
शिशु के जन्म के साथ ही तरह तरह के सवाल भी माँ बाप के मन में जन्म लेना शुरू करते हैं।
उन्ही सवालों में से एक सवाल जो सबसे ज्यादा माँ-बाप को परेशान करता है - वो है जन्म के समय नवजात शिशु का वजन कितना होना चाहिए।
"क्या मेरे नवजात शिशु का वजन ठीक है?"
अगर आप के मन में भी यह सवाल उठ रहा - तो यह लेख आप के लिए ही है।
viralblock
Note:
- अगर आप के शिशु का वजन कम है तो आप कुछ चुनिंदा आहार के दुवारा शिशु का वजन बढ़ा सकती हैं।
- क्या आप को पता है की जन्म के दो दिनों के अन्दर शिशु का वजन 10 प्रतिशत तक घट जाता है।
 का भी माप.jpg)
शिशु के जन्म के समय उसका वजन और लम्बाई का माप लिया जाता है। इसके के साथ शिशु के सर के परिधि (circumference) का भी माप लिया जाता है। इस जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है यह पता लगाने में की क्या नवजात शिशु के लम्बाई और वजन का अनुपात सही है?
यह भी पढ़ें: लंबाई और वजन का चार्ट - Baby Growth Weight & Height Chart
लेकिन इसके साथ साथ एक और महत्वपूर्ण वजह है जो नवजात शिशु के वजन को प्रभावित करती है। वो वजह है शिशु के जन्म से पहले माँ का जीवन।
इस लेख में आप पढ़ेंगी:
- ~~~#1^^^शिशु के वजन पे माँ के जीवन शैली का प्रभाव @@@
- ~~~#2^^^नवजात शिशु के वजन से सम्बंधित ये बातें जान लें@@@
- ~~~#3^^^नवजात शिशु का आदर्श वजन@@@
- ~~~#4^^^इन परिस्थितियोँ में शिशु का वजन सामान्य से ज्यादा रहेगा@@@
- ~~~#5^^^जन्म के बाद शिशु का वजन घट गया@@@
anchorlink[1]anchorcloseशिशु के वजन पे माँ के जीवन शैली का प्रभाव
- बच्चे के जन्म से पहले माँ का सेहत कैसा था,
- गर्भावस्ता के दौरान माँ का वजन कितना है
- माँ का खान पान
- गर्भावस्ता में माँ का स्वस्थ - जैसे की ह्रदय सम्बन्धी समस्या, मोटापा इतियादी
- माता पिता के परिवार का इतिहास

यह भी पढ़ें: नवजात शिशु का वजन बढ़ाने के तरीके
ये सभी बातें निर्धारित करती हैं की बच्चे का वजन, उसकी लम्बाई और उसका आकर कैसा होगा। अगर बच्चे के माँ - बाप लम्बे हैं तो बच्चा भी लम्बा होगा।
अगर बच्चे का जन्म समय से पहले होता है तो बच्चे का वजन कम होने की सम्भावना रहती है। जो बच्चे देर से पैदा होते हैं, उनका वजन सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है।
नवजात शिशु के शारीरिक वजन पे उसके लिंग का भी प्रभाव पड़ता है। अगर शिशु लड़का है तो उसका वजन ज्यादा रहेगा, और अगर शिशु लड़की है तो उसका कम रहेगा।
anchorlink[2]anchorcloseनवजात शिशु के वजन से सम्बंधित ये बातें जान लें
- नवजात शिशु का सामान्य से कम या ज्यादा वजन होना, जरुरी नहीं की किसी बीमारी का संकेत हो। सामान्य से कम या ज्यादा वजन के बच्चे भी पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं।
- नवजात शिशु का सामान्य से कम या ज्यादा वजन होना इस बात को नहीं दर्शाता है की बड़े होने पे शिशु की लम्बाई या वजन क्या होगा। उदहारण के लिए समय पूर्व जन्मे कम वजन के बच्चे आगे चलकर लम्बे व्यस्क हो सकते हैं।
- पैदा होने वाले आधे जुड़वाँ बच्चे अपने औसत वजन से कम वजन में पैदा होते हैं।
- जो बच्चे अपने औसत वजन से कम वजन में पैदा होते हैं, उनमे संक्रमण का खतरा रहता है।
- अगर जन्म के समय नवजात शिशु का वजन कम है तो आप उचित आहार दे कर दुबले बच्चे का वजन बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा - कारण और उपचार
anchorlink[3]anchorcloseनवजात शिशु का आदर्श वजन
नवजात शिशु जो गर्भ में अपना पूरा समय व्यतीत करता है जो की 37 सप्ताह से लेकर 40 सप्ताह (9 महीने) के बीच होता, इस शिशु का आदर्श वजन 2.7 kg - से लेकर - 4.1 kg तक होना चाहिए। तथा शिशु का औसतन शिशु का वजन 3.5 kg होता है। यह इस बात पे निर्भर करता है की शिशु के माँ-बाप की लम्बाई क्या है।

जिस नवजात शिशु का वजन जन्म के समय 2.5kg या इससे कम रहता है, ऐसे शिशु को कम वजन शिशु (low birth weight) माना जाता है।
नवजात शिशु जिसका वजन जन्म के समय 4kg या इससे अधिक रहता है, ऐसे शिशु को सामान्य से बड़ा माना जाता है और इन्हे macrosomia शब्द से परिभाषित किया जाता है।
अधिकांश परिस्थितियोँ में ऐसे बच्चे उन माताओं से जन्मते हैं जिन्हे गर्भावस्थ के दौरान गर्भावधि मधुमेह (gestational diabetes) हो गया हो।

anchorlink[4]anchorcloseइन परिस्थितियोँ में शिशु का वजन सामान्य से ज्यादा रहेगा
- अगर आप के जन्म के समय आप का वजन ज्यादा था।
- गर्भवती होने से पहले से ही आप का वजन ज्यादा था।
- गर्भावस्थ के दौरान आप के वजन में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हुई।

anchorlink[5]anchorcloseजन्म के बाद शिशु का वजन घट गया
अगर आप के शिशु का वजन जन्म के कुछ सप्ताह के अंदर घट गया है तो इसमें आप को चिंता करने की कोई आवशकता नहीं है। जन्म के समय शिशु के शरीर में अतिरिक्त द्रव (extra fluid) होता है।
जन्म के कई दिनों के अंदर शिशु का वजन 7 - से - 10 प्रतिशत तक कम होगा। यह बिलकुल साधारण बात है।
लेकिन जन्म से दो सप्ताह के अंदर शिशु का वजन फिर से उतना हो जायेगा जितना की जन्म के समय था।