चावल का पानी बच्चों के लिए (चावल का सूप) for 6 to 9 month baby

चावल का पानी (Rice Soup, or Chawal ka Pani) शिशु के लिए एक बेहतरीन आहार है। पचाने में बहुत ही हल्का, पेट के लिए आरामदायक लेकिन पोषक तत्वों के मामले में यह एक बेहतरीन विकल्प है।

चावल का सुप बच्चों के लिए Watery Rice Gruel for 6 to 9 month baby in hindi

जब शिशु छह महीने का हो जाता है तब आप उसे ठोस आहार देना शुरू करना चाहिए। 

शुरुआती दिनों में शिशु का आहार ऐसा हो जिसे आप का शिशु आसानी पचा सके और जिससे शिशु को एलेर्जी होने की सम्भावना सबसे कम हो।

चावल और दाल का पानी उन्ही आहारों में से एक है। 

पचाने में बहुत ही हल्का, पेट के लिए आरामदायक लेकिन पोषक तत्वों के मामले में यह एक बेहतरीन विकल्प है। 

promo_advertisement

यही कारण है की बहुत से माता-पिता अपने शिशु को पहले आहार के रूप में चावल का पानी देना पसंद करते हैं। 

शुरू में शिशु को केवल चावल का पानी दीजिये।

जब आप का शिशु चावल का पानी पिने का अभ्यस्त हो जाये तब आप चावल के पानी में थोड़ा-थोड़ा पिसा हुआ चावल मिला के अपने शिशु को दें। 

कुछ दिनों के बाद आप चाहें तो इस चावल के पानी में सब्जियों का सूप और दाल भी मिला के दे सकती हैं। इससे शिशु आहार का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही आहार की पौष्टिकता भी बढ़ जाएगी। 

चावल से शिशु को एलेर्जी होने की सम्भावना ना के बराबर होती है। लेकिन अगर चावल का सुप  पिने बाद आप के शिशु में एलेर्जी के लक्षण दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

viralblock

शिशु को कोई भी नया आहार देने से पहले आहार-से-सम्बंधित तीन दिवसीय नियम के अनुसार ही शिशु को नया आहार दें। 

एक साल से कम उम्र के शिशु को उसके आहार में नमक और चीनी की आवश्यकता नहीं होती है। 7 to 9 month baby को आप पानी वाला गिला चावल (Watery Rice Gruel) भी दे सकती हैं। चावल के इस इससे आहार से शिशु को बहुत ऊर्जा मिलती है। 

चावल का पानी (Rice Soup, or Chawal ka Pani) शिशु के लिए एक बेहतरीन आहार है। 

सामग्री (Ingredients)

  • दो बड़ा चम्मच चावल 
  • ढाई कप पानी 

चावल का पानी (Rice Soup, or Chawal ka Pani) - बनाने की विधि

  1. दो बड़े चम्मच चावल ले लें और उसे धो कर अलग रख लें। 
  2. गैस पे माध्यम आंच पे एक डेकची को चढ़ाएं। 
  3. इसमें ढाई कप पानी को गरम करें और चावल डाल कर पकाएं। 
  4. चवल को तब तक पकाएं जब तक की चवल पूरी तरह न पक जाये और एकदम मुलायम न हो जाये। 
  5. पूरी प्रक्रिया में १० से १५ मिनट का समय लगेगा। एक बार जब चावल पक जाये तब गैस को बंद कर दें। 
  6. ठंडा होने पे चावल को छान कर उसका पानी अलग कर लें और चम्मच की सहायता से शिशु को खिलाएं

विडियो: चावल का पानी शिशु के लिए कैसे बनाये - इस विडियो में देखें 

videocode PoO8xcet3Vc videoend

roxpoxdox1
roxpoxdox2
roxpoxdox3