
एक कडवा सच!
अपने शिशु के लिए आप जितना भी बेबी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं जरा उनके ingredients list पे गौर फरमाएं। अधिकांश बेबी प्रोडक्ट्स में आप को पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल मिल जायेगा।
पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल बच्चों के प्रोडक्ट्स में इस तरह से होता है मानो की यह सब मर्ज की दवा है।
हकीकत कुछ और है!
इसका इस्तेमाल भरपूरी से बच्चों के प्रोडक्ट्स में इसलिए होता है क्योँकि इससे प्रोडक्ट के बनाने का खर्च/लागत बहुत कम हो जाता है।
और शायद आप अबतक यह सोच रही होंगी की पेट्रोलियम जैली बच्चों के लिए बहुत काम की चीज़ है।
सच यह हैं की पेट्रोलियम जैली आप की त्वचा के लिए भी सुरक्षित नहीं है। बच्चों की त्वचा तो बस राम-भरोसे समझिये।
viralblock
पेट्रोलियम जैली है क्या?
पेट्रोलियम जैली का सबसे प्रसिद्ध ब्रांड नाम है - Vaseline. यह क्रूड पेट्रोल (crude petrol) को साफ़ करते वक्त by-products के रूप में मिलता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है ऐसे क्रीम और लोशन्स (creams and lotions) बनाने में जिससे त्वचा को शुष्क होने से बचाये जा सके और उसे moisturize रखने में।

पेट्रोलियम जैली क्योँ असुरक्षित है शिशु के लिए?
पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल diaper rash cream बनाने में किया जाता है। पेट्रोलियम जैली में कुछ ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जिन्हे carcinogenic की संज्ञा दी गयी है। यह carcinogenic ऐसे तत्त्व या पदार्थ होते हैं जो इंसान के शरीर में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण हॉर्मोन की नक़ल करते हैं। हॉर्मोन शरीर की विभिन्न गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
बच्चों का शरीर समय-समय पे विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन का निर्माण करता है। शरीर में हॉर्मोन का यह निर्माण किसी विशेष कार्य को अंजाम देने के लिए किया जाता है। गलत समय पे शरीर में गलत हॉर्मोन का होना शारीरक विकास को बाधित कर सकता है। वहीँ सही समय पे सही हॉर्मोन शारीरिक विकास हो सही दिशा में गति दे सकता है।
पेट्रोलियम जैली में carcinogenic तत्त्व होने की वजह से शरीर को ऐसे हॉर्मोन के मौजूद होने का संकेत मिलता हैं जिन्हे शरीर में नहीं होना चाहिए - या किसी विशेष वजह से शरीर ने जिनका निर्माण नहीं किया है। ऐसी स्थिति में शरीर के organs इस तरह से बर्ताव करने लगते हैं जैसे की उन्हें नहीं करना चाहिए।
हालाँकि बाजार में उपलब्ध बहुत से पेट्रोलियम जैली में से carcinogenic तत्त्व को शुद्धिकरण तकनीक दुवारा निकाल दिया जाता है। मगर चिंता की बात यह है की पेट्रोलियम जैली में से किस हदतक carcinogenic तत्त्व को निकला जा चूका है, इसे जानने का कोई भी तरीका नहीं है। या फिर यूँ कहें की जो बेबी प्रोडक्ट्स आप इस्तेमाल कर रही हैं उसमे में से कितना carcinogenic तत्त्व को निकला जा चूका है, इस बात की कोई भी जानकारी प्रोडक्ट पे उपलब्ध नहीं होती है। बेबी प्रोडक्ट्स में थोड़ा भी carcinogenic तत्त्व की मौजूदगी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित कर सकती है।
इसीलिए सावधान!
किस तरह पता करें की बेबी प्रोडक्ट्स में मौजूद पेट्रोलियम जैली शिशु के लिए सुरक्षित है?
पेट्रोलियम जैली बहुत सारे purity grades में उपलब्ध है। जिस पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल उत्पादक ने बेबी प्रोडक्ट्स को बनाने में किया है उसका purity grades क्या था, इस बात की जानकारी हर उत्पादक अपने दुवारा त्यार बेबी प्रोडक्टस पे उपलब्ध नहीं करता है।
शिशु के लिए वो बेबी प्रोडक्ट्स सुरक्षित हो सकते हैं जिनमे पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल टी किया गया है मगर उनका label पढ़ने पे निचे दी गयी (कोई भी या सभी) जानकारी उपलब्ध हो तो
- Vaseline is highly-refined
- Triple-purified
- Regarded as non-carcinogenic

कोई और कारण की क्योँ पेट्रोलियम जैली शिशु के लिए सुरक्षित नहीं है?
पेट्रोलियम जैली एक बहुत ही आसान तरीका प्रतीत होता है त्वचा की नमी बनाये रखने का। ये त्वचा का संपर्क वातावरण से काट देता है। इससे त्वचा पे मौजूद नमी त्वचा में बंद हो के रह जाती है। इससे शिशु की त्वचा बहुत ही कोमल और मुलायम प्रतीत होती है।
लेकिन इस प्रक्रिया के कुछ दुष परिणाम हैं जैसे की
- पेट्रोलियम जैली/ Vaseline शिशु की त्वचा के छिद्र को बंद कर देते हैं और शिशु की त्वचा साँस नहीं ले पाती है।
- पेट्रोलियम जैली/ Vaseline water-repellant है - यानी की यह त्वचा तक पानी को नहीं पहुँचने देती है।
- इसका मतलब पेट्रोलियम जैली/ Vaseline के इस्तेमाल से त्वचा नरम और मुलायम भले लगे लेकिन यह अंदर से त्वचा को सूखा देती है।
- यह त्वचा को moisturize नहीं करता है - यानी की - यह त्वचा को नमी प्रदान नहीं करता है। लेकिन त्वचा में पहले से मौजूद नमी को खोने से रोक देता है।

शिशु के लिए पेट्रोलियम जैली/ Vaseline के विकल्प
शिशु के ऐसे बेबी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनमे पेट्रोलियम जैली/ Vaseline की बजाये प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया गया हो। जैसे की:
- नारियल का तेल (coconut oil)
- जैतून का तेल (olive oil)
- Shea butter
- Cocoa butter
- Beeswax