 polio oral vaccine.jpg)
मुँह में दिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) टीका शिशु के शारीर में एंटीबाडीज (antibodies) का निर्माण करता है।
OPV टीका के द्वारा शिशु के शारीर में पैदा हुए एंटीबाडीज (antibodies), शिशु को पोलियो के वायरस से बचाते हैं।
पोलियो का वायरस शिशु के nervous system पे आक्रमण करता है और शारीर को लकवा ग्रस्त कर देता है। लेकिन जिन बच्चों को मुँह में दिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) दिया जाता है - उन बच्चों में पोलियो के वायरस से लड़ने के लिए एंटीबाडीज (antibodies) पैदा हो जाता है
और,
शिशु पोलियो के वायरस से सुरक्षित हो जाता है।
promo_advertisement
मुँह में लिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) - डोज़ (dose) - Schedule of immunization
- पहली खुराक - जन्म के समय
- दूसरी खुराक - 14 सप्ताह की उम्र में
- तीसरी खुराक - 6 महीने की उम्र में
- चौथी खुराक - 9 महीने की उम्र में
- पाँचवी खुराक - 15-18 महीने की उम्र में
- छठा खुराक - 5 वर्ष की उम्र में
इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को पोलियो की महामारी से बचाया जा सके।
मुँह में लिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) टीका क्योँ दिया जाता है?
पोलियो का OPV टीका जिसे Oral Polio Vaccine भी कहा जाता है, इसे शिशो को मुह में दिया जाता है। यह एक प्रभावी तरीका है शिशु के शारीर में पोलियो के प्रति प्रतिरोधक छमता विकसित करने की।
OPV टीका को तयार किया जाता है पोलियो के inactivated non-wild strain virus की सहायता से। जब इसे drops के रूप में शिशु के मुह में दिया जाता है तो शिशु के शारीर में पोलियो वायरस के प्रति antibodies बन जाते हैं जो शिशु को पोलियो के वायरस से जीवन भर रक्षा करते हैं।
viralblock
पोलियो वैक्सीन (OPV) सावधानी (precuations)
मुँह में दिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) टीका को बहुत से देशों में दिया जाना बंद कर दिया गया है क्यूंकि बहुत ही दुर्लभ घटनाओं में पोलियो की OPV वैक्सीन से हर 2.4 million में से एक व्यक्ति को पोलियो के वैक्सीन से पोलियो होने की सम्भावना रहती है।
roxpoxdox1
पोलियो वैक्सीन (OPV) दुष्प्रभाव (side effects)
- मुँह में दिया जाने वाला पोलियो वैक्सीन (OPV) टीका का कोई दुष्प्रभाव (side effects) नहीं पाया गया है।
- पोलियो के वैक्सीन को दुसरे वैक्सीन से साथ दिया जा सकता है।
पोलियो वैक्सीन (OPV) किन बच्चों को नहीं लगाया जाना चाहिए
अगर आप का शिशु बीमार है तो जब तक की आप का शिशु पृं रूप से ठीक न हो जाते उसे पोलियो का टीका न लगवाएं।