इस लेख में आप देखेंगे की किस तरह शिशु के लिए दाल का पानी त्यार करें।
Dal ka pani/ lentil soup for infants
अगर आप गौर करें तो आप पाएंगे की जो आहार शिशु के लिए बहुत पौष्टिक है - उसे बनाना भी उतना ही आसान है।
जैसे की साधारण सा दिखने वाला दाल का पानी।
शिशु के पोषण के लिए दाल के पानी को कम न समझें।
यूं तो शिशु के लिए अलग से दाल का पानी बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। घर के बाकि लोगों के लिए जब खाना बन रहा हो तब आप घर पे सबके लिए बने दाल से से उप्पर-उप्पर से पानी निकल दें।
बस बन गया शिशु के लिए दाल का पानी।
मगर कुछ लोग अलग से शिशु के लिए दाल का पानी त्यार करते हैं।
दाल का पानी बनाने के बहुत से तरीके हैं।
शिशु को एक साल से पहले ना तो नमक की और ना ही चीनी की आवश्यकता होती है।
इसीलिए जब आप शिशु के लिए दाल का पानी बनायें तो उसमे नमक ना डालें।
अपने शिशु को छह महीने से पहले कुछ भी खाने को न दें - दाल और चावल का पानी भी नहीं। यहाँ तक की शिशु को सदा पानी भी न दें।
शिशु को दाल का पानी देने से पहले आहार के तीन दिवसीय नियम का पालन करें।
roxpoxdox1
roxpoxdox2
roxpoxdox3
सामग्री (Ingredients)
- चार चम्मच मूंग का दाल
- एक चुटकी हल्दी
दाल का पानी त्यार करने की विधि
- मूंग के दाल को अच्छी तरह धो लें
- इसे पानी में भिगो के आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब दाल को दो कप पानी में चार सिटी तक कुकर में पकाएं।
- दाल पक जाने के बाद, गैस को बंद कर दें लेकिन कुकर को न खोलें।
- कुकर के ठंडा हो जाने के बाद दाल को छन्नी से छान के दाल का पानी अलग कर लें।
- इस पानी को शिशु को चम्मच के सहायता से धीरे-धीरे पिलायें।
viralblock