
आज के प्रत्येक व्यक्ति को आकर्षक दिखने की चाह होती है । एक आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी वही होता है , जिसकी लम्बाई - चौड़ाई एक सही अनुपात में होती है।
जिस व्यक्ति का कद लम्बा होता है , वह लोगों में अपनी एक अलग पहचान बना लेता है। आप को भी यह चाहत होती है की आप का बच्चा भी बड़ा होकर एक आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी बने।
इसके लिए आपको अपने बच्चे के खान - पान और रहन - सहन का ध्यान रखना होगा।
बच्चों की लम्बाई पर सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों का असर

viralblock
सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से सभी वर्ग के परिवारों के बच्चों की लम्बाई पिछले कुछ दशकों में बढ़ी है। लकिन सबसे ज्यादा लम्बाई उच्च वर्ग के परिवारों के बच्चों में बढ़त पायी गयी है।
इसका मतलब पिछले कुछ दशकों में लोगों के रहन-सहन में, उनके आये (income) में बढ़त हुई है। जिस कारण अब हर वर्ग के लोग अपने बच्चों को ज्यादा बेहतर और पौष्टिक आहार दे पा रहे हैं।
पौष्टिक आहार का महत्व इतना है की इससे बच्चो की लम्बाई में करीब ४.५क्म की बढ़त पिछले कुछ दशकों में हुई है।
promo_advertisement

अपने बच्चे की शारीरिक लम्बाई को बढ़ाने के लिए इन बातों का ध्यान रखिये
- अपने बच्चे की लम्बाई बढ़ाने के लिए उसके भोजन और व्यायाम दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है , क्योकि हार्मोनल असंतुलन और पौष्टिक भोजन के अभाव की वजह से भी बच्चे की लम्बाई नहीं बढ़ पाती है। कभी - कभी इसके लिए वंशानुगत (genetics) कारण भी होता है।
- कैल्शियम , आयरन मिनरल , विटामिन प्रोटीन से बनी चीज़े अपने बच्चे को नियमित रूप से खिलानी चाहिए। जिससे सही ढंग से बच्चे का विकास हो सके।
- अपने बच्चे को रोज सुबह , शाम एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी और चार बूद शिलाजीत डालकर पिलाये।
- दो चम्मच अश्व गंधा और नागोरी का चुरड़ दूध के साथ पिलाये । प्याज़ और गुड़ एक साथ मिलाकर खिलाने से भी लम्बाई बढ़ती है।
- दो काली मिर्च के साथ 20 ग्राम मक्खन (butter) के साथ खिलायें।
- विटामिन डी से सबसे अधिक लम्बाई बढ़ती है। इसलिए अपने बच्चे को मशरुम , पनीर तथा दूध से बने सभी खाद्य - पदार्थ को किसी भी रूप में खिलाएं।
- इसके अतिरिक्त बादाम , दाल तथा टोफू में भी विटामिन डी पाया जाता है।
- सूर्य की किरणे विटामिन डी का सबसे अच्छा श्रोत है , अतः बच्चे की लम्बाई बढ़ाने में यह चीज़े ज्यादा कारगर है।
- चुटकी भर चूना , पानी , दूध या दही में मिलाकर सेवन करने से बच्चे की लम्बाई 18 साल के बाद भी बच्चे की लम्बाई बढ़ सकती है।
- बच्चों को कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूरी है। और बच्चों को सोने के लिए पर्यापत जगह भी होनी चाहिये।
- बढ़ते हुए बच्चे को रोज व्यायाम तथा योगा भी करना चाहिये। प्रति दिन साइकिलिंग, रस्सी कूदना , बास्केट बॉल , बैडमिंटन , तैराकी भी करना चाहिये , जिससे हड्डियां तथा मांसपेशियां मज़बूत होती हैं , जो बच्चे की लम्बाई बढ़ाने में सहायक होती हैं।
- हरी पत्ते दार सब्ज़ियां अपने बच्चे को खिलायें।
- पालक का साग और ब्रोकली अधिक मात्रा में खिलायें , जिससे बच्चों की लम्बाई बढ़ेगी।
- मछली का सेवन अधिक मात्रा में बच्चे को कराएं , जो लम्बाई बढ़ने में कारगर उपाय है , इसके अतिरिक्त नियमित जीवन शैली से बच्चे को रहना सिखाएं।
roxpoxdox2
आहार जो बढ़ाएं बच्चों की लम्बाई

roxpoxdox3
Video: बच्चो की हाइट बढ़ाने के लिए घरेलू टिप्स
videocode INDukdXSW60 videoend
इन सभी उपाय के अलावा डॉक्टर की सलाह अवश्य लें जिससे आपके बच्चे की लम्बाई बढ़ सके और अपने बच्चे में आत्मविश्वास का संचार हो सके।