D.P.T. का टीका - Schedule और Side Effects (Complete Guide)

D.P.T. का टीका वैक्सीन (D.P.T. Vaccine in Hindi) - हिंदी, - diphtheria, pertussis (whooping cough), and tetanus का टीका - दवा, ड्रग, उसे, जानकारी, प्रयोग, फायदे, लाभ, उपयोग, दुष्प्रभाव, साइड-इफेक्ट्स, समीक्षाएं, संयोजन, पारस्परिक क्रिया, सावधानिया तथा खुराक

D.P.T. का टीका - Schedule और Side Effects Complete Guide in Hindi

D.P.T. का टीका वैक्सीन (D.P.T. Vaccine) भारत सरकार द्वारा जारी अनिवार्य टीकों की सूचि में समलित है। यह टिका 6 महीने से कम उम्र के शिशु को दिया जाता है। 

हर साल करीब एक साल से कम उम्र के तीन लाख बच्चे विकासशील देशों में डिफ्थीरिया, कालीखांसी और टिटनस (Tetanus) के संक्रमण के कारण मृत्यु के शिकार होते हैं। 

ये मुख्यता वो बच्चे हैं जिन्हे  D.P.T. का टीका वैक्सीन (D.P.T. Vaccine) या तो नहीं लगाया गया या फिर समय पे नहीं लगाया गया। 

promo_advertisement

D.P.T. के टीके (vaccine) का - डोज़ (dose) - Schedule of immunization

  1. पहली खुराक - 6 सप्ताह (डेढ़ माह ) की उम्र में
  2. दूसरी खुराक - 10 सप्ताह (ढाई माह) की उम्र में
  3. तीसरी  खुराक - 14 सप्ताह की उम्र में
  4. पहला बूस्टर डोज़ - 15-18 महीने की उम्र में
  5. दूसरा बूस्टर डोज़ - 5 वर्ष की उम्र में

इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को  टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को डिफ्थीरिया, कालीखांसी और टिटनस (Tetanus) की महामारी से बचाया जा सके। 

D.P.T. (vaccine) का  टीका क्योँ दिया जाता है?

D.P.T. का टीका वैक्सीन (D.P.T. Vaccine) शिशु को को तीन जानलेवा बीमारियोँ से बचने केलिए दिया जाता है। 

D.P.T. के टीके (vaccine) का - डोज़ (dose) - Schedule of immunization

D.P.T. के टीके (vaccine) का बूस्टर खुराक 

शिशु को बारह साल (12 years) की उम्र में D.P.T. का बूस्टर खुराक देने की आवश्यकता है। इसके बाद शिशु को हर दस साल के अंतराल पे इस बूस्टर खुराक को देते रहने की आवश्यकता है। 

D.P.T. के टीके (vaccine) का दुष्प्रभाव (side effects)

D.P.T. के टीके (vaccine) का दुष्प्रभाव (side effects)

D.P.T. का टीका लगाने पे कुछ side affects देखने को मिल सकते हैं। यह बेहद आम बात है और इससे घबरानी की कोई आवश्यकता है। D.P.T. के वैक्सीन से होने वाले side affects का मतलब ही यही है की D.P.T. का टीका काम कर रहा है। इस टिके के साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं:

  • दर्द
  • सूजन
  • त्वचा पे लालीपन
  • चलने में कठिनाई
  • बुखार 
  • अवसाद (lassitude)
  • भूख में कमी (anorexia)
  • उलटी
  • चिड़चिड़ापन
  • शिशु का अत्यधिक रोना 

अगर शिशु में ये लक्षण 24 घंटे से लेकर तीन दिनों (72 hours) तक बने रहे तो शिशु के डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। शिशु के त्वचा पे लालीपन टीकाकरण के कुछ दिनों बाद तक बानी रह सकती है और इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं। कुछ दिनों बाद यह स्वतः ठीक हो जाएगी। कुछ बच्चों में जिस जगह पे इंजेक्शन लगाया गया है उस जगह पे गांठ पड़ सकती है। यह भी चिंता का कोई विषय नहीं है। ये गांठ कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक बना रह सकता है। 

viralblock

D.P.T. के टीके (vaccine) से सावधानी (precuations)

D.P.T. के टिके कुछ बच्चों में भयंकर दुष्प्रभाव (side effects)। ऐसे इस्थिति में आप को तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ की राय लेनी चाहिए। यहां निचे हम कुछ दुष्प्रभाव (side effects) बता रहें, जिन्हे अगर आप देखें तो तुरंत अपने शिशु को लेके डॉक्टर के पास जाएँ।

  1. शिशु को 1050 F बुखार है
  2. शिशु बहुत जयादा रो रहा है
  3. चार घंटे से भी ज्यादा समय के लिए शिशु चीख चीख के रो रहा हो 
  4. शिशु में अगले सात दिनों के अंदर अगर ऐंठन (convulsion) देखने को मिले 
  5. अगले चौदाह दिनों (14 days) के अंदर अगर शिशु को एनसिफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर/दिमागी बुखार) के लक्षण दिखें 
  6. शिशु को बेहोशी (unconsciousness) हो
  7. इसके आलावा शिशु को sensorium, hypotonic, hyporeflexic episode (HHE), shock के दौरे पड़ें तो भी बिना समय गवाएं डॉक्टर से मिले। 

roxpoxdox1

यह टीका किन बच्चों को नहीं लगाया जाना चाहिए 

अगर शिशु को पहले टीके के दौरान घम्भीर दुष्प्रभाव (side effects) का सामना करना पड़ा हो तो, शिशु को D.P.T. के टिके लगवाने से पहले अपने डोक्टर से संपर्क करें। शिशु विशेषज्ञ डोक्टर आप के शिशु की अवस्था के अनुसार सबसे उपयुक्त सलाह देगा। 

सम्पूर्ण जानकारी: D.P.T. का टीका वैक्सीन (D.P.T. Vaccine in Hindi) - हिंदी, - diphtheria, pertussis (whooping cough), and tetanus का टीका - दवा, ड्रग, उसे, जानकारी, प्रयोग, फायदे, लाभ, उपयोग, दुष्प्रभाव, साइड-इफेक्ट्स, समीक्षाएं, संयोजन, पारस्परिक क्रिया, सावधानिया तथा खुराक