
नवजात शिशु में कब्ज की समस्या एक आम बात है। इसके लिए आप को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नवजात शिशु रो के अपने आवश्यकताओं और अपनी तकलीफों को बताता है।
यही वजह है की नवजात शिशु के रोने के बहुत से कारण होते हैं। उन सभी कारणों में एक कारण है कब्ज और पेट की समस्या। नवजात शिशु का रोना किसी माँ-बाप को नहीं भाता है।
प्रत्येक माता - पिता आपने बच्चे को खुश देखना चाहते हैं, लेकिन यदि बच्चा परेशान सा दिखता हैं या अत्यधिक रोता हैं तो माता - पिता भी परेशान हो जाते हैं।
आज के व्यस्त माता - पिता जल्दी से जल्दी अपने बच्चे की समस्या को दूर करना चाहते हैं। आइये हम अपनी कुछ बाते आप से साझा करते हैं, जिससे आप को अपने बच्चे को पालने का अनुभव होगा और आप एक कुशल माता - पिता बनकर अपने बच्चे की समस्या दूर करेंगे।
इस लेख में:
- ~~~#1^^^शिशु का पहला मल (मिकोनियम) को त्यागने में समस्या@@@
- ~~~#2^^^नवजात शिशु में कब्ज@@@
- ~~~#3^^^शिशु को इस तरह मल त्याग कराएं@@@
- ~~~#4^^^शिशु में मल त्याग का रूटीन स्थापित करें @@@
- ~~~#5^^^नवजात शिशु को क्योँ कब्ज की समस्या होती है@@@
- ~~~#6^^^शिशु का पहला potty मिकोनियम@@@
- ~~~#7^^^छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या@@@
- ~~~#8^^^नवजात शिशु में कब्ज की समस्या का समाधान@@@
- ~~~#9^^^कब्ज की समस्या की आम वजह@@@
- ~~~#10^^^छेह महीने से बड़े बच्चों के लिए कब्ज की समस्या का समाधान (उपाय)@@@
- ~~~#11^^^निष्कर्ष@@@
 को त्यागने में समस्या.jpg)
anchorlink[1]anchorcloseशिशु का पहला मल (मिकोनियम) को त्यागने में समस्या
शिशु जन्म के 24 घंटे के भीतर काले रंग का मल त्याग करता है जिसे मिकोनियम कहते हैं। लेकिन कब्ज की दशा में कुछ नवजात बच्चे इस मल (मिकोनियम) को त्याग नहीं कर पाते हैं और उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
इसकी वजह यह हो सकती है की उनका मल कड़ा (सुखा) हो। कुछ नवजात बच्चे रुक-रूक के मॉल त्याग करते हैं और कुछ समय अंतराल के बाद उनका पेट साफ़ हो जाता है।
लेकिन अगर शिशु में गंभीर कब्ज की समस्या है तो आप को तुरंत डोक्टर से इस विषय में बात करनी चाहिए।
- पढ़ें: प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसन तरीके
- पढ़ें: मिसकैरेज क्यों होता है? लक्षण, कारण और बचाव
- पढ़ें: कैल्शियम से भरपूर आहार जो बनायें बच्चों को मजबूत और स्मार्ट

anchorlink[2]anchorcloseनवजात शिशु में कब्ज
जब शिशु दो दिनों तक मल त्याग न करे तो उसका मल टाइट हो जाता है। इससे उसे मल त्याग करने में बड़ी दिक्कत होती है।
एक बार जब मल कड़ा हो जाता है तब मल त्याग करते वक्त बच्चे को बहुत जोर लगाना पड़ता है। इससे उन्हें बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार मल त्याग करते वक्त थोड़ा खून भी आ सकता है।
- पढ़ें: बच्चे सोते हुए अपने दातों को क्योँ पिसते हैं? - कारण और इलाज
- पढ़ें: शिशु के दांतों के बीच गैप - डायस्टेमा - कारण और उपचार
- पढ़ें: क्या अंगूठा चूसने से शिशु के दांत ख़राब होते हैं?

anchorlink[3]anchorcloseशिशु को इस तरह मल त्याग कराएं
शिशु को कब्ज के दौरान मल त्याग करते समय उसे जोर देने के लिए प्रोत्साहित करें। मल त्याग करते वक्त उसके पीट को सहलाएं और उससे बोलेन की वो जोर लगाए।
इस दौरान उसका चेहरा लाल पड़ सकता है। सख्त मल निकालते वक्त बच्चे के मलाशय की दीवार फट सकती है और इससे थोड़ा सा खून भी आ सकता है।
- पढ़ें: शिशु का घुटनों के बल चलने के फायेदे
- पढ़ें: शिशु की आंखों में काजल या सुरमा हो सकता है खतरनाक
- पढ़ें: शिशु की तिरछी आँख का घरेलु उपचार

anchorlink[4]anchorcloseशिशु में मल त्याग का रूटीन स्थापित करें
हर दिन शिशु को मल त्याग करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए दिन में एक निश्चित समय निर्धारित करें।
अगर आप हर दिन एक निश्चित समय पे शिशु को मल त्याग करने के लिए प्रोत्शाहित करती है तो कुछ ही समय में शिशु के अंदर मल त्याग का रूटीन स्थापित और फिर आप के शिशु को कब्ज की समस्या का सामना उतना नहीं करना पड़ेगा।
- पढ़ें: स्किन टाइटनिंग मास्क से भगाएं झुर्रियां को मात्र दो दिन में
- पढ़ें: कहीं आपका शिशु भी बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित तो नहीं
- पढ़ें: बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) के शिकार बच्चे - लक्षण और इलाज

anchorlink[5]anchorcloseनवजात शिशु को क्योँ कब्ज की समस्या होती है
नवजात शिशु को कई कारणों से कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उनमें से मुख्य ये हैं:
- शिशु में मल त्याग का रूटीन स्थापित नहीं होने की वजह से वे तब तक मल त्याग नहीं करते जब तक की उन्हें जोर से potty न लगे।
- अगर आप बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हैं तो हो सकता है की जिस ब्रांड का फार्मूला मिल्क आप अपने बच्चे को दे रही हैं वो उसके पाचन तंत्र को सूट नहीं कर रहा है। इस दशा में आप उसका फार्मूला मिल्क का ब्रांड बदल के देखें। इससे हो सकता है की आप के बच्चे के कब्ज की समस्या में आराम मिले।
- फार्मूला मिल्क में आयरन होता है जो शिशु के विकास के लिए बहुत जरुरी है और शरीर में खून के निर्माण को प्रोत्साहित करता है। लेकिन आयरन की वजह से कब्ज की समस्या भी होती है। इसीलिए जो बच्चे पूरी तरह से फार्मूला मिल्क पे निर्भर होते हैं उनमें कब्ज की समस्या देखि जा सकती है।
- अगर स्तनपान शिशु के लिए पर्याप्त नहीं है तो उसका पेट नहीं भरेगा। और पेट नहीं भरने की वजह से उसे potty भी नहीं लगेगी।
पढ़ें: 8 चिन्ह - शिशु में बाइपोलर डिसऑर्डर के ८ चिन्ह
पढ़ें: बच्चा बिस्तर से गिर पड़े तो क्या करें - संकेत और लक्षण
पढ़ें: बच्चों में बाइपोलर डिसऑर्डर क्या हैं - लक्षण और बचाव

anchorlink[6]anchorcloseशिशु का पहला potty मिकोनियम
शिशु जन्म के 24 घंटे के भीतर काले रंग का मल त्याग करता है जिसे मिकोनियम कहते हैं। लेकिन कब्ज की दशा में कुछ नवजात बच्चे इस मल (मिकोनियम) को त्याग नहीं कर पाते हैं और उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
इसकी वजह यह हो सकती है की उनका मल कड़ा (सुखा) हो। कुछ नवजात बच्चे रुक-रूक के मॉल त्याग करते हैं और कुछ समय अंतराल के बाद उनका पेट साफ़ हो जाता है।
लेकिन अगर शिशु में गंभीर कब्ज की समस्या है तो आप को तुरंत डोक्टर से इस विषय में बात करनी चाहिए।
- पढ़ें: 7 लक्षण - शिशु के दांतों में संक्रमण के 7 लक्षण
- पढ़ें: बच्चे के दाँत निकलते समय दर्द और बेचैनी का घरेलु उपचार
- पढ़ें: छोटे बच्चों में अस्थमा का इलाज
anchorlink[7]anchorcloseछोटे बच्चों में कब्ज की समस्या
बच्चे का जब जन्म होता हैं तो वह 24 घंटे के अंदर काले रंग का ‘मल उत्सर्जन’ करता हैं ,यदी पेट यह गन्दगी नहीं निकाल पाती हैं तो बच्चे का पाचन तंत्र प्रभावित होता हैं।

धीरे - धीरे यदि नियमित रूप से बच्चा मल त्याग नहीं करता हैं तो उसे कब्ज की शिकायत हो जाती हैं।कभी - कभी छोटे बच्चे दो - दो , तीन - तीन दिन तक मल त्याग नहीं करते हैं तो यही समस्या बढ़ती चली जाती है।
माँ को तो यह सामान्य क्रिया लगती हैं , लेकिन बच्चे की परेशानी बढ़ जाती हैं , बच्चा समझ नहीं पता हैं और जोर - जोर से रोना शुरू कर देता हैं क्योंकि पेट के अंदर से मल त्याग न कर पाने के कारण उसके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता हैं।
माता -पिता भी इस बात से अनजान होते हैं की उनका बच्चा किस परेशानी के वजह से बार - बार रोने लगता हैं , उसके पेट में भारी - पन सा लगता है और भूख भी नहीं लगती है।
बच्चे के अंदर चिड़चिड़ापन आ जाता हैं और वह रोना शुरू कर देता हैं। उसके मल द्वार पर काटे सी चुभन होती है और खिचाव पैदा होता हैं।
मल त्याग करते समय कभी - कभी एक दो बूँद खून भी निकल जाता हैं।बच्चा बेचैनी का अनुभव करता हैं। सब मिलाकर इनमे से कोई भी लक्षण आपको अपने बच्चे में दिखाई पड़ता है तो आप इन दिक्क्तों को दूर करने का प्रयास करे। क्योंकि यदि बच्चा अपने पेट से परेशान हैं तो उसका स्वास्थ निरंतर ही गिरता चला जाएगा।
- पढ़ें: शिशु के पुरे शारीर पे एक्जीमा - कारण व उपचार
- पढ़ें: बच्चों की त्वचा पे एक्जीमा का घरेलु इलाज
- पढ़ें: 10 Signs: बच्चों में पोषक तत्वों की कमी के 10 लक्षण
anchorlink[8]anchorcloseनवजात शिशु में कब्ज की समस्या का समाधान
छेह माह से छोटे बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप उसे निरंतर थोड़ी-थोड़ी देर पे स्तनपान कराती रहें। इससे उसका पेट भरा रहेगा और उसे मल त्याग करने में आसानी होगी।

जब शिशु को पर्याप्त मात्र में आहार नहीं मिल पता है तो भी उसे कब्ज की समस्या होती है। शिशु जैसे ही सुबह उठे, उसे सबसे पहले मल त्याग करने के लिए प्रेरित करें।
एक बार जब उसके लिए यह एक आदत बन जायेगा तो आप के लिए उतनी परेशानी नहीं रहेगी। वो हर दिन सुबह निश्चित समय पे पोटी (potty) करेगा।
- पढ़ें: बच्चों के गले के टॉन्सिल इन्फेक्शन का घरेलु उपचार
- पढ़ें: 7 वजह आप को अपने शिशु को देशी घी खिलाना चाहिए
- पढ़ें: क्योँ जन्म के बाद नवजात शिशु का वजन घट गया?
anchorlink[9]anchorcloseकब्ज की समस्या की आम वजह
बहुत छोटा बच्चा हैं और वह माँ का दूध पीता हैं तो यह समस्या थोड़ा कम भी रहती हैं लेकिन जैसे ही बच्चा , बाहर का आहार लेना शुरू करता हैं तो यह समस्या बढ़ जाती हैं।
वह कुछ भी खाना -पीना पसंद नहीं करता हैं और चेहरे पर परेशानी का भाव दिखाई देता हैं। कभी - कभी बच्चे इस डर से भी शौच नहीं करते हैं की कही इधर- उधर कर देने पर उन्हें डाट पड जाती हैं।
क्योकि जब बच्चे छोटे रहते हैं तो वे बता नहीं पाते हैं की उन्हें शौच करना हैं वे कभी बिस्तर पर या कही भी किसी भी जगह पर गन्दगी कर देते हैं और कुछ माता - पिता उन्हें इतना डरा - धमका देते हैं।
की ये बच्चे आसानी से मल त्याग नहीं करते हैं और उन्हें कब्ज की शिकायत हो जाती हैं। पानी की कमी की वजह से भी कब्ज की शिकायत बच्चों को हो जाती हैं।
इस समस्या से अपने बच्चे को बचाने के लिए आपको यह उपाय करना चाहिए।
- पढ़ें: 15 आयुर्वेदिक घरेलु नुस्खे शिशु की खांसी की अचूक दवा - Complete Guide
- पढ़ें: नेबुलाइजर (Nebulizer) से शिशु के जुकाम का इलाज - Zukam Ka ilaj
- पढ़ें: शिशु के लिए नींद एक टॉनिक
.jpg)
anchorlink[10]anchorcloseछेह महीने से बड़े बच्चों के लिए कब्ज की समस्या का समाधान (उपाय)
- छेह माह से बड़े बच्चे को पानी अधिक मात्रा में पिलाना चाहिए। छेह माह से छोटे बच्चों को पानी नहीं पिलाना चाहिए। नवजात शिशु को केवल माँ का दूध या फार्मूला मिल्क देना चाहिए।
- एक साल से बड़े बच्चे को अच्छे प्रोडक्ट का दूध या गाय का दूध भी पिलाये। यदि बच्चा उसे पचा नहीं पा रहा हैं तो उसमे थोड़ा सा पानी मिलकर अपने बच्चे को पिलाये इससे कब्ज की समस्या दूर होगी।
- एक चम्मच गरम पानी में थोड़ा सा हींग मिलकर अपने बच्चे को पिलाये इससे उसके पेट का दर्द भी तजिक होगा और आसानी से मल त्याग भी कर सकेगा। इससे भी आराम न मिले तो आधे चम्मच गरम पानी में हींग को घोलकर उसके नाभि और उसके आस - पास पेट पर लगा दे जिससे बच्चे को काफी आराम मिल जाएगा।
- हर्रे को दो या तीन लेकर उसे थोड़े से पानी में भिगोदे।तीन - चार घंटे के बाद उस पानी को बच्चे को पीला दे तुरंत आराम हो जाएगा और बच्चा आसानी से मल त्याग कर देगा।यदि अधिक परेशानी हो तो हर्रे को थोड़ा सा पीसकर चूर्ण बनाले उसमे आधा चम्मच शहद मिलाकर बच्चे को खिलादे , बच्चे को तुरंत आराम मिलेगा। यह प्रक्रिया दो - तीन दिन तक करे बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा।हर्रे कब्ज की अचूक दवा हैं ,इसका सेवन प्रत्येक उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं।
- दो मुन्नका दूध में भिगोदे थोड़ी देर भीगने के बाद उस मुन्नके को बच्चे को खिलादे।यदि बच्चा खाने में आना - कानी करता हैं तो उसे पीसकर उसे दूध में मिलकर पिलादे।यह प्रक्रिया भी तीन चार दिनों तक करे। बच्चे के पेट में काफी आराम मिल जाएगा और उसका स्वास्थ भी ठीक होगा।
- किशमिश खिलने से भी ही कब्जियत दूर होगी।बच्चे के लिए यह पोस्टिक भी होगा।
- संतरे का रस पिलाने से भी बच्चे की , कब्ज की समस्या दूर होगी और यह बच्चे को पूर्णता स्वस्थ भी रखेगा और ताकत भी देगा।
- गर्मी के मौसम में यदि यह समस्या होती हैं तो, उसे प्रतिदिन एक पके आम का रस अवश्य पिलाये , कब्जियत नहीं होगी। यह बच्चे को पीने में भी अच्छा लगता हैं।
- लिच्ची खिलने से भी यह समस्या दूर होगी ,यदि वह उसे खा नहीं पा रहा हैं तो उसका रस निकलकर पीने को दे।
- सबसे महत्वपूर्ण बात बच्चे को पानी खूब पिलाये ,सारी समस्या दूर हो जाएगी।खाना खाने के बीच में अधिक पानी न पीने दे।
- बच्चे को शारीरिक मेहनत खूब करवाए जैसे बच्चा छोटा हैं तो खूब हाथ पैर चलाने दे।थोड़ा और बड़ा हैं तो खूब उछल कूद करने दे ,इससे आपके के बच्चे को खूब भूख लगेगी और वह पर्याप्त खाना खायेगा और उसे कब्ज की समस्या नहीं होगी।
- बच्चे को हलके गरम पानी से नहलाये हो सके तो टब में गुनगुने पानी को डाल कर बैठने दे , इससे भी उसको आराम मिलेगा।थोड़ा बड़ा बच्चा हो तो उसे स्विमिंग करवाए पेट की समस्या कभी नहीं होगी।
- कब्ज होने पर बच्चे को केला बिलकुल भी न खिलाये। बल्कि अमरुद और पपीता खिलाना फायदेमंद होगा।
पढ़ें: बच्चे के पीठ दर्द को नजर-अंदाज न करें
पढ़ें: शिशु के साथ यात्रा करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
anchorlink[11]anchorcloseनिष्कर्ष
उपरोक्त घरेलू चीजों से यदि आराम न मिले तो बच्चे को चिकित्सक के पास ले जाए , नहीं तो परेशानी बढ़ सकती हैं।
कई दिन तक मल त्याग न कर पाने के कारण , मल कढ़ी रूप में हो जाता हैं जिससे बच्चे को मल त्याग के समय अत्यधिक बल लगाना पड़ता हैं जिससे वहा की त्वचा छील जाती हैं इसलिए बच्चा काफी दिक्कत महसूस करता हैं।
इसलिए उसे डॉक्टर के पास ले जाना और उनकी सलाह लेना बहुत जरुरी हैं।यदि आप एक सतर्क माता - पिता हैं तो बच्चे की देख - रेख सावधानी से करे जिससे यह समस्या ही न बढ़ने पाए।