
क्या आप ने भी यह गलती किया है?
बच्चे को सर्दी लगी नहीं की कुछ माँ-बाप खुद डॉक्टर बन अपने बच्चों को Ambroxol hydrochloride पिलाना शुरू कर देते हैं।
यह एक ऐसी दवा है जो हर बाल रोग विशेषज्ञ सर्दी लगने पे कभी-न-कभी हर बच्चे को recommend करते हैं।
लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है की आप अपने बच्चे को अब हमेशा उसे बिना डॉक्टर के परामर्श के देना प्रारम्भ कर दें।
किस काम आता है Ambroxol hydrochloride
Ambroxol hydrochloride एक ऐसी दवा है जो chest congestion और उससे सम्बंधित विकार जैसे की ब्रोंकाइटिस, न्यूमोनिया और ब्रोन्कोस्पासम् का सफल उपचार करता है। यह दवा mucolytics नामक दवाओं के एक वर्ग का हिस्सा है। यह छाती के बलगम को पतला करके chest congestion को कम करता है। इस दावा का इस्तेमाल अमेरिका में अब नहीं होता है, मगर भारत में इसका इस्तेलम अभी भी किया जाता है।
viralblock
अगर आप अपने शिशु को Ambroxol hydrochloride देना चाहती हैं तो इसके दुष्प्रभावों के बारे में अपने डोक्टर से अवश्य चर्चा कर लें।
येहाँ हम आपको Ambroxol hydrochloride के कुछ दुष्प्रभावों के बारे में बताएँगे।
Ambroxol hydrochloride से मतली या अपच (vomit and indigestion)
अम्ब्रोक्सॉल हाइड्रोक्लोराइड की गोलियां या सिरप के रूप में मौखिक इस्तेमाल से कुछ रोगियों को अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके दुष्प्रभावों में मतली या अपच भी शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इसके सेवन से कुछ बच्चों भूख कम लगता है या नहीं लगता है। Ambroxol hydrochloride के इस side affect से बचने के लिए डोक्टर इस दावा को भोजन के साथ देने की सलाह देते हैं। इस दवा को लेने से कुछ बच्चों में गंभीर मितली या उल्टी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
roxpoxdox1
Ambroxol hydrochloride से इलाज करने पे कुछ बच्चों में bowel movement में परिवर्तन पाया गया है जिसकी वजह से कुछ बच्चों को दस्त (frequent bowel movement) भी हो सकता है। जिन बच्चों में यह समस्या होती है उन बच्चों को पेट से सम्बंधित और भी दुसरे समस्या का सामना करना पड़ सकता है जैसे की आप के शिशु को ऐसा लग सकता है की उसका पेट भरा है, ये फिर पेट दर्द, या ऐठन की भी समस्या हो सकती है। अधिकतर रोगियों में, पेटों के ये दुष्प्रभाव आम तौर पर हल्के होते हैं। मगर कभी कभी स्थिति गंभीर भी हो सकती है। उदाहरण के तौर पे लगातार या गंभीर दस्त से रोगी का शरीर बहुत अधिक पानी खो सकता है और ये उसके लिए निर्जलीकरण का कारण बन सकता है। Ambroxol hydrochloride देने पे अगर आप के बच्चे को चक्कर आये, थकान लगे या उसे बहुत प्यास लगे तो तुरंत बच्चों के डाक्टर से संपर्क करें।
roxpoxdox2
एलर्जी की प्रतिक्रिया (Allergic Reaction)
कुछ बहुत ही दुर्लभ मामलों में Ambroxol hydrochloride के इस्तेमाल से बच्चे को एलर्जी reaction का सामना करना पड़ सकता है। इस दावा के सेवन से होने वाले एलर्जी reaction से त्वचा लाल हो सकती है और उनमे खुजली का एहसास हो सकता है। इसके साथ ही शिशु को साँस लेने में कठिनाई, चेहरे पे सुजन, या आहार घोटने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी कोई भी लक्षण अगर आप अपने बच्चे में देखें तो तुरंत बच्चे को अस्पताल ले के जाएँ और डोक्टर से संपर्क करें - यह एक medical emmergency भी हो सकता है।
roxpoxdox3