.jpg)
मेनिंगोकोकल बीमारी (Meningococcal disease) एक जान लेवा बीमारी है। इसका संक्रमण एक जीवाणु के द्वारा फैलता है जो खून, दिमाग तथा मेरुदण्ड (spinal cord) को प्रभावित करता है। मेनिनजाइटिस को दिमागी बुखार (Dimagi Bukhar) भी कहते हैं।
मेनिंगोकोकल के टीके का डोज़ (dose) - Schedule of immunization
यह संक्रमण एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति मैं फैलता है और भीड़ भाड़ वाली जगहों में मेनिंगोकोकल का संक्रमण बहुत तेज़ी से फैलता है। आप को यह जान कर आश्चर्य होगा की आप को मेनिंगोकोकल का संक्रमण ऐसे व्यक्ति से हो सकता है जो दिखने में बिलकुल स्वस्थ हो।
अच्छी स्वस्थ सेवा के उपलब्ध होने के बावजूद भी 10% से 15% मेनिंगोकोकल से संक्रमित व्यक्तियोँ की मृत्यु हो जाती है। जो बचते हैं उनमे 20% ऐसे होते हैं जो ठीक होने के बाद भी जिंदगी भर किसी न किसी शारीरिक जटिलताओं में जीने को मजबूर हो जाते हैं। जैसे की हाथ या पैर का काम करना बंद कर देना, मस्तिष्क को छति या आजीवन के लिए बहरापन।
इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को मेनिंगोकोकल (दिमागी बुखार) की महामारी से बचाया जा सके।
viralblock
मेनिंगोकोकल का टीका (Meningococcal Vaccination) का टीका क्योँ दिया जाता है?
मेनिंगोकॉकल संक्रमण भारत में काफी तेजी से फैल रहा है। हर साल भारत में इस संक्रमण के करीब 5 हजार मरीज सामने आते हैं। मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination) का टीका सबसे कारगर, और सबसे सस्ता तरीका है इस बीमारी के संक्रमण से बचने का।
मेनिंगोकोकल वैक्सीन - सावधानी (precuations)
- शिशु अगर बीमार हो तो जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ न हो जाये उसे तब तक उसे मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination)
नहीं देना चाहिए।
- मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination) देने के पश्च्यात अगर शिशु में गंभीर परिणाम दिखे तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
roxpoxdox1
मेनिंगोकोकल वैक्सीन - दुष्प्रभाव (side effects)
मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination) से शिशु में किसी भी प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव का होना एक बहुत ही दुर्लभ बात है। मगर कुछ हलके फुल्के दुष्प्रभाव (side effects) देखने को मिल सकते हैं जैसे की:
- शरीर में उस जगह पे दर्द जहाँ पे टिके का shot दिया गया है
- त्वचा का लाल होना या सूजन का होना जिस जगह पे टिके का shot दिया गया है
- मासपेशियौं या जोड़ों में दर्द
- डायरिया या जी मिचलाना
- सर दर्द
- 102°F तापमान से ज्यादा बुखार होने।
ये लक्षण तीन से सात दिनों तक बने रह सकते हैं।
roxpoxdox2
मेनिंगोकोकल वैक्सीन का टीका किन बच्चों को नहीं लगाया जाना चाहिए
अगर आप के शिशु को पहले कभी मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination) के टीके से जान लेवा एलर्जिक प्रतिक्रिया (allergic reaction) का सामना करना पड़ा हो तो फिर अपने शिशु को मेनिंगोकोकल वैक्सीन (Meningococcal Vaccination) का टीका न लगवाएं और बाल रोग शिशु विशेषज्ञ से इस बारे में राय लें।