
बच्चों के दातों की तकलीफ को लेकर अक्सर मां बाप भी विचलित हो जाते हैं और यह सोच कर परेशान हो जाते हैं कि शिशुओं में दांत दर्द को कैसे कम करे। इसलिए हम लेकर आए हैं ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी जो बच्चों के लिए विशेष रूप से प्रभावी है और जिनका कोई बच्चों पे बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
इस लेख मे :
- बड़ों के इलाज बच्चों पर कारगर नहीं
- दांतों के दर्द को खत्म करने के 5 आसान घरेलू तरीके
- क्यों आसानी से बच्चों के दांतों में लग जाते हैं कीड़े?
- समय पर दांतो का इलाज ना करने के नुकसान
- बच्चों के दांतों को कीड़ों से बचाने के लिए निम्न सावधानियां बरतें
- बच्चों के दांतों में लग जाए कीड़ा तो घरेलू उपचार
बड़ों के इलाज बच्चों पर कारगर नहीं
बड़ों को अगर दातों की तकलीफ सताती है तो वह इसका इलाज नमक के पानी के गरारे और लौंग की सहायता से इसे दूर कर लेते हैं।

लेकिन छोटे बच्चों के मुंह की त्वचा बहुत नाजुक होती है और लौंग के इस्तेमाल से उम्र में जलन पैदा हो सकता है इसीलिए जो घरेलू तरीके बड़ों के लिए आजमाएं जाते हैं वे सभी तरीके बच्चों के दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। इस लेख में हम आपको बताएंगे बच्चों के दांतों के दर्द को खत्म करने के 5 आसान घरेलू तरीकों के बारे में।
- पढ़ें: बच्चों के दांत टेढ़े होने से कैसे बचाएँ
- पढ़ें: बच्चे सोते हुए अपने दातों को क्योँ पिसते हैं? - कारण और इलाज
- पढ़ें: शिशु के दांतों के बीच गैप - डायस्टेमा - कारण और उपचार
दांतों के दर्द को खत्म करने के 5 आसान घरेलू तरीके
हम आप को पांच चीजें बताएंगे जो आप छोटे बच्चों पर भी आजमा सकती हैं। बच्चों में दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे शिशु के नाजुक त्वचा को तकलीफ नहीं पहुंचाएगा और साथ ही उन्हें हो रही तकलीफ से राहत प्रदान करेगा।
- अमरूद के पत्ते - अगर आपके घर में अमरूद का पेड़ है या आपके पड़ोस में किसी के घर में अमरूद का पेड़ है तो अमरूद के पेड़ के ताजे पत्तों को तोड़ कर दो लीजिए। इन ताजे पत्तों को आधे लीटर पानी में उबाल लीजिए और फिर अपने शिशु को इस पानी के हल के ठंडे हो जाने पर गर्गल करने के लिए दीजिए। इससे आपके शिशु को दांतो के दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा आप अमरूद के ताजा पत्तों को हल्का कुंच (crush) कर के भी शिशु को इसे हल्के हल्के चबाने के लिए दे सकती हैं।
- प्याज का टुकड़ा - प्याज का एक बहुत पतला स्लाइस काट लीजिए और अपने शिशु को इसे दुखते हैं वे दांत पर रखने के लिए कहे। इसे शिशु चाहे तो अपने दांतो से हल्का जवाबी सकता है। दातों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शिशु के दर्द को कम करने की क्षमता रखता है। अगर आपका शिशु अपने मुंह में प्याज को रखना पसंद नहीं करता है तो प्यास को चम्मच से दबाकर इसे कुछ बूंद निकाल लीजिए और प्याज की बूंद को शिशु के दातों पर डालिए।
- लहसुन की कली - प्याज की तरह लहसुन में भी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों पर मौजूद जीवाणुओं को नष्ट करते हैं और दर्द में राहत पहुंचाते हैं। लहसुन के एक कली को हल्का सा उबाल लीजिए और इसे शिशु को देखते हुए दातों के ऊपर या आसपास रखने के लिए कहे। लहसुन में मौजूद रोग नाशी गुण शिशु के दांतो के दर्द को कम करेंगे।
- गेहूं की घास - हो सकता है यह आपको आसानी से अपने घर पर ना मिले। लेकिन अगर गेहूं की घास आपके पास उपलब्ध है तो गेहूं के छोटे पौधे या घास को मुंह में लेकर इसे धीरे धीरे चबाएं। या तो आप गेहूं के छोटे घास को थोड़े से पानी में उबाल लें और इस पानी से अपने शिशु को कुल्ली करने के लिए कहे।
- नमक और सरसों का तेल - दातों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए नमक और सरसों के तेल के मिश्रण को कई सदियों से भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह दांतो के दर्द को भी कम करता है। नमक और सरसों के तेल के थोड़े से मिश्रण को शिशु के दर्द वाले दांत पर हल्का सा लगा कर छोड़ दें। इससे उसे कुछ देर में आराम मिलेगा।
- पढ़ें: 7 लक्षण - शिशु के दांतों में संक्रमण के 7 लक्षण
- पढ़ें: बच्चे के दाँत निकलते समय दर्द और बेचैनी का घरेलु उपचार
- पढ़ें: शिशु के टेढ़े मेढ़े दांत बिना तार के सीधा और अन्दर करें
क्यों आसानी से बच्चों के दांतों में लग जाते हैं कीड़े?
अक्सर देखा गया है कि बच्चे दांतो के दर्द के आसानी से शिकार बन जाते हैं। ऐसा मुख्यतः दो वजहों से होता है।पहले तो ब्रश ना करने की वजह से और दूसरा अत्यधिक मात्रा में मीठे का सेवन करने की वजह से। साथ ही यह भी देखा गया है कि बच्चे हर वक्त कुछ ना कुछ खाते रहते हैं जिससे हर समय उनके दातों में आहार का अवशेष मौजूद रहता है। इससे कीटाणु को दांतों में पनपने का और अपनी संख्या बढ़ाने का पूरा मौका मिल जाता है।
- पढ़ें: बच्चों में दांत काटने की आदत को दूर करने का आसन तरीका
- पढ़ें: कैसे करें बच्चों के दाँतों की सुरक्षा
समय पर दांतो का इलाज ना करने के नुकसान
छोटे बच्चों में दांतों का दर्द एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह आगे चलकर मुंह संबंधी किसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकता है। अधिकांश मामलों में बच्चों के दांतों में सड़न ब्रश ना करने की वजह से होता है।
इससे उनके मुंह में मीठे हारों के अवशेष और चॉकलेट दातों के बीच वाली जगह में फंसे रहते हैं जहां पर बहुत आसानी से संक्रमण बनने लगता है। कई बार तो यह पता भी नहीं चलता है और कीड़े बच्चों की दांतो को अंदर ही अंदर कमजोर करने लग जाते हैं। इस बात का पता तब चलता है जब बच्चों के दातों में बहुत तेज दर्द उठता है या उनके दांतों से खून निकलने की समस्या पैदा होती है। दांतों में कीड़े का इलाज कुछ आसान तरीकों से किया जा सकता है जो इस प्रकार से हैं।
बच्चों के दांतों को कीड़ों से बचाने के लिए निम्न सावधानियां बरतें
- अपने शिशु में नियमित ब्रश करने की आदत डालें
- उसे अत्यधिक मीठे का सेवन करने से रोके
- अत्यधिक गर्म या अत्यधिक ठंडी चीजों का सेवन ना करने दे
- फास्ट फूड और तली हुई वस्तुओं से दूर रखें
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका शिशु दिन भर में कितनी टॉफी चॉकलेट खा रहा है
- शिशु को पौष्टिक आहार खिलाए। उसके भोजन में ऐसे आहार ओं को सम्मिलित करें जिनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि फल और सब्जियां।
- शिशु को ऐसे आहार दें जिनमें कैलशियम, मैग्निशियम, और विटामिन डी की मात्रा प्रचुर मात्रा में हो
बच्चों के दांतों में लग जाए कीड़ा तो घरेलू उपचार
अगर आपके बच्चे के दांतों में कीड़े लग गए हैं तो निम्न घरेलू उपचार (नुस्खें) के द्वारा आप उन्हें ठीक कर सकते हैं।
- हल्दी - पीसी हुई हल्दी को थोड़े से सरसों के तेल के साथ अच्छे से मिक्स करें। हर दिन अपने शिशु को इससे मंजन करवाएं। सुबह और रात को सोने से पहले दिन में दो बार ऐसा करने से कुछ दिनों के अंदर ही उसके दांतों में लगे सभी कीड़े खत्म हो जाएंगे।
- फिटकरी - थोड़ी सी फिटकरी को गर्म पानी में घोलने। इस पानी को हल्का गर्म कर ले और इससे अपने शिशु को हर दिन कुल्ला करवाएं। इसे ना केवल दांत में मौजूद कीड़े खत्म होंगे बल्कि दांतो की बदबू भी खत्म होगी।
- हिंग - थोड़ी सी हींग को गर्म कर लें और इसे साफ कपड़े की मदद से शिशु के कीड़े लगे दातो पर रख दें। सुबह सुबह ब्रश करने के बाद कुछ दिनों तक ऐसा करें। इससे दांतों में लगे कीड़े दूर हो जाएंगे।
- दालचीनी - थोड़ी सी पी सी भी दालचीनी को सरसों के तेल में मिलाकर के 1 साफ कपड़े की मदद से बच्चों के दातों पर लगाएं। अगर आप कुछ दिनों तक हर दिन ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे के दांतों में कीड़े की परेशानी दूर होगी।
- लोंग - अगर आप का शिशु 5 साल से बड़ा है तो आप उसके दांतो पर लौंग का तेल भी लगा सकती है। शिशु के दांत के ऊपर लॉन्ग का तेल लगाने के लिए एक साफ कपड़े के कोने को लौंग के तेल में भिगएं और दातों के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे बच्चे को दांत के दर्द में आराम मिलेगा और उसके दांतो में मौजूद कीड़े भी नष्ट होंगे।
- जायफल का तेल - जायफल के तेल को रुई में भिगोकर 5 से 10 मिनट के लिए शिशु के दांत के ऊपर रखें। इसके बाद अपने शिशु को गरम पानी से कुली करवाएं। अगर कुछ दिनों तक आप हर दिन ऐसा करवाती हैं तो आपके शिशु के दांतों में कीड़े की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी।



