
अब जब आपका बच्चा 9 महीने का हो चुका है तो अब आप उसको कई प्रकार के आहार दे सकती हैं। ऐसे बहुत से आहार जो आप पुरे घर के लिए बनाती हैं और जिसमे नमक और मसाला कम हो - आप अब वो आहार भी अपने 9 month old baby को दे सकती हैं।
शिशु आहार सारणी (9 month Indian baby food chart) की सहायता से आप अपने बच्चे का meal plan कर सकती हैं। नौ माह का बच्चा आसानी से कई प्रकार के आहार आराम से ग्रहण कर सकता है। इसके साथ ही अब वो दिन में तीन आहार ग्रहण करने लायक भी हो गया है।
माँ का दूध और formula milk में fat और nutrients होता हैं जो बच्चे के विकास के लिए पहले साल बहुत जरुरी है। ठोस आहार के साथ बच्चे को पहले साल माँ का दूध और formula मिल्क भी दिया जाना चाहिए।
promo_advertisement
नौ महीने पुरे होने पे आप अपने बच्चे को non-vegetarian आहार भी दे सकते हैं जैसे की अंडा पिली जर्दी के साथ, chicken, और मछली।
अंडे के पिली जर्दी में cholesterol होता है जो बड़ों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। मगर बच्चों के लिए ये फायदेमंद है। बच्चों को नया आहार देते वक्त तीन दिवसीय नियमों का पालन करें।
बच्चों को रोटी या पराठा देते वक्त उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें। हालाँकि बच्चे हर तरह के आहार ग्रहण कर सकते हैं, फिर भी आप उन्हें आहार देते वक्त ख्याल रखें की आहार अच्छी तरह पका हुआ हो और नरम हो।
viralblock
9 महीने के बच्चों का आहार सारणी (9 month Indian baby food chart)

आहार तालिका को बड़ा करने के लिए click करें - संतुलित आहार चार्ट
9 महीने के बच्चे को आप finger foods दे सकते हैं। लेकिन अगर आप को लगे की अभी आप का बच्चा finger foods के लिए तैयार नहीं है तो कुछ सप्ताह और इंतजार कर लें। 9 महीने से लेकर 12 महीने तक का समय सबसे उपयुक्त समय होता है बच्चों को finger foods देने का और उनमें आहार से सम्बंधित अच्छी आदतें डालने का।
यह भी पढ़ें:
- बच्चों को एलेर्जी से बचाने के तीन दिवसीय नियम
- 3 साल तक के बच्चे का baby food chart
- 2 साल के बच्चे का शाकाहारी आहार सारणी
- 2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart
- 12 माह के बच्चे का baby food chart
- 11 माह के बच्चे का baby food chart
- 10 माह के बच्चे का baby food chart
- 9 माह के बच्चे का baby food chart
- 8 माह के बच्चे का baby food chart
- 7 माह के बच्चे का baby food chart
- 6 माह के बच्चे का baby food chart

आहार से सम्बंधित जानकारी 9 महीने के बच्चों के लिए
- यह समय है जब बच्चों को आप तरह-तरह के आहारों का स्वाद चखा सकते हैं
- 9 महीने के अधिकतर बच्चे इतने बड़े हो जाते हैं की वो पिसे हुए आहार (puree) को बंद कर mashed (मसला हुआ) आहार ग्रहण कर सके। बच्चों को नरम finger foods दें। अगर finger foods सख्त है तो बच्चों के गले में फसने का दर रहेगा।
- आप बच्चे को बेहिचक वो सब खाने को दे सकते हैं जो आप घर के बाकी सदस्यों के लिए पकाते हैं।