Category: बच्चों का पोषण

शिशुओं के लिए आयरन से भरपूर आहार

By: Vandana Srivastava | 29 min read

लाल रक्त पुरे शरीर में ऑक्सीजन पहुचाने में मदद करता है। लाल रक्त कोशिकायों के हीमोग्लोबिन में आयरन होता है। हीमोग्लोबिन ही पुरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचता है। बिना पर्याप्त आयरन के आपके शरीर में लाल रक्त की कमी हो जाएगी। बहुत से ऐसे भोजन हैं जिससे आयरन के कमी को पूरा किया जा सकता है।

बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाला भोजन

अपने बच्चे को पोषण और विकास की गति देने के लिए हम पूरी कोशिश करते हैं। माँ के दूध के पश्चात हमारे मन में बार-बार यह प्रश्न उठता है कि कौन से खाद्य पदार्थ बच्चे के लिए उपयोगी होगा। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और स्वसस्थ  रहने के लिए शरीर को आयरन की जरूरत पड़ती है। इसलिए अपने बच्चे के आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शमिल करना चाहिए। 

आइए आयरन से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानें।

इस लेख में आप सीखेंगे - You will read in this article

  1. आयरन को ग्रहण करने की छमता
  2. भोजन जो आयरन ग्रहण (iron absorption) करने की छमता को बढ़ाते हैं
  3. कुछ चुनिंदा भोजन जो आप के लाडले के शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाते हैं
  4. चुकंदर
  5. जई
  6. गुड़
  7. सूखे मेवे
  8. बाजरा
  9. सहजन की पत्तियां
  10. धनिया पत्ती
  11. फूलगोभी
  12. मछली
  13. कलेजी
  14. अंडे
  15. दाल
  16. मूली के पत्ते
  17. सरसों की पत्तियां
  18. पुदीना
  19. ब्रॉकली
  20. पालक
  21. अनार
  22. रेड मीट
  23. अमरूद
  24. मूंगफली
  25. भुना चना
  26. पोहा
  27. लोबिया के पत्ते/लोबिया
  28. मेथी
  29. Video: शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने की 5 आसान तरीके

आयरन को ग्रहण करने की छमता - How much iron your baby's body can absorb from food? 

मगर सबसे पहले एक महत्वपूर्ण बात जो बहुत जरुरी है। वो यह की अगर हमारा शरीर आयरन को ग्रहण ही न करे तो? 

उदहारण के तौर पे दूध को ले लीजिये। दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम और आयरन होता है। क्या आप को पता है की दूध में जो आयरन और कैल्शियम होता है वो पूरा का पूरा शरीर को मिल नहीं पाता है। यह अफ़सोस की बात है। 

भोजन जो आयरन ग्रहण (iron absorption) करने की छमता को बढ़ाते हैं  - Foods that promote iron absorption

मगर एक अच्छी बात यह भी है की कुछ भोजन ऐसे हैं जो हमारे शरीर के  कैल्शियम और आयरन को ग्रहण करने की छमता को बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं जिसकी वजह से हमारा शरीर पूरा का पूरा  कैल्शियम और आयरन भोजन से ग्रहण कर पता है। 

उदहारण के तौर पे विटामिन स (Vitamin C) आप के शरीर की  कैल्शियम और आयरन को ग्रहण करने की छमता को काफी बढ़ा देता है। तो जब आप आयरन से भरपूर भोजन कर रहे हों तो ऐसे भोजन को भी शामिल कर लीजिये जिनमें विटामिन स हो। ये आप के आयरन-रिच फ़ूड को बेकार नहीं जाने देंगे और आप के शरीर को मदद करेंगे की वो पूरा आयरन अब्सॉर्ब कर पाए। 

कुछ चुनिंदा भोजन जो आप के लाडले के शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाते हैं - Few selected food that promote iron in your child's body

1. चुकंदर - Red Beet

चुकंदर में रक्त बढ़ाने के विशेष गुण

चुकंदर को हमेशा से रक्त बढ़ाने के अपने विशेष गुण के लिए जाना जाता है। चुकंदर को चुकंदर सूप या चुकंदर राइस के रूप में प्रदान किया जा सकता है। 

2. जई (जौ) - Oat

जई आयरन का एक उत्तम स्त्रोत है

अपने बच्चे को आयरन देने के लिए जई एक उत्तम स्त्रोत है जिसे हलवे, खीर आदि के रूप में दिया जा सकता है।
आयरन से भरपूर कुछ भारतीय भोजन निम्नलिखित हैं: थेपला, बेसन के लड्डू, मूंगफली के लड्डू, चुकंदर-गाजर टमाटर सूप, मल्टीग्रेन और सब्जियों का परांठा, और पके हुए अंकुरित दाल।

3. गुड़ - Jaggery

बच्चों को गुड़ का हलवा या खीर दें

अपने बच्चे के हलवे या खीर में चीनी के स्थान पर गुड़ का प्रयोग करें और इस प्रकार आयरन का प्राकृतिक स्त्रोत आपके बच्चे के आहार में शामिल हो जाता है।

4. सूखे मेवे - Dry fruits

मिश्रित मेवे बच्चों को पर्याप्त मात्रा में आयरन प्रदान करते हैं

मुट्ठी भर मिश्रित मेवे (बादाम, किशमिश, खजूर, अंजीर, अखरोट आदि) बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन प्रदान कर सकते हैं। आप इसे बच्चों के दूध में मिलाने के लिए पाउडर के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। 

5. बाजरा - Millet

बाजरा

इसे रोटी या लड्डू के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

6. सहजन की पत्तियां - Drumsticks/Moringa leaves

सहजन की पत्तियां

सब्जियों या भुजिया या सूप के रूप में सैजन की पत्तियां आयरन का बेहतरीन स्त्रोत होती हैं। आप सैजन की पत्तियों के सूप की रेसिपी पढ़ सकती हैं।

7. धनिया पत्ती - Coriander leave

धनिया पत्ती

इसे चटनी के रूप में दिया जा सकता है और चिकन, मछली, सब्जियों आदि के लिए ग्रेवी में भी प्रयोग किया जा सकता है।

8. फूलगोभी - Cauliflower

फूलगोभी की सब्जी

इसे सब्जियों, मैश आदि के रूप में दिया जा सकता है।

9. मछली - Fish

मछली आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत है

मछली आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत होती है जिसे आवश्यकतानुसार भाप से पकाकर, तलकर या करी के रूप में दिया जा सकता है। 

10. कलेजी - Liver

बच्चों को मुर्गे की कलेजी पकाकर दीजिये

बच्चों को मुर्गे की कलेजी पकाकर दी जा सकती है। यह आयरन से भरपूर होता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायता करता है। आप मसाले की मात्रा कम करने के लिए मिर्च के स्थान पर कालीमिर्च पाउडर का प्रयोग कर सकती हैं।

11. अंडे - Eggs

अंडा बच्चों को दैनिक रूप से आयरन प्रदान करता है

अंडा बच्चों को दैनिक रूप से आयरन देने का एक आसान तरीका है। अंडे के दोनों भाग यानि पीला और सफेद में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है और यह आयरन से भी भरपूर होता है। 

roxpoxdox

12. दाल - Pulses

दाल

मसूर दाल, मटर दाल, चना दाल जैसे कोई भी दाल आयरन से भरपूर होते हैं।

13. मूली के पत्ते - Radish leaves

मूली के पत्ते

मूली के पत्तों को फेंकना नहीं चाहिए, इसकी सब्जियां बहुत स्वादिष्ट होती हैं। यह आयरन प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है।

14. सरसों की पत्तियां - Mustard leaves

सरसों की पत्तियां

सरसों की पत्तियां सरसों के साग के लिए प्रसिद्ध हैं जो आयरन से भरपूर होता है। इसे सूप के रूप में भी दिया जा सकता है।

15. पुदीना - Mint leaves

पुदीना

पुदीने का प्रयोग चटनी बनाने के लिए किया जा सकता है और इसे रोटी, सैंडविच आदि के साथ भी दिया जा सकता है।

16. ब्रॉकली - Broccoli 

ब्रॉकली

टमाटर के साथ ब्रॉकली मिलाने पर ब्रॉकली में मौजूद आयरन निकलने में सहायता प्राप्त होती है। आप ब्रॉकली-टमाटर सूप, ब्रॉकली चीज़ मैश आदि के रूप में भी ब्रॉकली दे सकती हैं।
यदि आपका बच्चा फिंगर फूड में रूचि रखता है तो ब्रॉकली को भूनकर देना भी एक उपयुक्त विकल्प है।

17. पालक - Spinach

पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है

पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्‍लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्‍व  आदि मुख्य हैं।

18. अनार - Pomegranate 

अनार ब्‍लड में आयरन की कमी को दूर करता है

अनार ब्‍लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्‍छी तरह से होता है।

19. रेड मीट - Red meat

रेड मीट में विटामिन-ए और डी

आयरन न केवल हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि शरीर को ऑक्‍सीजन भी प्रदान करता है। आयरन की कमी एनीमिया को दावत देती है। इसको दूर करने के लिए रेड मीट का सेवन करना चाहिए। रेड मीट में विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन तथा पोटैशियम से भरपूर मात्रा में होता है जो याददाशत दुरूस्‍त रखने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होता है।

20. अमरूद - Guava 

अमरूद आयरन से भरपूर

अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा और आयरन से भरपूर होगा। पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।

21. मूंगफली - Peanuts

मूंगफली आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत है

यह आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत है जो आसानी से उपलब्ध होता है।

22. भुना चना - Roasted chickpea/horse gram 

भुना चना

शाम को स्नैक्स के रूप में भुना चना बच्चों और शिशुओं के लिए आवश्यक आयरन के सेवन का बेहतरीन विकल्प है।

23. पोहा - Beaten rice 

पोहाpudding

पोहा आपके बच्चे के आहार में आयरन की आवश्यक मात्रा प्रदान कर सकता है।

24. लोबिया के पत्ते/लोबिया - Lobhia Dal or black eyed beans

लोबिया/लोबिया के पत्तों को सब्जी/भुजिया के रूप में पकाया जा सकता है जो आयरन का बढ़िया स्त्रोत है।

25. मेथी - Fenugreek

मेथी

मेथी आयरन से भरपूर होता है और इसे मेथी के परांठे, मेथी के दाल के रूप में दिया जा सकता है।
ऊपर दिए गए आहार आयरन से भरपूर हैं, जिन्हें ६ महीने से अधिक उम्र के बच्चों के खानपान में शामिल किया जा सकता है, ताकि आपका बच्चा स्वस्थ रहे।

Video: शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने की 5 आसान तरीके - Five ways by which you can increase iron deficiency in your body

Important Note: यहाँ दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्‍तविकता सुनिश्‍चित करने का हर सम्‍भव प्रयास किया गया है । यहाँ सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि यहाँ दिए गए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्‍सक से अवश्‍य संपर्क करें। आपका चिकित्‍सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्‍प नहीं है। अगर यहाँ दिए गए किसी उपाय के इस्तेमाल से आपको कोई स्वास्थ्य हानि या किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो kidhealthcenter.com की कोई भी नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती है।

बच्चों-मे-सीलिएक
बच्चों-में-स्किन-रैश-शीतपित्त
बच्चे-को-दूध-से-एलर्जी
बच्चों-में-अण्डे-एलर्जी
टीकाकरण-चार्ट-2018
दस्त-में-शिशु-आहार
बच्चों-का-गर्मी-से-बचाव

Most Read

गर्भ-में-लड़का-होने-के-लक्षण-इन-हिंदी
बच्चे-का-वजन
टीकाकरण-चार्ट-2018
शिशु-का-वजन-बढ़ाएं
बच्चों-में-यूरिन
बच्चों-को-गोरा-करने-का-तरीका-
कई-दिनों-से-जुकाम
खांसी-की-अचूक-दवा
बंद-नाक
balgam-wali-khansi-ka-desi-ilaj
sardi-jukam
सर्दी-जुकाम-की-दवा
बच्चे-की-भूख-बढ़ाने-के-घरेलू-नुस्खे

Other Articles

क्या 12 महीने के शिशु को full fat UHT milk दिया जा सकता है?
क्या-12-महीने-के-शिशु-को-full-fat-UHT-milk-दिया-जा-सकता-है बहुत सारे माँ बाप इस बात को लेकर परेशान रहते हैं की क्या वे अपने बच्चे को UHT milk 'दे सकते हैं' या 'नहीं'। माँ बाप का अपने बच्चे के खान-पान को लेकर परेशान होना स्वाभाविक है और जायज भी। ऐसा इस लिए क्यूंकि बच्चों के खान-पान का बच्चों के स्वस्थ पे सीधा प्रभाव पड़ता है। कोई भी माँ बाप अपने बच्चों के स्वस्थ के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता है।

UHT milk के बारे में सबसे पहले तो यह जान ले की आप अपने बच्चे को निसंकोच, बिना किसी चिंता के दे सकती हैं। UHT milk बच्चों के स्वस्थ के लिए बेहद सुरक्षित और स्वास्थवर्धक है। अगर आप का शिशु १२ महीने का हो गया है तो आप उसे UHT milk या गाए का दूध देना प्रारंभ कर सकती हैं। 12 महीने से पहले बच्चों को माँ के दूध के आलावा और कोई दूध नहीं देना चाहिए। जिन माओं का दूध बच्चों को पूरा नहीं पड़ता है या जो माताएं अपने बच्चों को किसी भी कारण से दूध पिलाने में आसमर्थ है वे अपने बच्चे को फार्मूला मिल्क दे सकती हैं।

UHT milk के बारे में इस लेख में हम आप को बताएँगे की क्योँ आप के बच्चे के लिए UHT milk बेहद सुरक्षित और स्वास्थवर्धक है।
Read More...

शिशु के दांतों के बीच गैप - डायस्टेमा - कारण और उपचार
शिशु-के-दांतों-के-बीच-गैप-डायस्टेमा-कारण-और-उपचार बहुत से बच्चों और बड़ों के दातों के बीच में रिक्त स्थान बन जाता है। इससे चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। लेकिन बच्चों के दातों के बीच गैप (डायस्टेमा) को कम करने के लिए बहुत सी तकनीक उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात तो यह है की अधिकांश मामलों में जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं, यह गैप खुद ही भर जाता है। - Diastema (Gap Between Teeth)
Read More...

शिशु में कब्ज की समस्या का घरेलु उपचार
शिशु-में-कब्ज-की-समस्या-का-घरेलु-उपचार- नवजात शिशु का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं होता है इस वजह से उन्हें कई बार कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। एक चम्मच में थोड़े से हिंग को चार-पांच बूंद पानी के साथ मिलाएं। इस लेप को बच्चे के नाभि पे लगाने से उसे थोडा आराम मिलेगा। बच्चे को स्तनपान करना जरी रखें और हर थोड़ी-थोड़ी देर पे स्तनपान करते रहें। नवजात शिशु को पानी ना पिलायें।
Read More...

महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या - कारण, लक्षण और इलाज
गर्भधारण-कारण,-लक्षण-और-इलाज महिलाओं में गर्भधारण न कर पाने की समस्या बहुत से कारणों से हो सकती है। अगर आप आने वाले दिनों में प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ बातें जिनका आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। लाइफस्टाइल के अलावा और भी कुछ कारण है जिनकी वजह से बहुत सारी महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं।
Read More...

बच्चों में माईग्रेन के लक्षण और घरेलु उपचार
बच्चों-में-माईग्रेन-के-लक्षण-और-घरेलु-उपचार बदलते परिवेश में जिस प्रकार से छोटे बच्चे भी माइग्रेन की चपेट में आ रहे हैं, यह जरूरी है कि आप भी इसके लक्षणों को जाने ताकि आप अपने बच्चों में माइग्रेन के लक्षणों को आसानी से पहचान सके और समय पर उनका इलाज हो सके।
Read More...

क्योँ जरुरी है कीवी खाना - क्या है इसके फायदे?
कीवी-के-फायदे जानिए कीवी फल खाने से शरीर को क्या क्या फायदे होते है (Health Benefits Of Kiwi) कीवी में अनेक प्रकार के पोषक तत्वों का भंडार होता है। जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में सक्षम होते हैं। कीवी एक ऐसा फल में ऐसे अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भी लड़ने में मदद करते। यह देखने में बहुत छोटा सा फल होता है जिस पर बाहरी तरफ ढेर सारे रोए होते हैं। कीवी से शरीर को अनेक प्रकार के स्वास्थ लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन के, और विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। कीवी में ढेर सारे छोटे काले बीज होते हैं जो खाने योग्य हैं और उन्हें खाने से एक अलग ही प्रकार का आनंद आता है। नियमित रूप से कीवी का फल खाने से यह आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है यानी कि यह शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
Read More...

सिजेरियन डिलीवरी के बाद खान पान (Diet Chart)
सिजेरियन-डिलीवरी-के-बाद-खान-पान-(Diet-Chart) शिशु के जन्म के पश्चात मां को अपनी खान पान (Diet Chart) का बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता है क्योंकि इस समय पौष्टिक आहार मां की सेहत तथा बच्चे के स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है। अगर आपके शिशु का जन्म सी सेक्शन के द्वारा हुआ है तब तो आपको अपनी सेहत का और भी ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद कौन सा भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है।
Read More...

सिजेरियन डिलीवरी के बाद देखभाल के 10 तरीके
सिजेरियन-डिलीवरी-के-बाद-देखभाल-के-10-तरीके शिशु का जन्म पूरे घर को खुशियों से भर देता है। मां के लिए तो यह एक जादुई अनुभव होता है क्योंकि 9 महीने बाद मां पहली बार अपने गर्भ में पल रहे शिशु को अपनी आंखों से देखती है।
Read More...

बच्चों को कहानियां सुनाने के 5 वैज्ञानिक फायेदे
benefits-of-story-telling-to-kids कहानियां सुनने से बच्चों में प्रखर बुद्धि का विकास होता है। लेकिन यह जानना जरुरी है की बच्चों को कौन सी कहानियां सुनाई जाये और कहानियौं को किस तरह से सुनाई जाये की बच्चों के बुद्धि का विकास अच्छी तरह से हो। इस लेख में आप पढ़ेंगी कहानियौं को सुनने से बच्चों को होने वाले सभी फायेदों के बारे में।
Read More...

डिस्लेक्सिया (Dyslexia) - बच्चों में बढ़ता प्रकोप – लक्षण कारण और इलाज
डिस्लेक्सिया-Dyslexia डिस्लेक्सिया (Dyslexia) से प्रभावित बच्चों को पढाई में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। ये बच्चे देर से बोलना शुरू करते हैं। डिस्लेक्सिया (Dyslexia) के लक्षणों का इलाज प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। इसके लिए बच्चों पे ध्यान देने की ज़रुरत है। उन्हें डांटे नहीं वरन प्यार से सिखाएं और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करें।
Read More...

बच्चों का BMI Calculate करने का तरीका
बच्चों-का-BMI बच्चों का और 20 वर्ष से छोटे सभी लोगों का BMI गणना केवल फॉर्मूले के आधार पे नहीं किया जाता है। इसके बदले, BMI chart का भी इस्तेमाल किया जाता है। BMI chart के आधार पे जिन बच्चों का BMI 5th percentile से कम होता है उन्हें underweight माना जाता है।
Read More...

शिशु को जन्म के समय लगाये जाने वाले टीके (Vaccination)
जन्म-के-समय-टीके शिशु के जन्म के तुरन बाद ही उसे कुछ चुने हुए टीके लगा दिए जाते हैं - ताकि उसका शारीर संभावित संक्रमण के खतरों से बचा रह सके। इस लेख में आप पढेंगे की शिशु को जन्म के समय लगाये जाने वाले टीके (Vaccination) कौन कौन से हैं और वे क्योँ जरुरी हैं।
Read More...

टाइफाइड कन्जुगेटेड वैक्सीन (TCV 1 & TCV2) - Schedule और Side Effects
टाइफाइड-कन्जुगेटेड-वैक्सीन टाइफाइड कन्जुगेटेड वैक्सीन (TCV 1 & TCV2) (Typhoid Conjugate Vaccine in Hindi) - हिंदी, - टाइफाइड का टीका - दवा, ड्रग, उसे, जानकारी, प्रयोग, फायदे, लाभ, उपयोग, दुष्प्रभाव, साइड-इफेक्ट्स, समीक्षाएं, संयोजन, पारस्परिक क्रिया, सावधानिया तथा खुराक
Read More...

क्या आपका बच्चा दूध पीते ही उलटी कर देता है?
दूध-पीते-ही-उलटी अगर आप का बच्चा दूध पीते ही उलटी कर देता है तो उसे रोकने के कुछ आसन तरकीब हैं। बच्चे को पीट पे गोद लेकर उसके पीट पे थपकी देने से बच्चे के छोटे से पेट में फसा गैस बहार आ जाता है और फिर उलटी का डर नहीं रहता है।
Read More...

आटे का हलुआ बनाने की विधि
आटे-का-हलुआ आटे का हलुवा इतना पौष्टिक होता है की इसे गर्भवती महिलाओं को खिलाया जाता है| आटे का हलुआ शिशु में ठोस आहार शुरू करने के लिए सबसे बेहतरीन शिशु आहार है। आटे का हलुवा शिशु के लिए उचित और सन्तुलित आहार है|
Read More...

11 माह के बच्चे का baby food chart (Indian Baby Food Recipe)
11-month-baby-food-chart 11 महीने के बच्चे का आहार सारणी इस तरह होना चाहिए की कम-से-कम दिन में तीन बार ठोस आहार का प्रावधान हो। इसके साथ-साथ दो snacks का भी प्रावधान होना चाहिए। मगर इन सब के बावजूद आपके बच्चे को उसके दैनिक जरुरत के अनुसार उसे स्तनपान या formula milk भी मिलना चाहिए। संतुलित आहार चार्ट
Read More...

7 तरीके बच्चों को यौन शोषण से बचाने के
बाल-यौन-शोषण अगर आप अपने बच्चे को यौन शोषण की घटनाओं से बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना शुरू करना पड़ेगा| जब बच्चा comfortable feel करना शुरू करेगा तो वो उन हरकतों को भी शेयर करेगा जो उन्हें पसंद नहीं|
Read More...

गर्मियों में अपने शिशु को ठंडा व आरामदायक कैसे रखें?
गर्मियों-में-अपने-शिशु-को-ठंडा-व-आरामदायक-कैसे-रखें गर्मी के दिनों में बच्चों को सूती कपडे पहनाएं जो पसीने को तुरंत सोख ले और शारीर को ठंडा रखे। हर दो घंटे पे बच्चे को पानी पिलाते रहें। धुप की किरणों से बच्चे को बचा के रखें, दोपहर में बच्चों को लेकर घर से बहार ना निकाले। बच्चों को तजा आहार खाने को दें क्यूंकि गर्मी में खाने जल्दी ख़राब या संक्रमित हो जाते हैं। गर्मियों में आप बच्चों को वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रोत्साहित कर सकती हैं। इससे बच्चों के शरीर का तापमान कम होगा तथा उनका मनोरंजन और व्यायाम दोनों एक साथ हो जाएगा।
Read More...

बच्चों के रोने की वजह और उन्हें संभालने के उपाय
बच्चे-क्यों-रोते बच्चा रो कर ही अपनी बात माँ के सामने रखता हैं। आपका छोटा सा बच्चा खुद अपने आप कुछ नहीं कर सकता हैं। बच्चा अपने हर छोटी-बढ़ी जरूरत के लिए माँ पर आश्रित रहता हैं और रो कर ही अपनी जरूरतों को बताता है।
Read More...

बच्चों में वजन बढ़ाने के आहार
शिशु-का-वजन-बढ़ाने-का-आहार आहार जो बढ़ाये बच्चों का वजन और साथ में उनके भूख को भी जगाये। बच्चे खाना खाने में नखरा करें तो खिलाएं ये आहार। इस लेख में हम इन्ही भोजनों की चर्चा करेंगे। मगर पोषण के दृष्टिकोण से एक बच्चे को सभी प्रकार के आहार को ग्रहण करना चाहिए।
Read More...

Copyright: Kidhealthcenter.com