बच्चे को डकार (Burp) दिलाना है जरुरी!

दूध पिने के बाद बच्चा उलटी कर देता है| बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार अवश्य दिलाना चाहिए| दूध पीते वक्त बच्चे के पेट में हवा चली जाती है| इस कारण बच्चे को गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है| बच्चे को डकार दिलाने से उलटी (vomit) और हिचकी (बेबी hiccups) की समस्या से बचा जा सकता है|

how to बच्चे को डकार (Burp) उलटी (vomit) और हिचकी (बेबी hiccups)

नवजात बच्चे का पेट मोतीचूर के लड्डू से भी छोटा होता है। इतने छोटे पेट में बहुत थोड़ा सा ही खाना आ सकता है। इसीलिए माँ का पहला दूध गाहड़ा पिले रंग का होता है जिसे कोलोस्ट्रम (colostrum) कहते हैं। इसमें पोषक तत्त्व बहुत घनिष्ट मात्रा में होता है। ताकि थोड़ी सी मात्रा भी बच्चे के लिए बहुत हो जाये। 

इतना छोटा पेट होने की वजह से डॉक्टर सलाह देते हैं की बच्चे को हर थोड़े-थोड़े देर में थोड़ा-थोड़ा दूध पिलाते रहें (go for smaller and frequent feeds to prevent acid reflux)। चूँकि पेट छोटा होता है इसीलिए ज्यादा दूध पिने पे बच्चे को उलटी हो जाता है। बच्चे को हिचकी (बेबी hiccups) भी इसी कारण से आता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है उसका आंत भी बड़ा होता है और उलटी (vomit) और हिचकी (बेबी hiccups) की समस्या भी समाप्त हो जाती है। 

viralblock 

उलटी (vomit) और हिचकी (बेबी hiccups) की समस्या केवल इसलिए नहीं होती की बच्चे का पेट छोटा है। बल्कि इसलिए भी होता है क्योँकि दूध पीते वक्त बच्चे हवा ही घोंट जाते हैं। छोटे पेट में हवा भर जाने की वजह से उसमे दूध के लिए जगह नहीं होती और बच्चे को उलटी हो जाती है। दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने से अंदर फांसी हवा (gas) बहार निकल जाती है। 

best method to help baby burp after feeding

स्तनपान करने के बाद डकार दिलवाना उतना जरुरी नहीं है। लेकिन यदि बच्चा बोतल से दूध पिये तो उसे डकार अवश्य दिलाना चाहिए। बोतल से दूध पीते वक्त हवा भी बच्चे के पेट में चली जाती है। इस तरह पेट में गयी हवा के कारण बच्चो को गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में गयी अत्यधित गैस बच्चे के लिए काफी तकलीफदेह हो सकती है। इससे शिशु के पेट में दर्द भी हो सकता है। कई बार छोटे बच्चे इस वजह से भी रोते हैं। 

दूध पिलाने के बाद नवजात बच्चे को माँ डकार दिलवाती है ताकि पेट में फसा गैस बहार आ जाये। बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती कुछ महीने तक शिशु को दूध पिलाने के बाद, सही तरीकें से डकार दिलवाना जरुरी है। 

शिशु को डकार दिलवाने का सही तरीका

माँ अपने शिशु को किस तरह डकार दिलवाये (बच्चे को डकार दिलवाने का सही तरीका)

  1. स्तनपान करने के बाद या बोतल से दूध पिलाने के बाद माँ को खड़े होकर बच्चे को अपने गोद में ले लेना चाहिए। गोद में बच्चे की स्थिति ऐसे होनी चाहिए की औरत की छाती से बच्चा चिपका हुआ हो। चूँकि बच्चे का सर बहुत कमजोर होता है इसीलिए बच्चे का सर माँ के कंधे पे रखें सहारे के लिए। बच्चे की पीट पे हलके से थपकी लगते हुए या बिलकुल धीरे-धीरे रगड़ते हुए बच्चे को डकार दिलाए।
  2. आरामदायक स्थिति मैं बैठ जाइये और अपनी गोद में बच्चे को बिठाएं। अपने एक हाथ से बच्चे की पीठ पर थपकी दें ये रगड़ते हुए डकार दिलाने की कोशिश करें। अपने दूसरे हाथ से बच्चे के सीने और सिर को सहारा दें। 
  3. बच्चों में दूध पी के उगल देना आम बात है। दूध पी के बच्चे को दुबारा उगलने से रोकने के लिए 10 से 20 मिनट तक बच्चे को सीधा खड़े हुए स्थिति में रखें। 

Video: शिशु को डकार कैसे दिलवाए

Tips for baby burping/how to help baby to take burp/how to burp a baby?
This video will show how to help a baby burp, various burping positions and techniques.
videocode DB0i70a7FKo videoend

Video: शिशु को डकार दिलाने के आसान तरीके 

How to help burp a newborn in hindi
बच्चों का डकार न आना एक बड़ी समस्या है जिससे माँ और बच्चा दोनों परेशान रहते हैं। इस video में आप देखेंगे कुछ आसान तरीके बच्चों को डकार दिलाने के.
videocode gF6WWkYjS9E videoend