
मुझे पता है,
हर माँ की तरह,
आप भी यही चाहती हैं की
आप के शिशु को जो भी मिले, सर्वोत्तम मिले।
और जब बात आती है आहार की - तो शिशु के स्वस्थ से समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
लेकिन कहीं आप एक गलती तो नहीं कर रही हैं।
viralblock
क्या आप अपने शिशु के लिए आहार खरीदने से पहले उसे पे छपे लेबल को ध्यान से पढ़ती हैं - या- नहीं।
अगर आप नहीं पढ़ रही हैं तो आप एक बहुत ही गंभीर गलती कर रही हैं।
शिशु के पहले कुछ वर्ष उसके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हे "Growth Years" कहा जाता है।
roxpoxdox1
ये ऐसी उम्र होती है जब शिशु का विकास बहुत ही तीव्र गति से होता है। इस दौरान उसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जो उसके सही शारीरक और मानसिक विकास में सहायक हो सके।
लेकिन जब आप बाजार से बिना लेबल को ध्यान से पढ़े आहार खरीद कर अपने शिशु के देती हैं, तो जरुरी नहीं की आप के शिशु को वो सभी पोषक तत्त्व मिल पा रहें हो जो उसके शरीर को चाहिए बेहतर विकास के लिए।
लेकिन अगर आप एक काम करें तो
गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है।
वो काम ये है की आप अपने शिशु के लिए घर पे ही आहार तैयार करें।
roxpoxdox2
इसके कई फायदे होंगे -
- पहला तो यह की आप को पता रहेगा की उसके आहर में क्या-क्या पड़ा है।
- दूसरा ये की आप अपने शिशु के आहर की गुणवत्ता खुद तय कर सकेंगी हैं।
- तीसरा यह की आप अपने शिशु को उसके पोषण की आवश्यकता के अनुसार आहार त्यार कर सकेंगी।
वीडियो: तुरंत तैयार घर का बना बेबी फ़ूड
videocode tJulIWdKKJs videoend
roxpoxdox3