पराबेन (paraben) क्योँ है शिशु के लिए हानिकारक

बाजार में उपलब्ध अधिकांश बेबी प्रोडक्ट्स जैसे की बेबी क्रीम, बेबी लोशन, बेबी आयल में आप ने पराबेन (paraben) के इस्तेमाल को देखा होगा। पराबेन (paraben) एक xenoestrogens है। यानी की यह हमारे शारीर के हॉर्मोन production के साथ सीधा-सीधा छेड़-छाड़ करता है। क्या कभी आप ने सोचा की यह आप के शिशु शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित है भी या नहीं?

why is paraben dangerous for kids health पराबेन (paraben) क्योँ है शिशु के लिए हानिकारक

मीडिया में - अख़बारों में आज कल पराबेन (paraben) का बेबी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल काफी सुर्खियों में है। 

क्या आप ने कभी सोचा की पराबेन (paraben) है क्या?

बेबी प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल क्योँ किया जाता है?

क्या यह आप के शिशु के लिए सुरक्षित है भी या नहीं?

इस लेख में आप पढेंगे:

  1. ~~~#1^^^पराबेन (paraben) से सम्बंधित जानकारी@@@
  2. ~~~#2^^^क्या है पराबेन (paraben)?@@@
  3. ~~~#3^^^कितना सुरक्षित है पराबेन (paraben) का इस्तेमाल?@@@
  4. ~~~#4^^^क्या पराबेन (paraben) का इस्तेमाल वाकई सुरक्षित है?@@@
  5. ~~~#5^^^पराबेन (paraben) बच्चों के लिए क्योँ हानिकारक है?@@@

anchorlink[1]anchorcloseपराबेन (paraben) से सम्बंधित जानकारी

पराबेन (paraben) का इस्तेमाल बहुत बड़े पैमाने पे बेबी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसे इसलिए नहीं इस्तेमाल किया जाता है की शिशु के लिए इसके कोई फायदे हैं। 

पराबेन (paraben) में ऐसा कोई भी गुण नहीं है जो आप के बच्चे को फायदा पहुंचाए। पराबेन (paraben) का इस्तेमाल बच्चों से सम्बंधित उत्पाद में इस लिए किया जाता है क्योँकि यह बेबी प्रोडक्ट्स में जीवाणु के विकास (growth of bacteria) को रूकता  है। 

इससे बेबी प्रोडक्ट्स को बहुत दिनों तक बिना ख़राब हुए रखा जा सकता है। 

viralblock

anchorlink[2]anchorcloseक्या है पराबेन (paraben)?

पराबेन (paraben) एक umbrella term है। वैज्ञानिक  भाषा में ये para-hydroxybenzoic acid का chemical compound है जिसे preservatives के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

anchorlink[3]anchorcloseकितना सुरक्षित है पराबेन (paraben) का इस्तेमाल?

अमेरिका के New York City स्थित त्वचा रोग विशेषज्ञ (dermatologist) Fran E. Cook-Bolden के अनुसार इतिहासिक रूप से बहुत सालों से पराबेन (paraben) का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में बहुत ही सुरक्षित रूप से किया जा रहा है। इसलिए इसका इस्तेमाल बेबी प्रोडक्ट्स में सुरक्षित माना जा सकता है। 

anchorlink[4]anchorcloseक्या पराबेन (paraben) का इस्तेमाल वाकई सुरक्षित है? 

अब तक दुनिया में पराबेन (paraben) के इस्तेमाल में अनगिनत शोध हो चुके हैं। शोध से निकले निष्कर्ष चौकाने वाले हैं। 

समय समय पे हुए शोध में यह पाया गया है की पराबेन (paraben) एक xenoestrogens है। उन सभी तत्वों को "xenoestrogens" कहा जाता है जो इंसान के शरीर में मौजूद hormone - oestrogen की नक़ल करते हैं। हमारा शरीर जरुरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन को बनता है ताकि शरीर स्वस्थ रह सके। अगर शरीर में ऐसे हॉर्मोन बन जाये जिसकी आवश्यकता नहीं है तो व्यक्ति बीमार पड़ जाएगा। या फिर हॉर्मोन बनाने में असमर्थ हो जाये जिसकी आवशकता है तो भी बीमार हो जायेगा। 

xenoestrogens चूँकि hormone - oestrogen की नक़ल करता है - शरीर के organs उस तरह से काम करना शुरू कर देते हैं जिस तरह से उन्हें काम नहीं करना चाहिए। इसके शरीर पे गंभीर परिणाम होते हैं। 

क्या आप जानना चाहती हैं की पराबेन (paraben) पे हुए शोध में क्या पाया गया?

सुन कर शायद डर जाएँगी आप?

जी हाँ!

पराबेन (paraben) पे हुए शोध में पाया गया की यह महिलाओं में स्तन कैंसर (breast cancer) को बढ़ावा देता है। यह reproductive organs को भी बीमार कर देता है - या काम करना बंद कर देता है। बच्चों में समय से पहले puberty आ जाती है और लड़कों में sperm count को कम कर देता है। 

पराबेन (paraben) पे शोध में यह निश्चित हो चूका है की यह breast tumors को बनने में उकसाता है। 

anchorlink[5]anchorcloseपराबेन (paraben) बच्चों के लिए क्योँ हानिकारक है?

ऊपर जितने भी हानिकारक गुण बताये गए हैं वे सभी बड़ों के लिए हैं। ऐसा इस लिए क्योँकि पराबेन (paraben) पे अब तक अनगिनत शोध हो चुके हैं मगर, कोई भी शोध छोटे बच्चों पे आधारित नहीं है। 

लेकिन एक बात तो तय है की अगर पराबेन (paraben) बड़े लोगो के शरीर में हॉर्मोन के production में her-फेर करता है तो छोटे बच्चों के हॉर्मोन को भी छेड़ने की छमता रखता है। 

बच्चों का विकास नियंत्रित होता है उनके शरीर में बनने वाले हॉर्मोन के दुवारा। अगर बच्चों के हॉर्मोन को ही छेड दिया जाये तो आप समझ सकते हैं की बच्चे की विकास पे क्या प्रभाव पड़ेगा। 

  1. बच्चों का शारीरिक विकास रूक जायेगा
  2. उनकी लम्बाई घट जाएगी
  3. दिमागी विकास रूक जाएगी
  4. हो सकता है की उन्हें हॉर्मोन के बिगड़े हुए हालत के कारण कोई गंभीर बीमारी का सामना भी करना पड़ जाये।