.jpg)
दस साल के बच्चों में सभी प्रकार के आहार खाने की छमता विकसित हो चुकी होती है। हालाँकि कुछ बच्चों को सभी प्रकार के आहार ग्रहण करने में और समय लग सकता है
अगर अपने अभी तक अपने बच्चों को दिन तीन ठोस आहार देना शुरू नहीं किया है तो अब शुरू कर दीजिये। मगर दिन तीन ठोस आहार के साथ बच्चों को माँ का दूध या formula milk देना जारी रखें।
ठोस आहार की शुरुआत करने पर बच्चों के दूध की मात्रा में कोई कटौती करने की आवश्यकता नहीं है।
promo_advertisement
10 महीने के बच्चे का आहार सारणी (food chart for 10 month old baby)
आहार तालिका को बड़ा करने के लिए click करें - संतुलित आहार चार्ट
बच्चों के ठोस आहार में आप हलके-फुल्के मसलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की अगर आप बच्चे के लिए सूजी का हलुआ या खीर बना रही हैं तो उसमें धनिया powder का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बच्चों को आप सभी प्रकार के आनाज दे सकती हैं। लेकिन हर प्रकार के नए आहार शुरू करते वक्त आप तीन दिवसीय नियम का पालन जरूर करें।
viralblock
बच्चे को गाए का दूध और शहद अभी देना शुरू न करें। जब तक की बच्चा एक साल का न हो जाये तब तक बच्चे को गाए के दूध और शहद से दूर रखें।
10 months old baby को आप पास्ता और नूडल्स भी दे सकती हैं। इससे बच्चे को और कई तरह के आहार चखने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
- बच्चों को एलेर्जी से बचाने के तीन दिवसीय नियम
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart/
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart

दस साल के बच्चे के लिए जो आहार तालिका/सारणी मैंने बनायीं है वो सिर्फ आपको एक idea देने के लिए है। आप इसको अपनी सुविधा के अनुसार modify कर सकती हैं। इसमें आप वो आहार जोड़ सकती हैं जो आप आम तौर पे सबके लिए घर पे बनती हैं। बशर्ते उस आहार में नमक, चीनी या मिर्चा ज्यादा ना हो। बच्चों के आहार में नमक, चीनी और मिर्चा कम रखना चाहिए। इसी तरह आप चाहें तो अपने बच्चे के आहार सरणी (तालिका) से उन आहारों को निकाल सकती हैं जो आप घर पे नहीं बनती हैं या जिनको बनाने का आपको अनुभव नहीं है।
सबसे जरुरी बात यह है की हर बच्चा अनोखा होता है। और इसीलिए आप अपने बच्चे को वो खाने को दें जिसे खाने में वो रूचि दिखाए।
मैं उम्मीद करती हूँ की दस साल के बच्चे की आहार सरणी आपको अपने बच्चे के लिए आहार plan करने में सहायता करेगी। अगर आप को 10 माह के बच्चे का baby food chart (Indian Baby Food Schedule) पसंद आया तो अपने मित्रों के साथ इसे जरूर share करें।
