 वैक्सीन (Hib Vaccination। Haemophilus Influenzae Type b in Hindi).jpg)
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) वैक्सीन - शिशु को बहुत ही खतरनाक विषाणु (bacteria) के संक्रमण से बचाता है। इस खतरनाक विषाणु (bacteria) का नाम है - Haemophilus influenzae type b - और इस के संक्रमण से दमागी बुखार, मस्तिष्क को छती, फेफड़ों का इन्फेक्शन (lung infection) , मेरुदण्ड का रोग और गले का गंभीर संक्रमण भी शामिल है।
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) - डोज़ (dose) - Schedule of immunization
- पहली खुराक - 6 सप्ताह (डेढ़ माह ) की उम्र में
- दूसरी खुराक - 10 सप्ताह (ढाई माह) की उम्र में
- तीसरी खुराक - 14 सप्ताह की उम्र में
- बूस्टर डोज़ - 15-18 महीने की उम्र में
इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) की महामारी से बचाया जा सके।
यह टीका क्योँ दिया जाता है?
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) वैक्सीन (Hib Vaccination। Haemophilus Influenzae Type b) का टीका शिशु को हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) के संक्रमण से बचाने में सक्षम है।
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) बेहद ही खतरनाक संक्रमण है जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी से संक्रमित हर बीस (20) में से एक बच्चे की मृत्यु निश्चित है - इसी बात से इस बीमारी के खतरों के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।
viralblock
हर उस बच्चे को जिसे कभी हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी का संक्रमण हुआ है उस के मस्तिष्क को हमेशा के लिए छती पहुँचती है। कई बार तो दिमाग को पहुंची छती इतनी गंभीर होती है की बच्चा हमेशा के लिए मानसिक रूप से विछिप्त (mentally disabled), या बहरा हो जाता है या फिर उसे लकवा मार देता है।
आप अपने बच्चे को टिके (vaccine - Indian national immunization program) के दुवारा सुरक्षित कर सकते हैं।
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) - सावधानी (precuations)
- अगर आप अपने बच्चे को हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) के टिके का कोई खुराक लगाना भूल गए हैं तो जैसे ही यद् आ जाये अपने बच्चे को यह टिका लगवा दें। आप को फिर से पूरा खुराक बच्चे को दिलवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी शिशु स्वस्थ केंद्र पे संपर्क करें।
- अगर आप का टीकाकरण के दिन स्वस्थ नहीं है तो उसे Haemophilus influenzae type b (Hib) का टिका न लगवाएं जब तक की आप का शिशु पूरी तरह से स्वस्थ न हो जाये।
roxpoxdox1
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) - दुष्प्रभाव (side effects)
हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी (HIB) का टिका देने पे बच्चों में कुछ आम दुष्प्रभाव (side effects) देखने को मिलते हैं। ये दुष्प्रभाव (side effects) बहुत ही हलके होते हैं और कुछ ही समय तक रहते हैं। इनसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- शारीर में जिस जगह पे इंजेक्शन लगा है उस जगह पे त्वचा पे लालिपन, दर्द और सूजन
- चिडचिडापन
- भूख न लगना
- नींद न आना
roxpoxdox2
यह टीका किन बच्चों को नहीं लगाया जाना चाहिए
- अगर आप के शिशु को पहली बार Haemophilus influenzae type b (Hib) का टिका लगवाने पे allergic reaction हुआ हो तो यह टीका न लगवाएं।