
क्या आप अपने नन्हे से बच्चे के साथ कहीं बहार जाने की तयारी कर रही हैं? तब तो आप को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखना जरुरी है। घर पर ही बच्चों को संभालना टेढ़ी खीर है, सफ़र के दौरान उन्हें संभालना कितना मुश्किल होगा, इसका तो आप अंदाजा लगा ही सकती हैं।
लेकिन अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो सफ़र के दौरान बच्चों को संभालना उतना भी मुश्किल कम नहीं है। सिर्फ दो चीजों की जरुरत है। पहला की आप अपने आप को मानसिक रूप से तयार कर लें और दूसरा यह की आप अपने आप को थोडा organize कर लें यानी अच्छी तयारी कर लें।
roxpoxdox1
अगर आप ने यात्रा के लिए अच्छी तरह तयारी कर ली है तो पुरे सफ़र के दौरान आप को ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। और साथ ही साथ आप अपने यात्रा का भरपूर आनंद भी उठा सकेंगे।
तो चलिए देखते हैं की बच्चों के साथ यात्रा करते वक्त आप को किन-किन त्यारियौं की आवश्यकता पड़ेगी।
बच्चों के खिलौने
यात्रा के दौरान अगर बच्चे बहुत परेशां करें तो आप उन्हें नय या पुराने खिलौने दे कर उनका ध्यान भटका सकती हैं। अपने सामानों को पैक करते वक्त अपने बच्चे के कुछ नय तो कुछ पुराने खिलोनो को अवश्य बांध लें। बच्चों के हाथ में खिलौना आते ही वो खुद बा खुद शांत हो जायेगा।
roxpoxdox2
यात्रा करते वक्त बच्चों के लिए कुछ कपडे एक्स्ट्रा पैक कर लें
बच्चे इतने समझदार नहीं होते की वो अपने कपड़ों का ख्याल रख सकें। भोजन करते वक्त या खेलते वक्त वे अगर अपने कपड़ों को ख़राब कर देते हैं, तो एक्स्ट्रा कपडे होने पे आप आसानी से अपने बच्चे को पहना सकिंगी। मान लीजिये की खेलते वक्त आप के बच्चे ने अपने कपडे पे पानी या जूस गिरा लिया है तो क्या आप उसे नहीं बदलेंगी? अगर आप ने नहीं बदला तो या तो आप का बच्चा गिले कपडे पहनने के कारण बीमार हो जायेगा या फिर उसे चींटी या कीड़े प्रेषण करेंगे - और अगर बच्चे परेंशन होंगे तो आप भी परेशान होंगी।
viralblock
बच्चों का बैग अलग रखें
बच्चों के कपडे और उनके सामानों के लिए अलग से बैग रखें। आप अपने सामानों को या कपड़ों को इसमें ना रखें। ऐसे बैग का चुनाव करें जिसमे बहुत से खाने हों। हर खाने में एक तरह की ही वस्तु रखें। जैसे की एक खाने में बच्चों का खिलौना, दुसरे खानों में बच्चों के कपडे, तीसरे खाने मैं उनका डायपर पैक करें। ऐसा करने पे आप आसानी से अपने बच्चे के सामानों को खोज सकेंगी।
roxpoxdox3
बच्चों के सहूलियत के अनुसार कमसे को व्यवस्थित करें
एक बार जब आप अपने डेस्टिनेशन पे पहुँच जाती हैं, तो सबसे पहले आप अपने बच्चों के बैग को खोल कर कमरे में उनके सामानों को इस तरह से व्यवस्थित कर दें की बच्चे को कमरा अपने घर जैसा लगे। अगर आप इसे अपना प्रायोरिटी बना लें तो यकीं मानिये की आप का बच्चा आप को उतना परेशान नहीं करेगा - यानि की आप कमरे में कुछ देर अपने पति या पत्नी के संग कुछ समय शांति से भी बिता पाएंगी।
विडियो: बच्चों के साथ सफ़र की तयारी इस तरह करें
videocode DCDJol2qg34 videoend