गाजर की खिचड़ी - शिशु आहार

खिचड़ी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है| पकाते वक्त इसमें एक छोटा गाजर भी काट के डाल दिया जाये तो इस खिचड़ी को बच्चे के लिए और भी पोषक बनाया जा सकता है| आज आप इस रेसिपी में एहि सीखेंगी|

गाजर की खिचड़ी शिशु आहार

अक्सर खिचड़ी शिशु में ठोस आहार शुरू करते वक्त सबसे पहले दिए जाने वाला शिशु आहार है। खिचड़ी एक भारतीय व्यंजन है और 6 महीने के बच्चे के आहार के लिए सबसे उपयुक्त है। खिचड़ी हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। छह महीने के बच्चे का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है। वो सबकुछ पचा नहीं सकता है। ऐसे मैं खिचड़ी एक अच्छा विकल्प है क्योँकि वो आसानी से पच जाता है। अगर इसी खिचड़ी को पकाते वक्त इसमें एक छोटा गाजर भी काट के डाल दिया जाये तो इस खिचड़ी को बच्चे के लिए और भी पोषक बनाया जा सकता है। आज आप इस रेसिपी में यही सीखेंगी। 

खिचड़ी से क्रिएटिविटी 

थोड़ी सी creativity के साथ आप एक ही खिचड़ी को बहुत तरीके से पका सकती हैं। गाजर की खिचड़ी को अपने बच्चे को देने से पहले आप उसे सादा खिचड़ी बना के खिलाइये।। सादा खिचड़ी बहुत सरलता से पच जाता है। बच्चों के लिए जब आप खिचड़ी बनाती हैं तो उसमे नमक और मसाला डालने की आवश्यकता है। हाँ आप उसमे हल्दी बेशक डाल सकती हैं। हल्दो के बहुत गुण है और इससे बच्चे को बहुत फायदा होगा। 

वो कौन कौन से आहार हैं जिन्हे आप अपने 6 month baby को दे सकती हैं पूरी जानकारी के लिए पढ़े - 6 month baby diet chart in hindi 

viralblock 

गाजर की खिचड़ी से सम्बंधित जरुरी बातें 

  • बच्चे का उम्र: 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए यह रेसिपी उपयुक्त है 
  • पौष्टिक तत्त्व:  beta-carotene, फाइबर, Thiamin, विटामिन K, Niacin, पोटैशियम, विटामिन B6, फोलेट, मैनगनीज, Dietary Fiber और एंटीऑक्सिडेंट्स
  • सावधानी बरतें: कुछ भी नहीं 

गाजर की खिचड़ी के फायदे 

बच्चों के लिए गाजर की खिचड़ी बनाना बहुत आसान है जिसे आप अपने बच्चे को शिशु आहार के रूप में दे सकती हैं। केले की तरह गाजर को भी "perfect food" की श्रेणी में गिना जाता है। वैसे तो गाजर खाने में खुदी ही बहुत crunchy, स्वादिष्ट और पौष्टिक है, इससे मिलाकर बना खिचड़ी भी बच्चों को बहुत पसंद आएगा। गाजर से बच्चों को मिलता है beta-carotene, फाइबर, विटामिन K, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स जिसके बहुत सारे फायदे हैं। गाजर की खिचड़ी से शिशु को खिचड़ी के साथ-साथ गाजर के भी फायदे मिलते हैं।  

सामग्री (Ingredients) 

  • 1 Tbsp मूंग दाल  
  • 1 Tbsp चावल 
  • 1 गाजर घिस लें (grated)
  • 1 एक चुटकी हल्दी 

गाजर की खिचड़ी बनाने की विधि

  1. सब कुछ एक कूकर में ले लें। 
  2. कुकर एक कटोरा पानी डालें।  
  3. धीमी आंच पे 3-से-4 सिटी तक पकाएं।
  4. जब खिचड़ी अच्छे से पाक जाये तो एक चमच की मदद से उसे मसल दें। 
  5. अगर खिचड़ी बहुत घाड़ा बना है तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल के उसे इक्षा अनुसार पतला कर लें।