
छोटे साइज़ के आहार ने करीना कपूर को परफेक्ट शारीरिक आकर बनाये रखने में काफी मदद की है। और उनके आहारों में मखाने का अच्छा - खासा यौग्दन रहा है।
मखाना एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है - जो पानी में उपजाया जाता है। बिहारी क्षेत्रों में इसकी बड़ी तादाद में खेती की जाती है।
भारत में मखाने को व्रत के दौरान खाना काफी लोकप्रिय है।
मखाने के पौष्टिक गुण दुसरे ड्राई फ्रूट की तुलना मैं काफी बेहतरीन है। यह एक बेहतर स्रोत है प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, लौह और जस्ता का।
इसमें फाइबर की उच्च मात्रा और कैलोरी काफी कम होता है, जिसकी वजह से यह वजन घटाने में सक्षम है। इसमें एक एक विशेष प्रकार का एंजाइम होता है जो त्वचा को बूढ़ा होने सा बचता है। यह एंजाइम क्षतिग्रस्त प्रोटीनों की मरम्मत में मदद करता है।
viralblock
मखाने के पौष्टिक गुण
- मखाने में सोडियम कम और मैग्नीशियम ज्यादा होता है जिस वजह से यह ह्रदय के लिए बहुत गुणकारी है।
- मखाने को खाने से ह्रदय सम्बन्धी विकार, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज की समस्या से रहत मिलता है।
- इसमें anti-aging enzyme पाया जाता है जो शरीर में मौजूद प्रोटीन की छति को रोकता है।
- मखाने का glycemic index बहुत कम होता है - जी वजह से यह धीरे-धीरे पचता है। इसकी glycemic index कम होने की वजह से यह चावल और आटे से बेहतर आहार है।
- मखाने को कच्चा भी खाया जा सकता है। मगर इसे थोड़े से तेल में भून के खाने से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
- मखाने को रात भर पानी में भिगाने के बाद इसे आप खीर, soups, salads या दुसरे सूरबेदार सब्जियों में भी डाल सकते हैं।
रोस्टेड मखाना (roasted)
सामग्री
- १०० ग्राम मखाना
- १ चम्मच जैतून का तेल
- एक चुटकी हल्दी
- नमक और कला-मिर्च स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- माध्यम आंच पे एक कड़ाई को चढ़ाएं
- अब इसमें मखाने को सूखा रोस्ट करें।
- थोड़ी देर बाद इसमें तेल, नमक, कला मिर्च, और हल्दी दाल कर - कुछ देर और रोस्ट करें।
- एक चम्मच के सहायता से इसे चलाते रहें जब तक की यह अच्छी तर कुर-कुरा न हो जाये।
- रोस्ट हो जाने पे इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने पे इसे एक air-tight container में बंद कर के रख दें।