11 माह के बच्चे का baby food chart (Indian Baby Food Recipe)

11 महीने के बच्चे का आहार सारणी इस तरह होना चाहिए की कम-से-कम दिन में तीन बार ठोस आहार का प्रावधान हो। इसके साथ-साथ दो snacks का भी प्रावधान होना चाहिए। मगर इन सब के बावजूद आपके बच्चे को उसके दैनिक जरुरत के अनुसार उसे स्तनपान या formula milk भी मिलना चाहिए। संतुलित आहार चार्ट

11 माह के बच्चे का Baby Food Chart - 11 month baby

गयारह महीने का बच्चा (11 month baby) इतना बड़ा हो चुका होता है की वो उन सारे आहारों को चख सके जो आहार आप घर पे अन्य सदस्यों के लिए बनती हैं। 

लेकिन अगर आपको लगे की अभी आपके बच्चे को और कुछ समय की आवश्यकता है, तो परेशान न हों। विभिन तरह के आहार समय समय पे बच्चे को देते रहें। समय के साथ आपका बच्चा सबकुछ खाने लगेगा। 

promo_advertisement

11 महीने के बच्चे का आहार सारणी (food chart for 11 month old baby)

11 month baby food chart

आहार तालिका को बड़ा करने के लिए click करें - संतुलित आहार चार्ट

Download - 11 माह के बच्चे का शिशु आहार - 11 months baby food chart (Indian Baby Food Chart/Recipe) in Hindi [PDF]

हालाँकि इस उम्र के बच्चे खाने को चबा के खा सकते हैं और कुछ खानों को आप उन्हें मसल (mash) के भी दे सकते हैं। मगर जो भी दें वो अच्छी तरह पका हुआ होना चाहिए और मुलायम होना चाहिए। अगर आप बच्चे को finger food दे रहे हैं तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर दें ताकि बच्चे के गले में अटकने का खतरा न रहे। 

11 माह में आप का बच्चा इतना काबिल है की वो अपनी आवश्यकताओं को बता सके। बोल के नहीं तो दूसरी तरह से। ये समय है की अब आप अपने बच्चे का आहार सारणी (food chart) तैयार करें जिसमें कम-से-कम दिन में तीन बार ठोस आहार का प्रावधान हो। इसके साथ-साथ दो snacks का भी प्रावधान होना चाहिए। मगर इन सब के बावजूद आपके बच्चे को उसके दैनिक जरुरत के अनुसार उसे स्तनपान या formula milk भी मिलना चाहिए। 

बच्चे के दूध को आने वाले दिनों में घटा के आप दिन में सिर्फ 3-से-4 बार तक सिमित कर सकती हैं। 

viralblock 

11 month baby can eat variety of foods

यह भी पढ़ें:

इन बातों का ध्यान रखें जब आप 11 महीने के बच्चे को आहार दें

  • 11 माह के बच्चे को आहार देते वक्त थोड़ी मात्रा में उबला पानी देते रहें। आप पानी को पहले से उबाल कर रख  सकती हैं। बच्चे को गरम पानी न दें बल्कि उबला हुआ पानी को ठंडा होने दें और ठंडा होने पर ही दें। 
  • बच्चे को पर्याप्त समय दें ताकि वो खेल सके, बकइयां चल सके (crawl), या चल सके। 
  • बच्चे को कम-से-कम दिन में दो बार सोने का अवसर दें। 
  • बच्चे को अलग से थोड़ा सा आहार आप दे सकते हैं ताकि वो अपने आप से उसे खाने की कोशिश करे। कोई बात नहीं अगर आप का बच्चा उस खाने को खेल के बर्बाद कर देता है। शुरुआती दिनों में सभी बच्चे ऐसा करते हैं। 
  • बच्चे को stroller में या walker में बहार या park तक ले के जाएँ। इससे बच्चे में social skills develop होगा जब वो और लोगों से मिलेगा। 
  • अगर अभी तक आप अपने बच्चे को पिसा हुआ आहार (puree) दे रहे थे तो अब बंद कर दें। बच्चे को अब आप मसला हुआ (mashed) आहार जैसे की आलू का चोखा दे सकते हैं। इसके आलावा आप बच्चे को फिंगर फ़ूड भी दे सकते हैं। 

उम्मीद है की यह 11 month baby food chart आप के काम आया होगा। अगर आपको अच्छा लगा तो कृपय कर के इसे अपने मित्रों में जरूर शेयर करें। आप हमे Facebook पर भी Like सकते हैं।