
बच्चों के अच्छी सेहत के लिए मल्टी ग्रेन बहुत फायदेमंद है। पांच दालों से बनी सेहत से भरपूर मल्टी ग्रेन खिचड़ी में प्रचुर मात्रा मैं complex carbohydrates और प्रोटीन होता है। शरीर इसे धीरे धीरे हजम करता है जिसकी वजह से बच्चों को पुरे दिन ऊर्जा मिलती रहती है।
भोजन में पांच दालों का महत्व - Benefits of multi grain pulses in food for kids
दाल से मिले प्रोटीन शरीर के कमजोर-व-टूटे ऊतकों को बनाने (tissue repair) व नई ऊतकों (production of new tissues) के निर्माण में एहम भूमिका निभाता है।

शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचता है
पांच दालों से मिले प्रोटीन शरीर में एंटीबाडीज (antibodies) के निर्माण में भी सकारात्मक योगदान देता है। एंटीबाडीज (antibodies) शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचता है।

शरीर को विभिन प्रकार के पोषक तत्त्व मिलते हैं
पांच दालों से बनी खिचड़ी का एक और फायदा है। इसे खाने से बच्चो को कई प्रकार के पोषक तत्त्व मिलते हैं जैसे की फाइबर, विटामिन्स, और तमाम तरह के मिनरल्स (minerals) जैसे की मैग्नीशियम, कॉपर, और आयरन। मैग्नीशियम शरीर के हडियों और दातों को मजबूत करता है। यह मेटाबोलिज्म (metabolism) में भी सहयोग करता है। आयरन शरीर में रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है और फाइबर पाचन तंत्र को दरुस्त रखता है।
viralblock
Video: पांच दालों से बनी सेहत से भरपूर खिचडी - porridge made of five pulses for small children
videocode _dbEYZVNhqc videoend