
सावधान!
अगर आप अपने शिशु का कान साफ़ करने जा रही हैं तो इस जानकारी को पहले पढ़ लें।
बिना जानकारी के बच्चे का कान साफ़ करना बच्च के लिए निक्सन दायक हो सकता है।
शिशु का कान बेहद नाजुक अंग है। थोड़ी सी भी लापस्वाही या सफाई करने में जल्दबाजी बच्चे को बहरा तक बना सकती है। ध्यान न दिया जाये तो बच्चे के कान को संक्रमण तक लग सकता है।
promo_advertisement
शिशु के कान में मेल जमना बेहद आम बात है। सबके कान में मेल जमता है। बस अंतर इतना होता है की किसी के कान में ज्यादा और किसी के कान में कम मेल जमता है।
अगर शिशु के कान की नियमित रूप से सफाई न की जाये तो उसके कान में दर्द या उसे सुनने में कठिनाई भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चे को डॉक्टर के पास लेके जाना चाहिए। डॉक्टर को पता है की शिशु के कान को बिना नुक्सान पहुंचाए कैसे साफ़ किया जाये।
viralblock
घर पे अपने शिशु का कान किस तरह साफ करें और किस तरह साफ़ न करें - इसकी सम्पूर्ण जानकारी यहां प्राप्त करें। Get complete information on how to clean your child's ear at home. You will also get to know the precaution you need to take while cleaning the ear of your child.
शिशु के कान को साफ़ करते वक्त बरतें ये सावधानियां:
शिशु के नहाने के बाद
शिशु के नहाने के ठीक बाद उसका कान साफ़ करना सबसे उपयुक्त रहता है। नहाने के बाद कान के बाहरी-अंदुरनी तरफ मेल गिला हो जाता है। इस वजह से नहाने के तुरंत बाद शिशु के कान का मेल साफ़ करना बहुत आसान हो जाता है। इस समय कान साफ़ करने से शिशु को तकलीफ भी नहीं होती है।

शिशु के कान को साफ़ करने के लिए बेबी इयर बड (baby ear bud) का इस्तेमाल करें
प्रायः हर घर में कान को साफ़ करने के लिए इयर बड (ear bud) तो होता ही है। मगर आप शिशु का कान साफ़ करने के लिए इस इयर बड का इस्तेमाल न करें। शिशु के कान को साफ़ करने के लिए केवल बेबी इयर बड (baby ear bud) का ही इस्तेमाल करें।
roxpoxdox1
शिशु के कान को बहुत अंदर तक साफ़ न करें
शिशु के कान को बहार से सिर्फ उतना ही साफ़ करें जितना की आप को दिखाई दे रहा हो। इयर बड को शिशु के कान के सुराख़ के अंदर न डालें। केवल बहार की जमी मेल को हो साफ़ करें। अगर शिशु के कान के अंदर साफ़ करने की नौबत आये तो आप अपने शिशु को कान के डॉक्टर के पास ले के जाएँ। आप स्वयं उसके कानों को साफ़ करने की कोशिश कतई न करें। शिशु के कान बहुत नाजुक होते हैं। बेबी इयर बड के इस्तेमाल से सभी शिशु के कान के अंदर की त्वचा छील सकती है या उसके कान के परदे फट सकते हैं।
शिशु का कान जैतून का तेल से साफ़ करें
पुरे विश्व भर में जैतून के तेल को शिशु के कान को साफ करने के लिए सबसे बेहतर माना गया है। जब शिशु के कान को साफ़ करना हो तो रात में सोने से पहले शिशु के कान में जैतून के तेल की चार बूंदें डाल दें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह आप पाएंगे की जैतून के तेल से कान के अंदर के सारे मैल नरम हो के कान के बहार आ गए हैं। अब आप बहार आये हुए मैल को एक कपडे की मदद से आसानी से साफ़ कर दें।
viralblock
रात में सोते समय शिशु के कान को साफ़ करें
बच्चे बहुत चंचल और बहुत शैतान होते हैं। जितना शैतान वो होते हैं उतनी ही ज्यादा उनकी शरारतें दिल को लुभाती हैं। लेकिन जब बात बच्चों के कान को साफ करने की आती है तो बेहतर यही होगा की आप ऐसे समय में अपने बच्चे के कान साफ़ करे जब बच्चे के शरारत करने की गुंजाईश बहुत कम हो। शिशु के कान को साफ़ करने का सबसे बेहतर समय तब है जब आप का शिशु सो रहा हो। शिशु के सोते समय कान को साफ़ करते समय शिशु के कान को नुक्सान पहुँचने की सम्भावना बहुत कम होते है।