
गर्भावस्था के बाद महिलाओं का दुबारा shape में आना बेहद चुनती पूर्ण होता है।
अगर आप भी माँ बन्ने के बाद - फिर से पहली जैसे look चाहती है तो खास आप के लिए मै कुछ आसन tips बताने जा रहा हूँ।
- आप को सबसे पहले अपने आहार से सुगर और फैट ख़त्म करना होगा। अपने आहार को इस तरह से प्लान करना पड़ेगा की आप को खाने में वो खाद्य सामग्री ज्यादा हों जिनसे आप को भरपूर पोषक तत्त्व मिल सके। उदहारण के तौर आप को अपने आहार में फल और सब्जियों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। इसके साथ आप को अंडे, ड्राई फ्रूट्स और पस्तास भी खाना फायदेमंद रहता है।
- अधिकांश महिलाएं यह सोचती हैं की अगर वे अपने आहार को आधा कर दें तो उनका वजन कम हो जायेगा। लेकिन इसका उन पे उल्टा असर पड़ता है। ऐसा करने पे उन्हें दिन में भूख बहुत ज्यादा लगती है और इधर-उधर कुछ-खुश खा कर वे दिन भर में ज्यादा ही आहार ग्रहण कर लेती हैं - और उन्हें इस बात का पता ही नहीं चलता है।
- अगर आप यह सोचती हैं की सुबह का नाश्ता छोड़ देने से आप को वजन काम करने में सहायता मिलेगी तो यह सिर्फ आप का भ्रम है। हकीकत तो यह है की जब आप सुबह का नाश्ता नहीं करती हैं तो आप का metabolism यह समझने लगता है की आप आज व्रत (starvation period) में हैं और इसीलिए दोपहर बाद जब आप खाना खाते हैं तो वो उस आहार को फैट के रूप में इकठा करने लगता है। सुबह का नाश्ता कभी भी नहीं छोड़ें। सुबह का नाश्ता करने से आप का शरीर आहार को इकठा नहीं करेगा और आप को दिन भर ज्यादा फुर्ती और तंदरुस्ती भी महसूस होगी।
- शिशु के जन्म के बाद आप दिन में तीन बड़े आहार के बदले कई बार छोटे-छोटे आहार ग्रहण करें। इससे आप के शरीरी को दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा और पोषक तत्त्व भी मिल जायेंगे और दिन-भर का मिला के आप देखें तो आहार भी कम ग्रहण की होंगी।
- संतुलित आहार (balanced diet) के साथ-साथ आप को हर दिन नियमित रूप से व्यायाम भी करने की भी आवश्यकता है। इससे आप का शरीर shape में भी रहेगा और आप को तनाव भी कम रहेगा। व्यायाम करने से आप को नींद भी बहुत अच्छी और गहरी आएगी।
- दिन भर में आप को कम से कम तीन लीटर पानी पीने की भी आवश्यकता है। कम से कम तीन लीटर पानी पीने से आप का पाचन तंत्र उस पानी को प्रक्रिया (process) करने में ऊर्जा खर्च करेगा। यह ऊर्जा शरीर को शरीर में इकठा फैट से प्राप्त होगा। दूसरी बात यह है की जरुरत के अनुसार (यानि कम से कम तीन लीटर पानी) पिने से आप के शरीर में नमी का स्तर बना रहेगा और आप तारो-ताज़ा महसूस करेंगी।
- बहुत सी महिलाएं अपने shape को बरकरा रखें के लिए अपने बच्चे को दूध पिलाने से बचती हैं। मगर सच बात तो यह है की गर्भावस्था में स्तनपान करना स्वस्थ के लिए बेहद अच्छा होता है। स्तनपान करने से बढ़ा हुआ वजन कम होता है। साथ ही हर-बार स्तनपान कराने से करीब 500 600 कैलोरी का क्षय होता है। इतनी कैलोरी का क्षय करने के लिए आपको GYM मैं बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
- गर्भावस्था के बाद दुबारा shape में आने के लिए पर्याप्त नींद भी बहुत जरुरी है। अकसर यह देखा गया है की शिशु के जन्म के बाद महिलाए पर्याप्त नींद नहीं ले पाती हैं। जब पर्याप्त नीद पूरी नहीं होती है तब भूक नियंत्रण करने वाले हॉर्मोन्स पर असर पड़ता है - और महिलाओं को जरुरत से ज्यादा भूख लगती है। यही कारण है की बहुत से महिलाएं गर्भावस्था के ज्यादा बुख महसूस करती हैं। इसका नतीजा यह होता है की उनका वजन बहुत तेज़ी से बढ़ता है।