
आज के बदलते दौर में हर बच्चे के लिए घर में एक कमरा बनाया जाता है। या फिर बच्चे के लिए घर में अलग सोने का इंतेज़ाम किया जाता है। लेकिन अगर बच्चा अलग कमरे में सोये तो यह आदत उसे कई मायने मैं माँ-बाप से अलग कर देती है। जितना हो सके अपने बच्चे को आपने पास सुलाएं।
बच्चे को बिस्तर में साथ सुलाने के हैं कई फायदे:
बच्चे को सुरक्षा का एहसास
जब बच्चा रात को माँ-बाप से साथ सोता है तो वो अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। जब बच्चा अकेला सोता है तो काफी असुरक्षित महसूस करता है। जो बच्चे माँ-बाप से अलग सोते हैं वे अक्सर रात को रोते हुए पाए जाते हैं, या सोते-सोते अचानक से उठ जाते हैं या उनकी नींद पूरी नहीं होती है।
बच्चों को उचित समय दें
दिन भर की व्यस्त जिंदगी में अगर आप को इतना समय नहीं मिलता की बच्चे के साथ कुछ समय बिता सकें तो रात को सोते समय आप बच्चे को अपना समय दे सकती हैं। अगर आप का बच्चा आप से रात में कहानी सुनने की जिद करता है तो इसका मतलब यह नहीं की आप के बच्चे का सोने का मन नहीं है। बल्कि इसका मतलब यह है की आप का बच्चा आप के साथ कुछ और समय बिताना चाहता है। बच्चों को रात में सोते वक्त कहानी सुनाने से बच्चे के बौद्धिक विकास को गति मिलती है और माँ और बच्चे में एक अच्छी bonding बनती है।
viralblock
बच्चे में अच्छे संस्कारों की नीव पड़ेगी
बच्चे को अपने साथ बिस्तर पे सुलाने का एक और फायदा यह भी है की आप उसे कहानियों के जरिये अच्छे-अच्छे संस्कार सीखा सकती हैं। नाजुक उम्र में ही जिन बच्चों में अच्छे संस्कारों की नीव पड़ जाती है बाद में उनके भविष्य निर्माण में सहायता मिलती है। बचपन में सुनाई गई कहानियों के सिख वो जिंदगी भर याद रखते हैं।
बच्चे को स्तनपान करने में आसानी
जो माताएं बच्चों को अपने साथ सुलाती हैं उन्हें रात में बच्चों को स्तनपान करने में काफी सहूलियत होती है। अगर बच्चा दूसरे कमरे में सोता है तो आप को रात में बार-बार बिस्तर छोड़ के बच्चे को दूध पिलाने के लिए दूसरे कमरे में जाना पड़ेगा।
roxpoxdox1
साथ सोने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा
बच्चों पे हुए शोध में यह बात प्रमाणित हो चुकी है की जो बच्चे माँ-बाप के साथ सोते हैं, उनका दूसरे बच्चों के मुकाबले आत्मविश्वास ज्यादा रहता है, आत्मसम्मान बढ़ता है, ज्यादा खुश रहते हैं, और अपनी जिंदगी से संतुष्ट रहते हैं।
बच्चे मानसिक रूप से माँ-बाप के करीब रहते हैं
अगर आप के बच्चे आप के साथ सोते हैं तो आप उससे दिन भर का ब्यौरा पूछ सकते हैं। जान सकते हैं की उसका दिन कैसा गुजरा और कल के दिन की क्या खास बात है। साथ सोने से बच्चा आप को बिना परेशानी दिल की सारी बात बताएगा और बिना किसी मानसिक परेशानी के आराम से सोयेगा।
roxpoxdox2
बच्चा समय पे सायेगा
जब बच्चा साथ सोता है तो आप बच्चे के लिए हैल्दी बैड टाइम रुटीन स्थापित कर सकती हैं। हर दिन बच्चा अगर सोने की रूटीन का पालन करेगा (एक ही समय पे सोयेगा) तो उसका नींद पूरी होगी और नींद अच्छी आएगी। स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए सोने की रूटीन का पालन करना जरुरी है।