
यह बात तो सच है!
की
सूजी का हलवा एक बहुत स्वादिष्ट डिश है।
बहुत कम ऐसे आहार हैं जिन्हे आप बड़ों को भी परोस सकती हैं और बच्चों को भी बिना हिचक खिला सकती हैं।
सूजी का हलवा बनाना बहुत ही आसान काम हैं। झटपट बन जाने वाली इस रेसिपी आप सिर्फ १० मिनट या उससे कम समय में बना सकती हैं।
लेकिन
आप चाहें तो सूजी के हलुवे को अपने शिशु के लिए और भी पौष्टिक बना सकती हैं - ताकि आप के लाडले को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए वो सभी पोषक तत्त्व मिल सके जो उसे चाहिए।
शिशु के जीवन में पहले कुछ साल - जिन्हे "growth years" कहा जाता है - शिशु के जीवन मैं बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिशु की ७० प्रतिशत growth इन्ही कुछ सालों में निर्धारित हो जाती है।
ऐसे में जरुरी है
की आप यह सुनिश्चित करें की आप के शिशु को वो सारे पोषक तत्त्व मिल सके जिसकी शिशु को उसके विकास के लिए जरुरत है।
viralblock
सूजी का हलवा तो शिशु के लिए बहुत ही स्वादिष्ट आहार है। लेकिन अगर आप इसे सेब के साथ मिला के बनाये तो इससे हलवा में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।
बच्चों को हरी सब्जियां और फल खिलने की राय दी जाती है। इसलिए क्यूंकि हरी सब्जियां और फल में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है।
आवश्यक सामग्री (essential ingredients)
- १/४ कप सूजी
- ४ बड़ा चम्मच सेब की प्यूरी
- १ कप दूध
- १ कप पानी
- २ बड़े चम्मच चीनी
- २ चम्मच शुद्ध देशी घी
- चुटकीभर केसर
सूजी का हलवा बनाने की विधि
- माध्यम आंच पे एक कड़ाई चढ़ाएं और इसमें देशी घी डालें।
- कड़ाई में शुजी को हल्का लाल होने तक भुने। भुनी हुई शुजी को प्लेट में निकल कर अलग रख लें।
- अब इसी कड़ाई में दूध उबालें। दूध में पानी मिला के उबालें। जब दूध खौलने लगे तब इसमें चीनी दाल दें।
- जब चीनी घुल जाये तब इसमें भुनी हुई शुजी मिला दें।
- अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
- इसमें सेब की प्यूरी मिला दें और दो मिनट तक पकाएं।
roxpoxdox1
roxpoxdox2
roxpoxdox3
वीडियो: सेब और सूजी का खीर बच्चों के लिए बनाने की विधि
videocode rqLYsQPzczc videoend