
बच्चों का रोना एक आम समस्या है। बच्चे बोल कर अपनी तकलीफों को बता नहीं सकते हैं और ना ही बोल कर अपनी जरूरतों को जाहिर कर सकते हैं। इसीलिए जब उन्हें कोई तकलीफ होता है, जब वे परेशान होते हैं या फिर जब उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है तो रो कर आप का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।
ऐसी स्थिति में अगर यह आसानी से पता चल जाए कि बच्चे की रोने की वजह क्या है तो उन्हें तुरंत शांत किया जा सकता है और उनकी तकलीफ को खत्म।
जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां यह आमतौर पर पाया गया है कि अचानक छोटे बच्चे रोना शुरु कर देते हैं। मां-बाप अपना सारा काम छोड़कर बच्चे को चुप कराने में लग जाते हो। लेकिन बहुत मशक्कत के बाद भी बच्चा शांत नहीं होता है। ऐसे में मां-बाप के लिए परेशान होना लाजमी है। उनके लिए सबसे बड़ी समस्या इस बात को जानने की होती है कि उनका बच्चा क्यों रो रहा है।
आप इस लेख को पढ़ रही है, इसका मतलब है कि आप भी जानना चाहती है कि रोते हुए बच्चे को शांत कराने के क्या क्या उपाय है। इस लेख में हम आपको दो बातों की जानकारी देंगे। पहली बात तो यह कि वह कौन से सारे कारण है जिनकी वजह से बच्चे रोते हैं, और दूसरा यह कि रोते हुए बच्चों को शांत किस तरह कराएँ है।
इस लेख में:
- ~~~#1^^^भूख लगने की वजह से बच्चे रोते हैं@@@
- ~~~#2^^^बच्चे नैपी (लंगोट ) डायपर बदलवाना चाहते हैं@@@
- ~~~#3^^^कसी हुई नैपी (लंगोट ) डायपर या पेंट की वजह से @@@
- ~~~#4^^^डायपर रशेस (diaper rash)@@@
- ~~~#5^^^पेट के दर्द की वजह से शिशु का रोना@@@
- ~~~#6^^^पेट में गैस की समस्या के शिशु का रोना@@@
- ~~~#7^^^चूसने की तीव्र इच्छा की वजह से शिशु का रोना@@@
- ~~~#8^^^शिशु चाहता है कि आप उसे गोद में ले@@@
- ~~~#9^^^आराम ना मिलना भी बच्चे की रोने की वजह@@@
- ~~~#10^^^रोते हुए बच्चे को खिलौना देकर शांत कराएं@@@
- ~~~#11^^^अत्यधिक गर्मी या ठंड की वजह से@@@
- ~~~#12^^^नवजात शिशु में असुरक्षा की भावना@@@
- ~~~#13^^^रोते बच्ची को शांत करने के लिए निम्न उपाय@@@
- ~~~#14^^^तबीयत खराब होने की वजह से शिशु का रोना@@@

anchorlink[1]anchorcloseभूख लगने की वजह से बच्चे रोते हैं
क्या आपने अखरोट देखा है? इतना छोटा होता है एक नवजात शिशु का पेट। इसीलिए शुरुआती कुछ महीनों में बच्चे स्तनपान के दौरान बहुत थोड़ा सा दूध पिते। नवजात शिशु का पेट छोटा होने की वजह से आहार थोडा ही समता है और हर थोड़ी देर पर उन्हें भूख लगती है।
- पढ़ें: शिशु potty (Pooping) करते वक्त क्योँ रोता है?
- पढ़ें: अकस्मात शिशु मृत्यु सिंड्रोम (SIDS) - कारण और बचाव
- पढ़ें: बच्चे को साथ में सुलाने के हैं ढेरों फायेदे
इसीलिए नवजात शिशु को हर थोड़ी-थोड़ी देर पर दूध पिलाने की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपका शिशु रो रहा है तो आप उसे स्तनपान करा कर देखें कि कहीं भूख की वजह से तो आपका शिशु नहीं रो रहा है।
अगर आपके शिशु को वाकई भूख लगी होगी तो स्तनपान के उपरांत वह शांत हो जाएगा। लेकिन अगर स्तनपान के बाद भी आपका शिशु शांत नहीं होता है, तो उसकी परेशानी की और भी वजह हो सकती है।
anchorlink[2]anchorcloseबच्चा नैपी (लंगोट ) डायपर बदलवाना चाहते हैं
सभी बच्चों का स्वभाव एक जैसा नहीं होता है। कुछ बच्चे गंदे और भीगे डायपर में दिन भर रह जाते हैं और इस तरफ एक बार भी उनका ध्यान नहीं जाता है।
%20%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%B2%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82.jpg)
लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो गंदी और भीगे डायपर में 1 मिनट भी रहना पसंद नहीं करते हैं। कई बार बच्चों के रोने की वजह उनका गंदा और भीगा डायपर भी होता है।
अगर दूध पिलाने के बाद भी आप का शिशु शांत नहीं होता है तो आप उसके डायपर को हाथ से टटोलकर देखें कि कहीं वह पूरी तरह भर तो नहीं गया है।
- पढ़ें: टॉप स्कूल जहाँ पढते हैं फ़िल्मी सितारों के बच्चे
- पढ़ें: Apps जो बचाये आपके बच्चों को Online ख़तरों से
- पढ़ें: चोट में बहते रक्त को रोकने का प्राथमिक उपचार
अगर डायपर को बदलने की आवश्यकता है तो उसके डायपर को बदल दे। अगर आपका शिशु इस वजह से रो रहा था कि उसे अपना डायपर बदलवाना था, तो डायपर बदलने के बाद आपका शिशु शांत हो जाएगा।
 डायपर या पेंट की वजह से.jpg)
anchorlink[3]anchorcloseकसी हुई नैपी (लंगोट ) डायपर या पेंट की वजह से
अगर आपका शिशु रो रहा है और उसका डायपर भी साफ और सूखा है, तो यह जांच कर देखें कि कहीं उसका डायपर या उसका पेंट बहुत ज्यादा टाइट तो नहीं है।
कई बार डायपर बहुत कसकर बांध देने की वजह से या शिशु के पेंट या लंगोट के बहुत ज्यादा टाइट होने पर शिशु के पेट पर कसाव बढ़ जाता है जिस वजह से बहुत तकलीफ होती है। अगर आपको शिशु का डायपर टाइट लगे तो आप उसे ढीला कर दो।
- पढ़ें: बच्चे का दांत निकलते समय उलटी और दस्त कैसे रोकें
- पढ़ें: बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करना कैसे रोकें (bed wetting)
- पढ़ें: बच्चों मे सीलिएक रोग: लक्षण और कारण
.jpg)
anchorlink[4]anchorcloseडायपर रशेस (diaper rash)
चाहे गर्मी का मौसम हो या फिर ठंड का मौसम, ज्यादा समय तक गीली डायपर को पहने रहने से शिशु की त्वचा पर डायपर रशेस (diaper rash) पड़ जाते हैं।
शिशु का डायपर बदलते वक्त यह जांच कर देखें कि कहीं डायपर वाले स्थान पर डायपर रशेस (diaper rash) तो नहीं पड़ गया है। अगर आपका शिशु डायपर रशेस (diaper rash) की वजह से रो रहा था तो आप उसे दिन में कुछ समय तक बिना डायपर के रखे।
उसके शरीर पर डायपर वाले स्थान पर जब हवा लगेगा तो वह त्वचा अपने आप ठीक हो जाएगा।
- पढ़ें: शिशु टीकाकरण चार्ट - 2018 Updated
- पढ़ें: बच्चा बिस्तर से गिर पड़े तो क्या करें - संकेत और लक्षण
- पढ़ें: कहीं आपका शिशु भी बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित तो नहीं

anchorlink[5]anchorcloseपेट के दर्द की वजह से शिशु का रोना
शिशु का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है। इस वजह से उन्हें अक्सर पेट से संबंधित कुछ न कुछ समस्या लगी रहती है।
अगर आपने शिशु को शांत कराने का हर तरीका अपना के देख लिया है लेकिन फिर भी आपका शिशु शांत नहीं हो रहा है, तो आप अपने शिशु को डॉक्टर के पास ले कर जाएं ताकि शिशु के रोने की सही वजह का पता लग सके।
अगर आपके शिशु के रोने की वजह पेट का दर्द है, तो आपके शिशु का डॉक्टर उसके पेट के दर्द के लिए उपयुक्त दावा देने की राय देगा।
- पढ़ें: महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या - कारण, लक्षण और इलाज
- पढ़ें: शिशु में कब्ज की समस्या का घरेलु उपचार
- पढ़ें: शिशु की आंखों में काजल या सुरमा हो सकता है खतरनाक
anchorlink[6]anchorcloseपेट में गैस की समस्या के शिशु का रोना
जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है, इसी वजह से उन्हें पेट में गैस की समस्या का भी सामना करना पड़ जाता है।

कई बार शिशु स्तनपान के दौरान हवा भी निगल लेता है। जब भी आप अपने शिशु को स्तनपान कराएं, स्तनपान के उपरांत शिशु को डकार दिलाने की कोशिश करें।
डकार मिलने पर शिशु को पेट में गैस की समस्या से राहत मिलेगा। अगर इस पर भी आपका शिशु शांति ना हो तो आप उसकी नाभि पर दो बूंद पानी में हिंग मिलकर लगा दें। इससे उसके पेट में फंसा हुआ गैस बाहर आ जाएगा और बच्चे को आराम मिलेगा।
- पढ़ें: शिशु का घुटनों के बल चलने के फायेदे
- पढ़ें: EASY TIPS - बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत को कैसे छुडवायें
- पढ़ें: शिशु के दांतों के बीच गैप - डायस्टेमा - कारण और उपचार
anchorlink[7]anchorcloseचूसने की तीव्र इच्छा की वजह से शिशु का रोना
शिशु को यह बात सिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है की स्तनपान कैसे करते हैं। स्तनपान किस तरह किया जाता है यह शिशु माता के गर्भ से सीख कर पैदा होता है।

जब शिशु का जन्म होता है तो उसके अंदर किसी भी वस्तु को चूसने की तीव्र इच्छा विद्यमान रहती है। यही वजह है कि जब उसके मुंह में माता का स्तन आता है तो वह उसे ज़ोर से चुसना प्रारंभ कर देता है। यह प्रकृति का एक नियम है।
कई बार बच्चे इस वजह से रोते हैं क्योंकि उनके अंदर चूसने की तीव्र इच्छा प्रबल होती है ( उस वक्त भी जब उन्हें भूख नहीं लगी है और उनका पेट पूरी तरह भरा हुआ है)।
ऐसे में या तो शिशु अपने मुंह में उंगलियों को डालकर चूसना प्रारंभ कर देते हैं, या फिर रोना शुरु कर देते हैं। अगर आपके शिशु के रोने की वजह यही है, तो आप उसे चूसने के लिए एक चूसनी (सूदर या पैसिफायर) दे दीजिए।
- पढ़ें: बच्चे सोते हुए अपने दातों को क्योँ पिसते हैं? - कारण और इलाज
- पढ़ें: कैल्शियम से भरपूर आहार जो बनायें बच्चों को मजबूत और स्मार्ट
- पढ़ें: मिसकैरेज क्यों होता है? लक्षण, कारण और बचाव
इससे आपके शिशु को बहुत राहत मिलेगा। जब शिशु में आराम पाने के लिए चूसने की इच्छा प्रबल होती है तो उस अवस्था को कम्फर्ट सकिंग कहते हैं।
शिशु के जन्म के प्रारंभिक महीनों में कम्फर्ट सकिंग का बहुत महत्व है। यह शिशु के दिल की धड़कन को नियमित करने में मदद करता है, उसके पेट को आराम पहुंचाता है और शिशु को गहरी नींद सोने में मदद करता है।
anchorlink[8]anchorcloseशिशु चाहता है कि आप उसे गोद में ले
कई बार बच्चों के रोने की वजह मात्र इतनी सी होती है कि वह आपसे थोड़ा सा दुलार चाहता है। नवजात शिशु को शारीरिक आराम और आश्वासन की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है।

अगर आप अपने नवजात शिशु को अपनी छाती से लगा कर रखेंगे तो उसे आपके दिल की धड़कन सुनकर दिलासा मिलेगा। 9 महीने आपके गर्भ में आपका शिशु आपके दिल की धड़कन को ही तो सुनता था।
उसे सब कुछ अपनापन जैसा लगेगा और वह शांत हो जाएगा। आप अपने शिशु को अपने सीने के करीब रखने के लिए उसे स्लिंग या करियर की सहायता से अपनी पीठ पर या छाती पर बांध सकती है।
इससे आपका शिशु आपके नजदीक आपकी गोदी में ही रहेगा, और घर के बाकी काम निपटाने के लिए आपके दोनों हाथ भी खाली रहेंगे।
पढ़ें: पोक्सो एक्ट (POCSO) क्या है - सम्पूर्ण जानकारी
anchorlink[9]anchorcloseआराम ना मिलना भी बच्चे की रोने की वजह
जब आप अपने बच्चे को दूध पिलाने की कोशिश करती है, और आप यह पाए की आपका शिशु दूध पीने का इच्छुक नहीं है, तो हो सकता है इसका मतलब यह है कि आपका शिशु आराम करना चाहता है।

ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चे को अपने गोद में सुलाने की कोशिश करें। सुलाने के लिए ऐसी कमरे का चयन करें जहां का वातावरण शांत हो और रोशनी कम हो।
आप उसे अपनी गोदी में लेकर उसकी पीठ पर धीरे-धीरे थपकी देकर उसे सुलाने की कोशिश करें। अगर आपका शिशु सोना चाहता है तो उसे थोड़ी ही देर में नींद आ जाएगी।
सोते वक्त अधिकांश शिशु धीरे-धीरे खेलना पसंद करते हैं। इसीलिए अपने शिशु को सुलाने के लिए आप निम्न में से कोई भी तरीका अपना सकती है:
- आप अपने शिशु को गोदी में लेकर टहलते हुए उसे हिलाते डुलाते सुलाने की कोशिश करें
- आप चाहें तो अपने बच्चे को गोदी में लेकर चलने वाली कुर्सी पर बैठ जाए
- अगर आपका शिशु थोड़ा बड़ा है तो आप उसे सुरक्षित तरीके से शिशु के लिए बने हुए झूले पर सुला सकती है
- कई बार अत्यधिक थका हुआ होने की वजह से भी बच्चों को नींद नहीं आती है। ऐसे में आप अपने शिशु को अपने कार में कहीं घुमाने ले जाए। आप पाएंगे कि थोड़े समय में ही कार में आपका शिशु सो जाएगा।
- आप चाहें तो अपने शिशु को प्रैम या स्ट्रॉलर मैं कहीं टहलाने के लिए भी ले जा सकती है

anchorlink[10]anchorcloseरोते हुए बच्चे को खिलौना देकर शांत कराएं
जब बच्चों को किसी बात की तकलीफ होती है तो वे रोते हैं। उदाहरण के लिए अगर उन्हें चोट लग जाए तो। ऐसी स्थिति में आप बच्ची को कोई खिलौना देकर उसके ध्यान को उसकी तकलीफ से हटा सकती है।
आप पाएंगे कि ऐसा करते ही आपका रोता हुआ शिशु तुरंत शांत हो जाएगा। उसके ध्यान को उसकी तकलीफ से भटकाने के लिए आप उसे कोई कहानी भी सुना सकती है।
anchorlink[11]anchorcloseअत्यधिक गर्मी या ठंड की वजह से
कई बार बच्चों के रोने की वजह पर आपका कोई नियंत्रण। उदाहरण के लिए मौसम। बड़ों की तुलना में बच्चों का शरीर बदलते मौसम के अनुसार अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं होता है।

इसलिए बच्चों को बड़ों की तुलना में ठंडी या गर्मी ज्यादा अनुभव होता है। ठंड के मौसम में बड़ों की तुलना में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ज्यादा कपड़े पहनाने की आवश्यकता है।
इसी तरह गर्मियों के मौसम में बच्चों को अत्यधिक तापमान से बचाने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आपका बच्चा रो रहा है, तो कहीं ऐसा तो नहीं कि कमरे का तापमान उसके सहन से बाहर है।
बच्चे को कहीं ज्यादा गर्मी तो नहीं लग रहा है, इस बात का पता आप बच्चे के शरीर को छूकर के लगा सकते हैं। अगर शिशु का शरीर सामान्य से ज्यादा गर्म है तो इसका मतलब उसे ज्यादा गर्म लग रहा है, और अगर इसका शरीर सामान्य से ज्यादा ठंडा है तो इसका मतलब उसे ज्यादा ठंड लग रही है।
शिशु को ऐसे कमरों में रखें यहां का तापमान 22 और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच हो।
anchorlink[12]anchorcloseनवजात शिशु में असुरक्षा की भावना
कई बार नवजात शिशु केवल इसलिए रोते हैं क्योंकि उनके अंदर असुरक्षा की भावना पनप रही है। मां के गर्भ में नवजात शिशु अपने आप को सुरक्षित महसूस करते थे।

जन्म के बाद अब स्थिति उनके लिए वैसी नहीं है। इसलिए आप की गोद में लिपटना और सुरक्षित महसूस करना पसंद करते हैं। जब शिशु आपकी गोद में होता है, तो वह आपके धड़कनों को महसूस कर सकता है।
यह वही धड़कन है जिन्हें आप का शिशु पिछले 9 महीनों से सुनते आ रहा है। आपके गोद में शिशु अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।

anchorlink[13]anchorcloseरोते बच्ची को शांत करने के लिए निम्न उपाय
ऊपर जितनी बातें हमने बताई है उन सब का सारांश हम आपकी सुविधा के लिए नीचे दे रहे हैं। इन बातों को अगर आप ध्यान में रखेंगे तो आप अपने रोते हुए शिशु को तुरंत शांत करा पाएंगे।
- अगर शिशु अपने मुंह में अंगूठा डालकर चूसने की कोशिश करें तो उसे ना रोके। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को चुसनी या पैसिफायर की बजाय बच्चों को अंगूठा चूसने देना ज्यादा सुरक्षित है। अधिकांश माता पिता कि राए माने तो बच्चों को शांत कराने का यह सबसे बेहतर तरीका है।
- बच्चे को गोद में लेकर सीने से लगाकर टहल-टहल कर शांत कराने की कोशिश करें। बच्चों को सीने से लग कर आराम करना बहुत पसंद आता है। वे हमेशा अपने मां-बाप के संपर्क में रहना चाहते हैं। कई बार बच्चे इस लिए रोते हैं क्योंकि वह अपने माता-पिता का स्पर्श पाना चाहते हैं। जब बच्चा रोए तो उसे गोदी में उठाना, उसे शांत करने का सबसे बेहतर तरीका है।
- अगर शिशु इस वजह से रो रहा है क्योंकि उसके पेट में दर्द हो रहा है, तो आप अपने शिशु को ग्राइप वाटर दे सकती है। बच्चों को ग्राइप वाटर देने से पहले अपने शिशु के डॉक्टर से एक बात जरूर राय ले ले। बहुत से डॉक्टर बच्चों को ग्राइप वाटर देने की सलाह नहीं देते हैं।
- अगर आपके शिशु के रोने की वजह यह है कि उसे भूख लगा है, तो आप उसे स्तनपान कराएं या उसे पीने के लिए फार्मूला दूध दे। रोते हुए बच्चों को शांत कराने के उपायों के बारे में विश्व भर में हुए शोध में यह बात सामने आई कि 99% मामलों में बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग के जरिए शांत कराया जा सकता है।
- अगर रात में सोते सोते अचानक आपका शिशु उठ कर रोने लगे तो उसे शांत कराने के लिए आप उसे तुरंत स्तनपान करा सकती है या फिर आप उसे फॉर्मूला मिल्क तैयार करके पिला सकती है।
- ठंड के मौसम में शिशु को कपड़े में लपेटकर आप रख सकती है। इससे उनका शरीर गर्म रहेगा और कपड़े में बंधे रहने के कारण उन्हें मां के गर्भ में होने की अनुभूति होगी।

anchorlink[14]anchorcloseतबीयत खराब होने की वजह से शिशु का रोना
यदि आप ने ऊपर बताए सभी तरीकों को आजमा कर देख चुकी है लेकिन फिर भी आपका शिशु नहीं शांत हो रहा है तो यह चिंताजनक बात हो सकती है। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि आप के शिशु की तबीयत ठीक नहीं है।
क्योंकि छोटे बच्चे बोल कर अपनी तकलीफ को नहीं बता सकते इसीलिए आपको अविलंब अपने शिशु को डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए। इससे अगर आप के शिशु को किसी प्रकार का कोई तकलीफ है तो तुरंत उसका पता चल जाएगा और समय पे उसका इलाज किया जा सकता है।
videocode oHsflC3Qh-g videoend