
आप का चिंतित होना स्वाभाविक है।
हर माँ की एक सबसे बड़ी चिंता का विषय यह रहता है की अपने बच्चे को ठोस आहार में क्या खाने को दें।
चलिए हम आप की चिंता दूर किये देते हैं।
इस लेख में आप पढेंगी की आप किस तरह सूजी/रवा का खीर (Sooji Ki Kheer) बना सकती हैं।
सूजी का हलवा तू आप ने खूब खाया होगा, यहां हम आप को बताने जा रहे हैं सूजी की खीर की तरह बनायें।
मगर सूजी का खीर (Sooji Kheer For Baby) क्योँ?
ऐसा इसलिए क्योँकि सूजी में गेहूं के सरे गुण विद्यमान हैं। सूजी से शिशु को वो सारे पोषक तत्त्व मिल जाते हैं जो उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरुरी है।
यही कारण है की सूजी से बनने वाले शिशु आहार की संख्या अनगिनत है।
अगर आप का शिशु 6 महिने का हो गया है और आप सोच रही हैं की अपने शिशु को क्या दें खाने मैं तो - सूजी का खीर सबसे बढ़िया विकल्प है। शरीर के लिए बेहद पौष्टिक, यह तुरंत बन के त्यार हो जाता है, शिशु को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है और इसे बनाने में कोई विशेष तयारी भी करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
viralblock
खीर का नाम तो सुनते ही सभी के मुँह में पानी आ जाता है। अगर आप का शिशु आहार ग्रहण करने में आना कानी करता है तो आप उसे सूजी का खीर खिलाईये। सूजी का खीर उतना लोकप्रिय नहीं है जितना की चावल या लौकी का खीर। मगर इसका मतलब यह नहीं है की सूजी का खीर स्वाद के मामले में कम है।
चलिए देखते हैं सूजी की खीर (Rava Kheer / Sooji Ki Kheer) बनाने की विधि।
सामग्री (Ingredients)
- ३०० ग्राम सूजी
- एक लीटर दूध
- १०० ग्राम चीनी
- ५० ग्राम शुद्ध देशी घी
- एक चुटकी इलायची पाउडर
- एक चम्मच पिसा हुआ काजू
- एक चम्मच पिसा हुआ पिस्ता
सूजी का खीर छोटे बच्चों के लिए (baby food) बनाने की विधि
- शुजी को चलनी से अच्छी तरह छान लें। शुजी को ५० ग्राम शुद्ध देशी घी में भून लें। बस इतना भुने की हलकी लाली दिखाई दे।
- काजू और पिस्ता को अलग - अलग पीस के air-tight container में बंद कर के रख लें। शिशु को खड़ा काजू और पिस्ता देने से उनके गले में फसने की सम्भावना बनी रहती है। पीसे हुए काजू और पिस्ता से इस बात का डर नहीं रहता है।
- एक कड़ाई में हलके आंच में एक लीटर दूध उबालें। दूध को करीब दस मिनट तक पकाएं। जब दूध गाढ़ा हो जाये तो उसमे सूजी डालें और तब तक पकाएं जब तक की सूजी की खीर गाढ़ी ना ही जाये।
- खीर पक जाने के बाद आप इसमें काजू और पिस्ता डाल दें और कुछ देर और पकाएं।
लीजिये आप के शिशु के लिए लजीज सूजी का खीर त्यार है। यह शिशु आहार आप के शिशु को बहुत पसंद आएगा।
roxpoxdox1
roxpoxdox2
roxpoxdox3
वीडियो: सूजी का खीर बनाने की विधि इस वीडियो में देखें
videocode gBADVDX-aPk videoend