शिशु के पुरे शारीर पे एक्जीमा - कारण व उपचार

एक्जिमा एक प्रकार का त्वचा विकार है जिसमें बच्चे के पुरे शारीर पे लाल चकते पड़ जाते हैं और उनमें खुजली बहुत हती है। एक्जिमा बड़ों में भी पाया जाता है, लेकिन यह बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है। एक्जिमा की वजह से इतनी तीव्र खुजली होती है की बच्चे खुजलाते-खुजलाते वहां से खून निकल देते हैं लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता। हम आप को यहाँ जो जानकारी बताने जा रहे हैं उससे आप अपने शिशु के शारीर पे निकले एक्जिमा का उपचार आसानी से कर सकेंगे।

शिशु के पुरे शारीर पे एक्जीमा - कारण व उपचार

अपने बच्चे को एक्जिमा के कष्ट में देखना हर मां बाप के लिए बहुत दुखदाई होता है। 

लेकिन,

आप परेशान ना हो!

अगर आपकी वह कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो न केवल आप अपने बच्चे को एक्जिमा से बचा सकते हैं  बल्कि एक्जिमा की स्थिति में उसे तुरंत राहत भी पहुंचा सकते हैं।

जिन बच्चों के शरीर में एक एक्जिमा होता है,  अक्सर  उनके परिवार में अस्थमा एलर्जी और एक्जिमा का इतिहास पाया गया है।  ऐसे परिवारों में जन्म लेने वाले कुछ बच्चे अनुवांशिकी तौर पर एक्जिमा के प्रभाव में सरलता से आ जाते हैं। 

जिन बच्चों को बचपन में एक्जिमा से परेशानी होती है,  आगे चलकर उनमें अस्थमा की संभावना भी बनी रहती है।  एक्जिमा कोई एलर्जी नहीं है,  लेकिन एलर्जी की वजह से एग्जिमा  हो सकता है। 

एलर्जी के अलावा और भी कई कारण हैं जिनकी वजह से एग्जिमा हो सकता है जैसे कि गर्मी की वजह से जाट भावनात्मक तनाव की वजह से।

प्राय: हर 10 में से एक बच्चे को एक्जिमा से पीड़ित पाया गया है।  जिन बच्चों में एक्जिमा पाया गया है उनमें यह देखा गया है कि उनके जन्म के प्रथम महीने से ही उनके शरीर पर एक्जिमा के लक्षण देखने को मिल गए हैं। 

लेकिन खुशी की बात यह है कि 50% से ज्यादा बच्चे जिन्हें एग्जिमा है, यौवन अवस्था के आते आते उनका आस्था पूरी तरह से ठीक हो। 

इस लेख में:

  1. ~~~#1^^^एक्जिमा में आहार संबंधी सावधानियां@@@
  2. ~~~#2^^^एक्जिमा के लक्षण@@@
  3. ~~~#3^^^कितने दिनों तक एक्जिमा की समस्या रहती है@@@
  4. ~~~#4^^^एक्जिमा से बचाव@@@
  5. ~~~#5^^^एक्जिमा का इलाज@@@
  6. ~~~#6^^^कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम्स (Corticosteroid creams)@@@
  7. ~~~#7^^^OTC ह्य्द्रोकोर्टीसोने (OTC hydrocortisone)@@@
  8. ~~~#8^^^NSAID ointment (ऑइंटमेंट)@@@
  9. ~~~#9^^^Barrier repair moisturizers@@@
  10. ~~~#10^^^Pimecrolimus and tacrolimus@@@
  11. ~~~#11^^^Corticosteroid pills, liquids, or shots@@@
  12. ~~~#12^^^Cyclosporine, methotrexate@@@
  13. ~~~#13^^^एंटीबायोटिक (Antibiotics)@@@
  14. ~~~#14^^^Antihistamines@@@
  15. ~~~#15^^^एक्जिमा में सावधानी@@@
  16. ~~~#16^^^क्या शिशु को कभी पूरी तरह एक्जिमा से छुटकारा मिलेगा@@@
  17. ~~~#17^^^एक्जिमा के उपचार में वेसिलीन कितना उपयुक्त है@@@

एक्जिमा में आहार संबंधी सावधानियां

anchorlink[1]anchorcloseएक्जिमा में आहार संबंधी सावधानियां

कुछ ऐसे हैं जो शिशु में एक्जिमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं या उधार सकते हैं। अगर आपका शिशु एक्जिमा की समस्या से पीड़ित हो चुका है तो आप कोशिश करें कि उसे  भोजन में निम्न आहार बिल्कुल ना दें:

  1. गाय का दूध
  2.  अंडा
  3. सोया से बने उत्पाद
  4. गेहूं से बने उत्पाद
  5. ड्राई फ्रूट्स बादाम नट्स
  6.  मछली

anchorlink[2]anchorcloseएक्जिमा के लक्षण 

शिशु के प्रारंभिक जीवन में एक्जिमा के लक्षण में कई प्रकार के बदलाव आ सकते हैं। 2 महीने से लेकर 5 साल से छोटे बच्चों में  एक्जिमा के कारण त्वचा पर खुजली,  त्वचा पर लाली पर, गालों पर छाले,  तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर जैसे पैर हाथ आदि पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं। 

एक्जिमा के लक्षण

जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं उनमें एक्जिमा के लक्षणों में परिवर्तन आता है।  5 साल से बड़े बच्चों में एक्जिमा की वजह से परतदार या फटी त्वचा देखी जा सकती है।  इस दौरान त्वचा अत्यधिक सुखी हो सकती है और उन में खुजली (itchy) हो सकती है। 

बच्चे अक्सर खुजलाहट से आराम पाने के लिए खुजली वाली जगह को खुरचते या कुरेदते।  लेकिन खुरचने की वजह से एग्जिमा और भी गंभीर हो जाता है। एक्जिमा वाली जगह मोटी पड़ जाती है  और दिखने में भूरे रंग की हो जाती है। 

viralblock

anchorlink[3]anchorcloseकितने दिनों तक एक्जिमा की समस्या रहती है

बहुत से हालातों में एक्जिमा खत्म होने के बाद कई महीनों तक या सालों तक नहीं भरता है।

एक्जिमा से पीड़ित बच्चों  के हालात में काफी सुधार आता है जब वे 5 से 6 साल के हो जाते हैं।  वहीं कुछ ऐसे बच्चे हो सकते हैं जिन्हें योवन अवस्था तक एक्जिमा की समस्या से जूझना पड़े। 

कितने दिनों तक एक्जिमा की समस्या रहती है

कुछ ऐसी भी बच्चे हो सकते हैं जिनमें एग्जिमा बचपन में पूरी तरह ठीक हो जाए लेकिन जब वे योवन अवस्था में प्रवेश करते हैं तो उनमें एक्जिमा की समस्या फिर से उभर जाए। 

एग्जिमा को छुआ छूत की बीमारी नहीं है इसीलिए आपको घर के अन्य बच्चों को इनसे दूर रखने की आवश्यकता नहीं है। 

anchorlink[4]anchorcloseएक्जिमा से बचाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ तथा वैज्ञानिकों का मानना है कि एग्जिमा एक आनुवंशिकी बीमारी है।  इसीलिए इसे किसी भी तरह से बचा नहीं जा सकता है। 

एक्जिमा से बचाव

लेकिन यह बात भी सच है कि कुछ  विशेष तत्वों के संपर्क में आने से बच्चों में एक्जिमा उभर जाता है।  अगर जो बच्चे एक्जिमा से बार-बार पीड़ित होते हैं उन्हें ऐसे तत्वों से दूर रखा जाए जो उनके अंदर एक्जिमा को उभारते हैं, तो उन्हें बहुत हद तक एक्जिमा से बचाया जा सकता है। अपने बच्चों को निम्न तत्वों से दूर रख कर के आप उन्हें एक्जिमा से बचा सकते हैं:

  1. परागण
  2. फफूंद
  3. धूल
  4. जानवरों के बाल और उनके धूल
  5. गर्म और शुष्क हवा
  6. शुष्क त्वचा
  7. साबुन और डिटर्जेंट जो त्वचा को बहुत शुष्क बना देते हैं
  8. कुछ skin care products, perfumes, और colognes
  9. सिगरेट का धुआं
  10. कुछ  विशेष आहार ( इनका जिक्र हमने ऊपर किया है) 
  11. भावनात्मक तनाव
  12. अत्यधिक गर्मी
  13. पसीना

एक्जिमा की स्थिति में त्वचा पर बहुत खुजलाहट होती है।  खुजलाहट की प्रवृत्ति को रोककर एक्जिमा को बढ़ने से रोका जा सकता है।  

एक्जिमा में खुजलाने से त्वचा को बहुत नुकसान  पहुंचता है।  त्वचा को नुकसान पहुंचने पर संक्रमण का भी खतरा बन जाता है। 

anchorlink[5]anchorcloseएक्जिमा का इलाज

कुछ दवाइयों के द्वारा एक्जिमा के लक्षणों को खत्म किया जा सकता है। इन दवाइयों को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार लेने पर एक्जिमा से पीड़ित त्वचा धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगती है।  

एक्जिमा का इलाज

हलाकि सभी दवाइयां सभी व्यक्तियों पर समान तरीके से असर नहीं करती हैं।  कुछ दवाइयां कुछ लोगों पर ज्यादा असर कर सकती हैं तो कुछ लोगों पर कम।  

इसीलिए हो सकता है इलाज के दौरान आपका डॉक्टर अलग-अलग तरह की दवाइयों को आजमाने के लिए कहें जिसे यह पता लगाया जा सके कि किस दवा का असर आपके शिशु के एक्जिमा  सबसे बेहतर है। 

कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम्स (Corticosteroid creams)

anchorlink[6]anchorcloseकॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम्स (Corticosteroid creams)

इस दवा को hydrocortisone steroids  की सहायता से तैयार किया जाता है। यह शिशु की त्वचा को एक्जिमा से तुरंत राहत पहुंचाता है।  दवा की दुकानों पर यह कई प्रकार के पैकिंग और प्रभाव (strength) में उपलब्ध होते हैं। 

OTC ह्य्द्रोकोर्टीसोने (OTC hydrocortisone)

anchorlink[7]anchorcloseOTC ह्य्द्रोकोर्टीसोने (OTC hydrocortisone)

यह एक्जिमा की बहुत कम असर वाली दवा है।  इसीलिए अक्सर डॉक्टर पहली बार इस दवा को इस्तेमाल करने का निर्देश देते हैं।  

यह दवा भी बाजार में अलग-अलग शक्ति (strength) में उपलब्ध है। आपके शिशु की त्वचा पर एक्जिमा की गंभीरता को देखते हुए, अधिक शक्ति वाली OTC ह्य्द्रोकोर्टीसोने (OTC hydrocortisone) इस्तेमाल के लिए डॉक्टर राय दे सकते हैं। 

इन दवाओं के इस्तेमाल से त्वचा पर कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे की त्वचा का बहुत पतला हो जाना। लेकिन जब इन दवाओं को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार लिया जाए तब  इन के साइड इफेक्ट बहुत कम देखने को मिलते हैं। 

NSAID ointment (ऑइंटमेंट)

anchorlink[8]anchorcloseNSAID ointment (ऑइंटमेंट)

यह बिना स्टेरॉइड (non-steroidal) वाली दवा है जिसे प्रचलित रूप से crisaborole (Eucrisa) कहा जाता है। इसका इस्तेमाल हलके और माध्यम स्तर के एक्जिमा को ठीक करने के लिए होता है। 

दो साल या उससे बड़े बच्चों की त्वचा पे इसका इस्तेमाल दिन में दो बार किया जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा फिर से पहले जैसी होने लगती और एक्जिमा के लक्षण प्रभावित रूप से ठीक होता है। 

Barrier repair moisturizers

anchorlink[9]anchorcloseBarrier repair moisturizers

यह एक प्रकार का क्रीम है तो आसानी से दवाओं की दुकानों पे उपलब्ध रहता है।  यह क्रीम त्वचा की नमी को सूखने से रोकता है।  टूटी फूटी त्वचा को ठीक करता है। त्वचा को शुष्क और रूखा बनने से बचाता है।

Pimecrolimus and tacrolimus 

anchorlink[10]anchorclosePimecrolimus and tacrolimus

यह भी एक क्रीम है जिससे त्वचा पर लगाया जाता है।  यह हलके और माध्यम स्तर के एक्जिमा के लिए प्रभावी है।  यह त्वचा की जलन को शांत करता है लेकिन यह steroids नहीं है।  

त्वचा पर किस दवा के इस्तेमाल से कैंसर की संभावना बनती है इसी वजह से इस दवा को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही लेना चाहिए। 

Corticosteroid pills, liquids, or shots

anchorlink[11]anchorcloseCorticosteroid pills, liquids, or shots

यह एक्जिमा की बहुत शक्तिशाली दवा है।  यह किसी भी स्तर के एक्जिमा को ठीक करने की क्षमता रखता है। लेकिन इस्तेमाल करने पर बहुत सारे हानिकारक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। 

इसके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान और हड्डियों का घनत्व कम होता है। एक दवा के दुष्प्रभाव की वजह से इनका इस्तेमाल बहुत थोड़े समय के लिए करना चाहिए। 

Cyclosporine, methotrexate

anchorlink[12]anchorcloseCyclosporine, methotrexate, and mycophenolate mofetil

यह तीनों ऐसी दवाइयां हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करती है।  या यूं कह लें की रोग प्रतिरोधक तंत्र को अत्यधिक संवेदनशील होने से रोकती है। 

यह दवा  टैबलेट, सिरप और इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध है। माध्यमिक स्तर से लेकर गंभीर स्तर तक के एक्जिमा को ठीक करने की क्षमता रखते हैं।  

लेकिन इनके बहुत गंभीर साइड इफेक्ट भी हैं। इनकी इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप और किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।  इन दवाइयों को भी बहुत थोड़े समय तक लेना चाहिए। 

एंटीबायोटिक (Antibiotics) in eczema

anchorlink[13]anchorcloseएंटीबायोटिक (Antibiotics)

खुजलाने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है।  त्वचा के नुकसान पहुंचने पर उनमें बैक्टीरिया पनप सकती है और संक्रमण बन सकता है।  एंटीबायोटिक (Antibiotics), खुजलाने की वजह से होने वाले संक्रमण को रोकता है। 

Antihistamines

anchorlink[14]anchorcloseAntihistamines

यह दवा रात में सोते वक्त लेने से खुजलाहट को रोकता है और आरामदायक नींद सोने में मदद करता है। 

ऊपर जितनी भी दवाइयां हमने बताएंगे यह सभी दवाइयां केवल आपको जानकारी के लिए प्रदान की गई है।  बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाइयों को इस्तेमाल ना करें क्योंकि एक्जिमा की दवाओं के बहुत गंभीर साइड इफेक्ट भी हैं। 

एक्जिमा में सावधानी

anchorlink[15]anchorcloseएक्जिमा में सावधानी 

अगर आपके शिशु को एक्जिमा होता है तो आप  उसके एक्जिमा को पूरी तरह से रोक नहीं सकती हैं,  लेकिन कुछ सावधानियां बरत कर आप  एक्जिमा की संभावना को बहुत हद तक कम कर सकती हैं। 

  1. शिशु की त्वचा को स्वस्थ रख कर आप उसे शुष्क होने, लाल पड़ने और खुजली से बचा सकती हैं। 
  2. शिशु को जब भी नहलाएं, उसे गर्म पानी से ही नहलाएं।   गर्म पानी से नहलाने से त्वचा शुष्क हो जाती है। इसीलिए नहलाते समय साबुन की उपेक्षा cleanser का इस्तेमाल करें।  नहलाने के बाद शिशु की त्वचा को  तौलिए से रगड़ रगड़ के ना पूछें।  इसके बजाय शिशु की त्वचा पर तौलिए को हल्के से रख रख कर के पूछें।
  3. शिशु की त्वचा पर हर दिन moisturizers का इस्तेमाल करें।  शिशु के लिए ऐसे moisturizers  का इस्तेमाल करें जिसमें किसी भी प्रकार के fragrance का इस्तेमाल ना हो। 
  4. रात के वक्त त्वचा पर ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जो थोड़ा ज्यादा तैलीय हो। 
  5. रात में सोते वक्त शिशु को पूरी आस्तीन वाले कपड़े  पहनाए।  इससे रात में सोते वक्त नींद में शिशु अपनी त्वचा को खुजला-खुजला कर नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
  6.  शिशु को बहुत ज्यादा ना नहलाएं और ना ही उसे बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित करें। शिशु के लिए ऐसे hand cleaners  का इस्तेमाल करें जो अल्कोहल आधारित ना हो। 
  7. घर में मौजूद ऐसी वस्तुएं जिससे एक्जिमा की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है उनसे अपने शिशु को दूर रखें। उदाहरण के लिए कपड़ा धोने वाला डिटर्जेंट,  सुगंधित साबुन, और cosmetics। 
  8. अपने शिशु को आरामदायक सूती कपड़े पहनाए जो उसके शरीर पर आसानी से फिट हो जाए। ऊनी तथा संश्लेषित रेशम (synthetic fibers) आपके शिशु की त्वचा को संवेदनशील बना सकते हैं। अपने शिशु को नए कपड़े पहनाने से पहले उसे एक बार  धो  ले। 
  9. अपने शिशु को अत्यधिक गर्म वातावरण से बचाएं। अत्यधिक गर्म और पसीने दार वातावरण में शिशु  की त्वचा पर खुजलाहट और एक्जिमा हो सकता है।  खेलकूद के तुरंत बाद गर्म पानी से शिशु के शरीर को साफ कर दें। 
  10.  इस बात की पूरी जानकारी रखें कि किन किन तत्वों से आपके शिशु के शरीर पर एक्जिमा और भी  गंभीर हो जाता है। 
  11. शिशु को तनाव में ना पड़ने दे,  कोशिश करें कि खेलकूद के बाद उसके शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम मिले।

क्या शिशु को कभी पूरी तरह एक्जिमा से छुटकारा मिलेगा

anchorlink[16]anchorcloseक्या शिशु को कभी पूरी तरह एक्जिमा से छुटकारा मिलेगा

 जैसे-जैसे शिशु उम्र में बड़ा होता जाएगा वैसे वैसे उसके शरीर पर एक्जिमा कम उभरेगा। एक समय आएगा जब आपके शिशु के शरीर पर एग्जिमा होना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।  

लेकिन जब तक आपका शिशु छोटा है कुछ महीने छोड़कर या कुछ सालों के बाद भी एग्जिमा उभर सकता है। 

anchorlink[17]anchorcloseएक्जिमा के उपचार में वेसिलीन कितना उपयुक्त है

त्वचा पर वैसलीन के इस्तेमाल से एक्जिमा की संभावना को कम किया जा सकता है।  यह शरीर पर अगर एक्जिमा मौजूद है तो उसे कम किया जा सकता है।  

लेकिन  वैसलीन के इस्तेमाल से एक्जिमा का उपचार नहीं किया जा सकता।  वैसलीन के इस्तेमाल के साथ साथ आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए एक्जिमा के उपचार (eczema treatment/medication) का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा।