
शिशु को ऐसे आहार देना चाहिए जिसे पचने के लिए शिशु को अपने पाचन तंत्र पे बल न लगाना पड़े।
सेब और चावल से बना बेबी फ़ूड बहुत हो हल्का आहार है और यह आसानी से पच जाता है।
सेब और चावल के पौष्टिक गुणों से भर पूर यह शिशु आहार बच्चों को बहुत पसंद आता है।
सेब के पौष्टिक गुण बच्चों की सेहत के लिए
हर दिन एक सेब खाने के पौष्टिक गुण तो आप सभी पता ही होंगे। कहते हैं की हर दिन एक सेब खाने से आप हर प्रकार की बीमारियोँ से दूर रह सकती हैं।
यही बात आप के शिशु पे भी लागु होती है। सेब में वो अधिकांश पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो आप के शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उसे स्वस्थ रहने में सहायक हैं।
29 शिशु आहार जो हैं बनाने में आसान
viralblock
चावल के पौष्टिक गुण बच्चों की सेहत के लिए
चावल में प्रचुर मात्रा में B complex vitamins पाया जाता है। यह कैलोरी का भी एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें कार्बोहायड्रेट के साथ साथ प्रोटीन भी पाया जाता है जिसे शिशु आसानी से पचा सकता है।
promo_advertisement
सामग्री (Ingredients)
- 2 बड़ा चमच चावल
- 1 कप पानी
- 1 माध्यम आकर का सेब (pureed or grated)
- 1 चम्मच शुद्ध देशी घी
- नमक या चीनी स्वाद अनुसार
बनाने की विधि
- चावल को धो के आधा घंटे के लिए पानी में भिगो के छोड़ दें। आप चाहें तो चावल को रात भर के लिए भी भिगो के छोड़ सकते हैं।
- चवल को माध्यम आंच पे Pressure cook में दो सीटी तक पकाएं।
- जब चावल पाक जाये तो गैस बंद कर दें और Pressure cook को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- सेब को चावल के साथ मिला के कुछ देर और पकाएं। जरूरत पड़े तो एक सिटी और दे दें।
- आखरी में स्वाद अनुसार नमक या चीनी मिला दें। छोटे बच्चों के आहार में चीनी या नमक की आवश्यकता नहीं होती है।
यह भी पढ़ें:
- बच्चों को एलेर्जी से बचाने के तीन दिवसीय नियम
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart/
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart
Video: सेब और चावल से बना बेबी फ़ूड - Easy recipe for baby food made of rice and apple
videocode _-NSweaSkj4 videoend