शिशु को एक्जिमा (eczema) है - लक्षण और इलाज

एक्जिमा (eczema) एक ऐसी स्थिति है जिसमे बच्चे के शरीर की त्वचा पे चकते पड़ जाते हैं। त्वचा बहुत शुष्क हो जाती है। त्वचा पे लाली पड़ जाती है और त्वचा पे बहुत खुजली होती है। घरेलु इलाज से आप अपने शिशु के एक्जिमा (eczema) को ख़त्म कर सकती हैं।

अगर शिशु को है एक्जिमा (eczema) तो - लक्षण और इलाज

नवजात शिशु में एक्जिमा (eczema) के लक्षण जन्म के कुछ महीनो के बाद से ही देख जा सकते है। थोड़ी सी स्वधानी के साथ आप अपने बच्चे के शरीर पे एक्जिमा (eczema) के लक्षण को रोक सकती हैं और इसका सही इलाज भी कर सकती हैं। 

एक्जिमा (eczema) बच्चे की गर्दन, गाल, पीठ एयर हाथ और पैर के घुटने पे अपना प्रभाव दिखा सकता है। 

बच्चों में एक्जिमा (eczema) हमेशा के लिए नहीं रहता है और समय के साथ यह बिना इलाज के भी पूरी तरह समाप्त हो जाता है। 

promo_advertisement

बच्चों में एक्जिमा (eczema) के कारण reason for eczema in children

बच्चों में एक्जिमा (eczema) कई कारणों से हो सकता है:

  1. एक्जिमा (eczema) को आनुवंशिकी बीमारी भी माना जाता है। यानि की अगर बच्चे की माँ या बाप को भी कभी एक्जिमा (eczema) हुवा हो तो बच्चे को होने की सम्भावना रहती है। 
  2. दूसरा कारण यह है की अगर बच्चे की त्वचा पे काफी नमी हो और उसपे जीवाणु (bacteria) पनपने लगे हों तो। 
  3. एक्जिमा (eczema) इस वजह से भी हो सकता है अगर बच्चे की त्वचा पे जरुरत के अनुसार fat cells न हो तो बच्चे की त्वचा बहुत सूखी हो जाएगी और उनमे एक्जिमा (eczema) के लक्षण भी दिखने लगेंगे। 

viralblock

कारण जिनकी वजह से एक्जिमा (eczema) के लक्षण what causes eczema

कुछ कारण जिनकी वजह से एक्जिमा (eczema) के लक्षण और प्रभावी हो जाते हैं। 

  1. सूखी त्वचा - अपने शिशु की त्वचा की नमी बनाये रखने के लिए उसकी त्वचा पे moisturizer लगाएं। 
  2. सूखी जल-वायु - शिशु को बहुत देर तक AC वाले कमरे में न रखें। 
  3. कड़क साबुन या perfume लगाने से भी बच्चे में एक्जिमा (eczema) उभर सकता है।
  4. कभी-कभी किसी विशेष आहार को खाने से भी शिशु को एक्जिमा (eczema) हो जाता है। 

अगर आप के बच्चे की त्वचा पे कभी एक्जिमा (eczema) की लक्षण दिखे तो डॉक्टर के पास तुरंत जाने की आवश्यकता नहीं है। कुछ घरेलु उपाए से आप अपने शिशु के एक्जिमा (eczema) की समस्या को समाप्त कर सकते हैं। अगर फिर भी ठीख ना हो तभो अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेके जाएँ। 

roxpoxdox1

शिशु में एक्जिमा (eczema) के घरेलू इलाज home remedy to cure eczema in children

शिशु में एक्जिमा (eczema) के घरेलू इलाज 

  1. एक्जिमा (eczema) के लक्षण दिखने पे अपने शिशु को हलके गरम पानी से नहलाएं। 
  2. नहलाने के लिए moisturising soap का इस्तेमाल करें।
  3. शिशु को नहलाने के बाद अच्छी तरह उअके शरीर को moisturise करें। Moisturise करने के लिए अच्छे lotion ये baby oil का इस्तेमाल करें। 
  4. बच्चे को ढीले-ढाले आराम दायक कपडे पहनाएं। बच्चे को ऐसे कपडे ना पहनाये जिससे की उसे खुजली हो। 
  5. नहलाने के बाद शिशु की त्वचा को सूखने के लिए रगड़ें नहीं बल्कि तौलिये की मदद से त्वचा पे थपकी दें के सुखाएं। 
  6. एक्जिमा (eczema) की वजह से शिशु की त्वचा पे खुजली होगी। खुजली होगी तो बच्चा अपने शरीर को नाखून से खुजलायेगा। बच्चे के नाखून को निरंतर काटते रहें ताकि खजुलाने से बच्चे की त्वचा पे खरोंच ना पड़े। 
  7. बच्चे की त्वचा पे ऐसे cream का इस्तेमाल करें जिससे बच्चे को खुजली कम हो। 
  8. अगर आप के शिशु की त्वचा एक सप्ताह बाद भी ठीक ना हो तो शिशु से सम्बंधित डॉक्टर से मिले और डॉक्टर की राय लें। 

prevent children from eczema एक्जिमा (eczema) से बचाव

roxpoxdox2

एक्जिमा (eczema) से बचाव

बचाव सबसे बढ़िया इलाज है। अपने शिशु को जीतन ज्यादा हो सके स्तनपान कराएं ताकी आप का शिशु एक्जिमा (eczema) की स्थिति से बचा रहे। बच्चे को हर उस आहार से दूर रखें जिससे की बच्चे को एक्जिमा (eczema) होने की सम्भावना हो।  शिशु के जन्म से पहले जब आप गर्भवती हों तो probiotics आहार लें। बच्चे की नाखूनों को समय-समय पे काटते रहें। 

roxpoxdox3