Category: स्वस्थ शरीर
6 महीने के शिशु का आदर्श वजन और लम्बाई
By: Salan Khalkho | ☺6 min read
6 महीने के शिशु (लड़के) का वजन 7.9 KG और उसकी लम्बाई 24 से 27.25 इंच के आस पास होनी चाहिए। जबकि 6 महीने की लड़की का वजन 7.3 KG और उसकी लम्बाई 24.8 और 28.25 इंच होनी चाहिए। शिशु के वजन और लम्बाई का अनुपात उसके माता पिता से मिले अनुवांशिकी और आहार से मिलने वाले पोषण पे निर्भर करता है।

जन्म से लेकर शिशु पांच साल तक की उम्र तक अलग-अलग विकास दर से गुजरेगा।
6 महीने के बच्चे का आदर्श वजन और लम्बाई कई बातों पे निर्भर करता है। लेकिन औसतन उसकी वजन इतनी होनी चाहिए।

अगर आप इस बात को समझे की शिशु का growth charts किस तरह से काम करता है और कौन कौन से करक हैं जो शिशु के विकास को प्रभावित करते हैं, तो आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं की आप का बच्चा सामान्य विकास दर के अंदर रहे।
इस लेख में आप पढ़ेंगी:
- आप के शिशु का विकास
- शिशु का विकास तालिका (growth charts)
- शिशु के मोटा होने पे उसके आहार को क्योँ कम न करें
- शिशु के आदर्श वजन और लम्बाई के लिए उसे पोषक आहार दें
- शिशु के वजन और लम्बाई को लेकर आप को कब चिंता करना चाहिए
आप के शिशु का विकास
आप के गर्भधारण करने के समय से ही बहुत से करक आप के शिशु की लम्बाई को प्रभावित करते हैं। जब शिशु आप के गर्भ में होता है तब उसकी लम्बाई पे आनुवंशिकी और आप के खान-पान का प्रभाव पड़ता है।

लेकिन जन्म के बाद शिशु की लम्बाई इस बात पे निर्भर करती है की शिशु क्या खाता, उसका सेहत और माता-पिता से मिलने वाले आनुवंशिकी पे। आप के शिशु का शरीर कितनी दक्षता से हॉर्मोन का निर्माण कर रहा है, यह भी उसकी लम्बाई को प्रभावित करता है।
शिशु का विकास तालिका (growth charts)
शिशु की उम्र महीनो में | लड़का (KG) | लड़की (KG) |
नवजात शिशु | 3.3 | 3.2 |
1 महिना | 3.5-4.4 | 3.32-4.1 |
2 महिना | 4.7-5.4 | 4.35-5 |
3 महिना | 5.6-6.2 | 5.2-5.7 |
4 महिना | 7 | 6.4 |
5 महिना | 7.5 | 6.9 |
6 महिना | 7.9 | 7.3 |
7 महिना | 8.3 | 7.7 |
8 महिना | 8.6 | 7.95 |
9 महिना | 8.9 | 8.2 |
10 महिना | 9.2 | 8.5 |
11 महिना | 9.4 | 8.7 |
12 महिना | 9.7 | 8.95 |
शिशु के मोटा होने पे उसके आहार को क्योँ कम न करें
बड़े अगर मोठे हैं तो उन्हें डाइट (diet) करने की आवशकता है - छोटे बच्चों को नहीं। छोटे बच्चों का अधिक वजन आगे चलकर adjust हो जायेगा जब शिशु अपनी लम्बाई पकड़े गा।

शिशु के आदर्श वजन और लम्बाई के लिए उसे पोषक आहार दें
शिशु को उसका आदर्श लम्बाई और वजन पाने में आप उसकी सहायता कर सकती हैं। आप को अपने शिशु को भरपूर पोषक और संतुलित आहार देना है, - जिसमे वासा भी समलित हो।

शिशु को ऐसे आहार न दें जिस में पोषण की कमी (empty calories) हो। उदहारण के लिए शिशु को fruit juice नहीं दें, इसके बदले उसे fruit smoothies दे दें। आप अपने शिशु को pureed fruits और vegetables भी दे सकती हैं। अपने शिशु को जितना हो सके बहार खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।

शिशु के वजन और लम्बाई को लेकर आप को कब चिंता करना चाहिए
अगर आप के शिशु का वजन अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ जाये या घटने लगे तो तुरंत अपने शिशु के डॉक्टर से संपर्क करें। शिशु के वजन में अचानक बड़े परिवर्तन होना किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
WHO के अनुसार लड़कों का growth chart

Terms & Conditions: बच्चों के स्वस्थ, परवरिश और पढाई से सम्बंधित लेख लिखें| लेख न्यूनतम 1700 words की होनी चाहिए| विशेषज्ञों दुवारा चुने गए लेख को लेखक के नाम और फोटो के साथ प्रकाशित किया जायेगा| साथ ही हर चयनित लेखकों को KidHealthCenter.com की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जायेगा| यह भारत की सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली ब्लॉग है - जिस पर हर महीने 7 लाख पाठक अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं| आप भी इसके लिए लिख सकती हैं और अपने अनुभव को पाठकों तक पहुंचा सकती हैं|
Send Your article at contest@kidhealthcenter.com
ध्यान रखने योग्य बाते
- आपका लेख पूर्ण रूप से नया एवं आपका होना चाहिए| यह लेख किसी दूसरे स्रोत से चुराया नही होना चाहिए|
- लेख में कम से कम वर्तनी (Spellings) एवं व्याकरण (Grammar) संबंधी त्रुटियाँ होनी चाहिए|
- संबंधित चित्र (Images) भेजने कि कोशिश करें
- मगर यह जरुरी नहीं है| |
- लेख में आवश्यक बदलाव करने के सभी अधिकार KidHealthCenter के पास सुरक्षित है.
- लेख के साथ अपना पूरा नाम, पता, वेबसाईट, ब्लॉग, सोशल मीडिया प्रोफाईल का पता भी अवश्य भेजे.
- लेख के प्रकाशन के एवज में KidHealthCenter लेखक के नाम और प्रोफाइल को लेख के अंत में प्रकाशित करेगा| किसी भी लेखक को किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नही किया जाएगा|
- हम आपका लेख प्राप्त करने के बाद कम से कम एक सप्ताह मे भीतर उसे प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे| एक बार प्रकाशित होने के बाद आप उस लेख को कहीं और प्रकाशित नही कर सकेंगे. और ना ही अप्रकाशित करवा सकेंगे| लेख पर संपूर्ण अधिकार KidHealthCenter का होगा|
Important Note: यहाँ दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । यहाँ सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि यहाँ दिए गए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है। अगर यहाँ दिए गए किसी उपाय के इस्तेमाल से आपको कोई स्वास्थ्य हानि या किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो kidhealthcenter.com की कोई भी नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती है।