
हैजा (कॉलरा) बहुत ही खतरनाक और जानलेवा बीमारी है जो संक्रमण से फैलता है। यह बीमारी विब्रियो कॉलरे (Vibrio cholerae) नामक जीवाणु के संक्रमण से लगता है।
हैजा (कॉलरा) के संक्रमण से शिशु को घम्भीर दस्त हो सकता है जिस वजह बच्चे को extreme निर्जलीकरण (dehydration) का सामना करना पड़ सकता है। इसमें तुरंत उपचार न मिलने पे बच्चे की जान तक जा सकती है।
viralblock
कॉलरा का टीका का - डोज़ (dose) - Schedule of immunization
- 1 वर्ष की उम्र में
कॉलरा का टीका का क्योँ दिया जाता है?
कॉलरा का टीका शिशु को देने पे शिशु को विब्रियो कॉलरे (Vibrio cholerae) नामक जीवाणु के संक्रमण से बचाया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि हैजा (कॉलरा) भारत में फिर से उभर सकता है। इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को हैजा की महामारी से बचाया जा सके।
कॉलरा का टीका - सावधानी (precuations)
शिशु को कॉलरा का टीका - कॉलरा वैक्सीन - हैजा का टीका लगवाने वक्त इन बातों का ख्याल रखना आवश्यक है।
- शिशु को कॉलरा का टीका का सभी डोज लगवाएं
- मौखिक टीका लगवाने से एक घंटा पहले तक शिशु को कुछ भी न खिलाएं और न ही स्तनपान कराएँ।
- अगर शिशु को कॉलरा का टीका लगाने के बाद घम्भीर दुष्प्रभाव (side effects) का सामना करना पड़ रहा हो तो तुरंत डोक्टर से संपर्क करें।
- शिशु को सुबह के वक्त टीके लगवाएं।
- शिशु को टीका लगवाने के दो घंटे पहले ही दूध पिला दें या आहार खिला दें
कॉलरा का टीका - दुष्प्रभाव (side effects)
कॉलरा का टीका अगर इंजेक्शन के रूप में दिया गया है तो जिस जगह पे इन्गेक्तिओन लगाया गया है वह जगह पे त्वचा लाल हो सकती है, त्वचा कड़ी हो सकती है, त्वचा में दर्द हो सकता है - जो कुछ दिनों तक बरक़रार रह सकता है।
इसके आलावा - कॉलरा का टीका - चाहे जिस तरह भी लगाया गया हो, कुछ और भी लक्षण साइड फीक्ट्स के देखने को मिल सकते हैं जैसे की
- तबियेत ठीक नहीं लगना
- सर दर्द
- बुखार
- दस्त
- जी मचलाना
- उलटी लगना या उलटी होने
- पेट दर्द या पेट में ऐठन
- जोड़ों में दर्द
- त्वचा पे चकते पड़ना (rash)
- नंब पड़ना
कॉलरा का टीका किन बच्चों को नहीं लगाया जाना चाहिए
कुछ बच्चे हैजा / कॉलरा के टीके के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। अगर आप के बच्चे को कॉलरा के टीके के प्रथम उपयोग से बहुत तकलीफ हुआ हो - जैसे की साइड इफेक्ट्स - तो अपने बच्चे को हैजा के टीके की दूसरी खुराक दिलवाने से पहले अपने शिशु के डोक्टर से अवश्य राय ले लें।