
जब तक आपका बच्चा छोटा है आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी - कभी वह अचानक से रोने लगता है ,उसके रोने का कारण जानना हर माँ के लिए आवश्यक होता हैं।
अधिकतर बच्चों के रोने का कारण पेट में दर्द (Stomach Ache) का होना होता हैं। कभी उसे भूख लगी होती हैं ,तो कभी अधिक दूध पी लेता हैं या खाना खा लेता हैं।
कभी - कभी बच्चे के पेट में गैस (stomach gas, bloating) बनने से भी पेट में दर्द होने लगता हैं।
जब भी आप के बच्चे के पेट में दर्द हो तो आप उस दर्द का कारण (reasons for stomach pain) जानने की कोशिश अवश्य करिये।
promo_advertisement
इस लेख में आप सीखेंगे - You will read in this article
- ~~~#1^^^बच्चों में पेट दर्द@@@
- ~~~#2^^^पेट के दर्द में डॉक्टर की सलाह कब लें@@@
- ~~~#3^^^पेट दर्द होने का कारण@@@
- ~~~#4^^^पेट दर्द का घरेलू इलाज@@@
- ~~~#5^^^Video: बच्चों में पेट दर्द का इलाज@@@
anchorlink[1]anchorclose बच्चों में पेट दर्द - Stomach pain in children
बच्चों में पेट दर्द का होना एक आम बात है। और बहुत समय यह कोई चिंता का कारण नहीं होती। परन्तु कभी कभार यह गंभीर बीमारियोँ की और भी इशारा करती (sometimes stomach pain may indicate serious health issues) हैं। पेट का दर्द अधिकतर आंत के आस पास के हिस्से में होता है। यह जानना बेहद जरुरी है की कब और किन परिस्थितियोँ मैं डॉक्टर की सलाह लेनी आवश्यक है। In this article you will learn causes of abdominal pain in children in Hindi.

Common terms: पेट दर्द, Pet Ka Dard, Marod, मरोड़, Hindi. stomach pain remedies, pet mein dard, stomach pain ka ilaj, stomach pain ka gharalu upchar
viralblock
anchorlink[2]anchorclose पेट के दर्द में डॉक्टर की सलाह कब लें - When to consult doctor in case of Stomach pain?
पेट का दर्द एक से दो दिनों के अंदर स्वतः ख़तम हो जाना चाहिए। मगर एक सप्ताह से ज्यादा होने पर भी पेट का दर्द अगर ज्योँ-का-त्योँ बना रहे तो आप को तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए। अगर दर्द एक से दो दिनों के अंदर कम न हो तो भी डॉक्टर को तुरंत संपर्क करना चाहिए। अगर पेट का दर्द या सूजन (bloating) समय के साथ बढ़ रहा है और साथ में चक्कर या फिर उलटी (stomach pain along with vomit and nausea) भी हो रही हो तो भी डॉक्टर को संपर्क करें।
roxpoxdox1

anchorlink[3]anchorclose पेट दर्द होने का कारण - Reasons for stomach pain in hindi
बच्चों के पेट में दर्द होने की सबसे आम वजह कब्ज है। मगर इसके आलावा भी कई कारण हो सकते हैं जैसे की:
- अनिश्चित समय पर खाना खाने के कारण - कई बार निश्चित समय पर खाना ना खाने से, लम्बे समय तक भूखे रहने से, तली भुनी चीज़े ज़ादा खाने से आपके बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है।
- ज़रुरत से ज़ादा खाने के कारण - कई बार बच्चे स्वादिष्ट व्यंजन ज़रूरत से ज़ादा खा लेते हैं जिसके कारण उनके पेट में दर्द होता है।
- कुछ भारी सामान उठाने के कारण - अगर आपका बच्चा अधिक भारी सामान उठाया है तो भी उसका पेट दर्द हो सकता है।

anchorlink[4]anchorclose पेट दर्द का घरेलू इलाज - home remedy for stomach pain in hindi
बच्चे के पेट दर्द से छुटकारा (relief from stomach pain) पाने के लिए यह कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनायें।
- एक चमच्च में थोड़ा सा पानी दाल गरम कर लें। उसी में थोड़ा - सा हींग डालकर पेस्ट बना लें और बच्चे के नाभि के चारों तरफ लगा दें। इससे कुछ मिनटों में आपके बच्चे को पेट दर्द से आराम मिल जायेगा।
- एक चुटकी हींग, थोड़ा सा अजवाइन और काला नमक मिलकर गुनगुने पानी से अपने बच्चे को खिलायें। थोड़ी ही देर में आपके बच्चे को पेट दर्द से आराम मिल जायेगा।
- 10 ग्राम हर्रे, 10 ग्राम अजवाइन और 10 ग्राम हींग और स्वाद के अनुसार काला नमक मिलकर पीसलें। इसे चूर्ण की तरह सुबह शाम अपने बच्चे को खिलायें।
- बच्चे का पेट दर्द होने पर गरम पानी वाली थैली पर तौलिया लपेट कर बच्चे की पेट की सिकाई करें।
- यदि आप का बच्चा पेट दर्द से रो रहा है तो, सरसो का तेल हल्का गुनगुना कर के बच्चे के पेट की हल्की मालिश करें इससे उसको आराम मिलेगा।
- यदि आप का बच्चा एक साल से कम उम्र का है तो दूध पिलाने के बाद उसे अपने कंधे पर ले कर उसकी पीठ को सहलाएं या हल्का - हल्का ठोक दें, जिससे उसके पेट में बनी हुई गैस डकार के रूप में निकल जाएगी और बच्चे को आराम मिल जायेगा।
- मूली का रस पिलाने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।
- यदि आप के बच्चे को दस्त के साथ पेट में दर्द हो रहा हो तो थोड़ा सा मेथी का दाना चीनी के साथ मिलकर सादा पानी के साथ खिला दे इससे बच्चे के दस्त में आराम मिलेगा और उसका पैट दर्द ठीक हो जायेगा।
- कभी - कभी बच्चे का पेट न साफ होने की वजह से भी उसे तकलीफ हो जाती हैं इसलिए एक कप दूध में एक कप पानी मिलकर उसे उबाल ले ,ठंडा करके उसे बच्चे को पिलाये।ठंडा कर के पिलाने से उसका पेट भी साफ होगा और बच्चे के पेट में आराम भी मिलेगा।

उपर्युक्त घरेलू उपाय अपनाकर आप आपने बच्चे के दर्द को कम कर सकती हैं ,परन्तु लगातार यदि बच्चे के पेट का दर्द बना रहता हैं ,तो इस दर्द को अनदेखा न करे। डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
roxpoxdox2
anchorlink[5]anchorclose Video: बच्चों में पेट दर्द का इलाज - Treat stomach pain in children
videocode 8_t6lsQvKK0 videoend
roxpoxdox2