है कि इन सक्रंमित बीमारियों से अपने शिशु को बचाया जाएं। और एक मां को किस तरह से अपने शिशु की साफ-सफाई का ख्याल रखना है इस बात कि जानकारी भी होना उसके लिए आवश्यक होती है।
viralblock
तो चलिए जानते है कि आप अपने शिशु का किस तरह से ख्याल रख सकते है।
- हमे बच्चों को नहलाते समय विशेष प्रकार की सावधानी रखने की जरुरत होती है। अक्सर जब बच्चा पैदा होता है तो शिशु के तन पर सफेद रंग का पदार्थ होता है जो उसके जन्म के समय बॉडी पर चिपका होता है। जिसे वर्निक्स कहते है। यह बच्चे की बहुत ही संदेनशील त्वचा होती है जिसका विशेष तौर पर ख्याल रखना होता है।
- छोटे बच्चों को रोजाना नहलाना जरुरी नही होता है। बच्चे की त्वचा पर एक पतला कोट होता है जो बच्चों की त्वचा की सुरक्षा करता है। वैसो तो बच्चे को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है लेकिन बच्चो को रोजाना नहलाने की बजाए हफ्ते में 2-3 बार नहलाएं। इसकी बजाए बच्चे को आप स्पंज भी कर सकते हैं।
- बच्चें के जन्म के समय होने वाली गर्भनाल का विशेष रुप से ध्यान रखना बेहद ही जरुरी है। शिशु की नाभि पर लगा गर्भनाल बेहद नाजुक होता है। कुछ लोग इसके जल्दी उतरने का इंतजार करते हैं। इससे छेड़छाड़ करने की बजाए कुदरती रूप से सूखने का इंतजार करें। अगर इसमें किसी तरह का बदलाव लगे तो आप तुरंत चिकित्सक से परामर्श अवश्य रुप से करें।