
सर्दियों के मौसम में शरीर में गरमी लाने के लिए ड्राइफ्रूट्स (dry fruits) का प्रयोग बहुत फायदेमंद (beneficial) साबित होता है। ड्राइफ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट बच्चों को काफी पसंद आता है।
पसंद के साथ ही साथ बच्चों के शरीर के विकास और पोषण में ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग करना काफी आवश्यक है। Dry fruits play crucial role in providing nutrition required for overall development of a child.
promo_advertisement
इस लेख में आप सीखेंगे - You will read in this article
- ~~~#1^^^बच्चों को ड्राई फ्रूट्स देते वक्त ध्यान देने योग बातें@@@
- ~~~#2^^^ड्राई फ्रूट्स के शारारिक फायदे@@@
- ~~~#3^^^बच्चों के दिमाग के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है@@@
- ~~~#4^^^काजू के फायदे@@@
- ~~~#5^^^बादाम के फायदे@@@
- ~~~#6^^^पिस्ता के फायदे@@@
- ~~~#7^^^किशमिश के फायदे@@@
- ~~~#8^^^अखरोट के फायदे@@@
- ~~~#10^^^बच्चों को ड्राइफ्रूट्स खिलाने के फायदे@@@
- ~~~#9^^^घर पर ड्राई फ्रूट्स का पाउडर कैसे तैयार करें@@@
anchorlink[1]anchorclose बच्चों को ड्राई फ्रूट्स देते वक्त ध्यान देने योग बातें
सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स बच्चों के सेहत के लिए अच्छी है। मगर ड्राई फ्रूट्स देते वक्त कुछ सावधानिएं बरतनी आवशयक हैं। जैसे की ड्राई फ्रूट्स में कैलोरीज बहुत घनिष्ठ मात्रा मैं होता है। आलू बुखारा (plum) में करीब 46 कैलोरी होता है। मगर 100 ग्राम dried plum (prunes) में करीब करीब 240 कैलोरीज होता है। आपको यह भी ध्यान रखना पड़ेगा की सुखाते वक्त फल का विटामिन भी समाप्त हो जाता है।
ताजे आलू बुखारा (plum) से आपके बच्चे को दैनिक आवश्यकता का 16% विटामिन C मिल जाता है। मगर जब यही आलू बुखारा (plum) सुख जाता है तो सिर्फ 1% विटामिन स शेष रह जाता है। एक और महत्वपूर्ण बात जो आपको ड्राई फ्रूट्स खरीदते वक्त ध्यान देनी पड़ेगी वो ये है की उसमे और क्या मिलाया गया है।
डब्बे (packing) के label को ध्यान से पढ़िए यह जानने के लिए की उसके flavor को बढ़ने के लिए और कितना चीनी डाला गया है। यह भी देखिये की चीनी के साथ साथ और क्या क्या डाला गया है। Read label before buying dry fruits.
viralblock
anchorlink[2]anchorclose ड्राई फ्रूट्स के शारारिक फायदे - Health benefits of dry fruits
ड्राई फ्रूट्स के बहुत से फायदे हैं। ये वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। ना ना प्रकार की बिमारियों से बचता है। cholesterol, diabetes, anemia, heart diseases और भी बहुत तरह की बोमरियों को नियंत्रण में रखता है। Dry fruits prevents many diseases.
roxpoxdox1

anchorlink[3]anchorclose बच्चों के दिमाग के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे अच्छा है - Benefits of dry fruits for brain development
यह तो आप जानते ही हैं की कुछ भोजन यादाश्त शक्ति (memory power) को बढ़ाते और साफ साफ सोचने (clarity in thinking) में मदद करते हैं। कुछ भोजन तो दिमाग के लिए इतने लाभप्रद हैं की ये मस्तिष्क की नई कोशिकाओं पैदा (generate new brain cells) करने मैं भी मदद करती हैं। शरीर की तरह मस्तिष्क को भी पोषण की आवश्यकता होती है।

जब आप के बच्चे के मस्तिष्क में जयादा neurons और connections (Synapses) हो तो आप का बच्चा सव्भाविक तौर पे बुद्धिमान होता है और उसका मस्तिष्क बहुत परिष्कृत तौर पे काम करता है। यूँ तो सभी ड्राई फ्रूट्स स्वस्थ दिमाग के लिए अच्छे हैं, परन्तु वे ड्राई फ्रूट्स जयादा मददगार हैं जो निम्न पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं:
- हेल्थी फैट्स (healthy fats) - ये मस्तिष्क की कोशिकाओं को बनने में मदगार होती है
- एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidants) - ये आप के बच्चे के मस्तिष्क की सुरक्षा प्रदान करती है
- हाई तिरोसिने प्रोटीन्स (High Tyrosine Proteins) - यह मस्तिष्क में neurotransmitters बनने में मदद करता है
- पानी (water) - यह मस्तिष्क को हाइड्रेट (hydrate) रखता है
- विटामिन्स और मिनरल्स - ये मस्तिष्क की कोशिकाओं को बनाने के लिए जरुरी है
- फाइबर (fiber) - ये मस्तिष्क तक पहुँचने वाली ऊर्जा (fuel) को नियंत्रित (regulate) करता है
ड्राई फ्रूट्स के निम्नलिखित फायदे है।
anchorlink[4]anchorclose काजू के फायदे - benefits of cashew-nut
काजू कुछ मिठास लिए हुए मुलायम तत्व का बना हुआ विटामिन-ई से भरपूर होता है। काजू के सेवन से त्वचा खिली रहती है और स्फूर्ति बनी रहती है। इसलिए कुछ लोग काजू का पेस्ट बच्चों के चेहरे पर भी लगाते हैं। सौन्दर्य के अलावा अन्य स्वस्थ्य सम्बन्धी फायदे देखें तो काजू शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

anchorlink[5]anchorclose बादाम के फायदे - benefits of almond
बादाम बच्चों के लिए आप हर रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह भीगा हुआ बादाम बच्चों को खिलने से उनके स्वस्थ्य में वृद्धि होती है। बादाम पीस कर दूध में मिलाकर पिलाना आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसके अलावा शहद में बादाम भिगो कर रख दें और रोज दो - दो बादाम अपने बच्चे को खिलायें। बादाम केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के दृष्टिकोण से भी लाभकारी भी है।
बादाम का तेल बच्चों के बालों में मालिश के लिए भी उपयोगी होता है। बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं। इसको खिलाने से खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ जाती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी फायदेमंद होता है।
इसके प्रयोग से आपके बच्चे के चहरे में चमक रहेगी। बादाम के सेवन से फेफड़ों की बीमारी से अपने बच्चे को बचाया जा सकता है।
roxpoxdox2

anchorlink[6]anchorclose पिस्ता के फायदे - benefits of pistachio
पिस्ता भी आजकल बच्चों को पसंद आ रहा है। खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह विटामिन ई से भरपूर होता है जो आपके बच्चे को खतरनाक पैराबैंगनी किरणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त त्वचा कैंसर और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।
पिस्ता पाचनक्रिया के लिए लाभकारी है परन्तु इसका साधारण मात्रा में ही सेवन बच्चे को करवाएं, क्योंकि बादाम की तरह ही इसकी तासीर भी काफी गर्म होती है जो अधिक सेवन से पेट में गर्मी पैदा कर सकती है।

anchorlink[7]anchorclose किशमिश के फायदे - benefits of raisins
किशमिश से आपके बच्चे का ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहेगा। किशमिश का सेवन आंखों को हमेशा तरोताजा रकता है। इसके अतिरिक्त दातों की बीमारियों से बचाए रहने में यह महत्वपूर्ण है। किशमिश के प्रयोग से आपका बच्चा हमेशा तरोताज़ा और स्वस्थ्य रहेगा।

anchorlink[8]anchorclose अखरोट के फायदे - benefits of walnut
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। यह आपके बच्चे की स्मरणशक्ति बढ़ाने और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाने में काफी कारगर होता है। अखरोट खाने से दिमाग तेज़ भी होता है। इसलिए इस मौसम अपने बच्चों को अखरोट खिलाना ना भूलें। एक अखरोट और चार पांच दाना किशमिश मिलाकर खिलाने से बच्चा बिस्तर पर पेशाब करना छोड़ देता है।
roxpoxdox3

यह सारे ड्राई फ्रूट्स आपके बच्चे की सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक हैं इसलिए आप नियमित रूप से इसका सेवन अपने बच्चे को ज़रूर करवायें। आप का बच्चा हमेशा स्वस्थ्य और प्रसन्न रहेगा।
anchorlink[10]anchorclose Video: बच्चों को ड्राइफ्रूट्स खिलाने के फायदे - Benefits of dry fruits for children
videocode GuHJp1nhKjQ videoend
anchorlink[9]anchorclose घर पर ड्राई फ्रूट्स का पाउडर कैसे तैयार करें
बच्चे बहुत ही जल्द एक ही प्रकार के भोजन से बोर हो जाते हैं। एक माँ के लिए ये काफी चुनौती की बात होती है की कैसे अपने बच्चे को हर दिन भोजन नई तरह से तैयार कर परोसें ताकि खाने में रूचि बनी रहे।
इस वीडियो में देखिये की किस तरह से आप आसानी से घर में ही ड्राई फ्रूट्स का पाउडर तैयार कर सकते हैं
videocode Y32IJrG5ytg videoend