 शिशु आहार.jpg)
जब बच्चा 12 महीने का होता है तो वो बहुत प्रकार के आहारों को ग्रहण करने के लिए शारीरिक तौर पे तैयार हो चुका होता है।
यूँ कहें तो - आप का बच्चा हर वो आहार ग्रहण करने में अब सक्षम है जो आप खुद खाती हैं। बशर्ते खाना अच्छी तरह पका हुआ हो और उसको बनाने में बहुत ज्यादा मसाला, नमक या चीनी का इस्तेमाल नहीं हुआ हो।
12 महीने के बच्चे का आहार तालिका (12 month Baby Food चार्ट - Feeding Schedule)
Indian Meal Plan for 1 Year old baby
आहार तालिका को बड़ा करने के लिए click करें - संतुलित आहार चार्ट
मै इस बात पे जोर देना चाहूंगा की ऊपर दिया गया चार्ट केवल guideline के लिए है। चूँकि हर बच्चा अलग है, इसीलिए चिन्ता करने की कोई जरुरत नहीं अगर आप का बच्चा कुछ आहारों को ग्रहण करना नहीं चाहता।
ऊपर दिया गए चार्ट में आहार की मात्रा केवल उदहारण के लिए है। हर बच्चे की शारीरिक बनावट भिन-भिन होती है। इसीलिए किसी बच्चे के लिए आहार की मात्रा ज्यादा तो किसी बच्चे के लिए कम रहेगी। आप अपने बच्चे के बारे मैं ज्यादा जानती हैं। आप का बच्चा आहार की जितनी मात्रा बिना किसी दिकत के ग्रहण कर सके उसे उतना ही दें। अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से ना करें। तथा दूसरे बच्चों के आहार की मात्रा को देख कर अपने बच्चे के आहार की मात्रा का निर्धारण ना करें। अगर आप के बच्चे का वजन कम है तो आप उसे बच्चों का वजन बढ़ाने वाले आहार दे सकती हैं। जैसे की कई प्रकार के दलों को मिला के आहार तैयार कर के बच्चे को खिला सकती हैं। दाल में भरपूर protein होता है और protein मासपेशियां बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
viralblock
जब आपका बच्चा एक साल का हो जाये तब आप को बच्चे के हिसाब से उसे आहार देना चाहिए। उदहारण के तौर पे अगर आप का बच्चा ठोस आहार ग्रहण नहीं करना चाहता तो उसके आहार को mash कर के उसे खाने को दें। मगर कोशिश करें की बच्चे को अब आहार puree के रूप में ना दें।
यह भी पढ़ें:
- बच्चों को एलेर्जी से बचाने के तीन दिवसीय नियम
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart/
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart
आपको यह भी ध्यान रखना पड़ेगा की आप के परिवार में food allergy का कोई इतिहास तो नहीं। अगर है तो अपने बच्चों को आहार देते वक्त उन आहारों के प्रति सतर्कता बरतें जिनसे आपके परिवार में food allergy का इतिहास है। ऐसे आहारों को पहली बार जब अपने बच्चों को दें तो सुबह या दोपहर पे वक्त दें। शाम को या रात में ना दें।
महत्वपूर्ण जानकारी - 12 months old babies से सम्बंधित
- 12 महीने के बच्चे को स्तनपान करना जारी रखें या उसे formula milk देते रहें। अभी भी आपके बच्चे का मुख्या आहार दूध ही रहेगा।
- अब समय आ गया है की आने वाले कुछ महीनो में आप चाहें तो अपने बच्चे का दूध पूरी तरह छुड़ा दें। एक ही झटके में बच्चे का दूध पूरी तरह बंद ना करें। बारी-बारी से एक-एक समय का दूध छुड़ाएं।
- अगर आप बोतल से अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं तो बोतल से दूध पिलाना बंद कर सकती हैं इसके बदले बच्चे को ग्लास से दूध पीना सिखाएं।
- अगर आप अपने 12 months old baby को अभी भी आहार का puree बनके देती हैं तो अब बंद कर दीजिये वार्ना आगे चलके दिकत हो सकती है। एक साल का बच्चा इतना सक्षम होता है की वो आसानी से आहार को चबा के खा सके।
- अलग अलग प्रकार के आहारों को अपने बच्चे को खाने को दें। अगर आप का 1 year old baby कभी आहार को पूरी तरह ख़त्म नहीं करता है तो चिंता ना करें और जबरदस्ती खिलने की कोशिश भी ना करें।
- अगर आपने अभी तक अपने बच्चे को finger foods नहीं दिया है तो अब वक्त आ आ गया है की आप उसे finger food देना प्रारम्भ करें।
- क्या आपने अपने बच्चे का potty training शुरू कर दिया है? अगर हाँ तो आप potty training करने के सही तरीकों से सम्बंधित इस लेख को पढ़ सकती हैं। अगर आप का बच्चा इसके लिए अभी तक तैयार नहीं हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं। कुछ बच्चे potty training के लिए जल्दी त्यार हो जाते हैं तो कुछ बच्चे देर मैं। यह बिलकुल normal है।
